Chander Bhagha samvad

Chander Bhagha  samvad ****संघ शक्ति कलयुगे****

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष पूज्य स्वामी गोविन्द देव गिरी जी महाराज का वक्तव्य Statement by the Treasu...
27/06/2026

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष पूज्य स्वामी गोविन्द देव गिरी जी महाराज का वक्तव्य

Statement by the Treasurer of the Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra, Pujya Swami Govind Dev Giri Maharaj

मातृभूमि की रक्षा में, प्राणों का होम किया,हंसकर वीरों ने अपनी, जवानी को नाम किया।अमर रहेंगे सदा जगत में, गाथा इनकी शान ...
26/06/2026

मातृभूमि की रक्षा में, प्राणों का होम किया,
हंसकर वीरों ने अपनी, जवानी को नाम किया।
अमर रहेंगे सदा जगत में, गाथा इनकी शान की,
इस मिट्टी से तिलक करो, ये धरती है बलिदान की!

वीर बलिदानियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब: बटोत

विगत दिनों दिवंगत हुए #कैप्टन_दीपक_सिंह जी, #मान_सिंह जी, #मुंशी_राम जी* की पुण्य स्मृति में आज सनातन धर्म सभा बटोत में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और उनके प्रशंसकों ने उपस्थित होकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
​कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने वीर हुतात्माओं के व्यक्तित्व, उनके सामाजिक योगदान और उनके द्वारा समाज के प्रति किए गए कार्यों को याद किया। सभा में मौजूद सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
​इस अवसर पर उनके परिवारजन और शुभचिंतकों ने उन सभी लोगों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस दुखद घड़ी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अपना समर्थन दिया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता विकास वर्ग द्वितीय का समापन समारोह 4 जून को होगा।समापन समारोह में प्रसिद्ध उद्योगप...
22/05/2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता विकास वर्ग द्वितीय का समापन समारोह 4 जून को होगा।

समापन समारोह में प्रसिद्ध उद्योगपति पद्मभूषण श्री कुमार मंगलम बिरला प्रमुख अतिथि होंगे तथा सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी का उद्बोधन होगा।
#नागपुर

'हम सब एक हैं’, यह एकत्व की अनुभूति वर्ग में प्राप्त होती है – अतुल लिमये जीनागपुर में कार्यकर्ता विकास वर्ग द्वितीय का ...
11/05/2026

'हम सब एक हैं’, यह एकत्व की अनुभूति वर्ग में प्राप्त होती है – अतुल लिमये जी

नागपुर में कार्यकर्ता विकास वर्ग द्वितीय का शुभारम्भ:

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता विकास वर्ग-द्वितीय आज रेशीमबाग स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति भवन परिसर के महर्षि व्यास सभागार में प्रारंभ हुआ। शताब्दी वर्ष में हो रहे वर्ग के उद्घाटन अवसर पर सह सरकार्यवाह तथा वर्ग के पालक अधिकारी अतुल जी लिमये, सह सरकार्यवाह रामदत्त जी तथा जयपुर प्रांत संघचालक व वर्ग के सर्वाधिकारी महेंद्र सिंह मग्गो जी उपस्थित रहे। उन्होंने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर वर्ग का शुभारम्भ किया। वर्ग में देशभर से 880 शिक्षार्थी सम्मिलित हुए हैं। प्रशिक्षण वर्ग में सामाजिक जागरूकता एवं सामाजिक परिवर्तन पर प्रशिक्षण दिया जाता है।

  देशभक्ति केवल कुछ विशेष अवसरों व कार्यक्रमों तक सीमित न रखकर उसे अपने दैनिक जीवन व्यवहार का हिस्सा बनाएं: राहुल कुमारब...
23/03/2026


देशभक्ति केवल कुछ विशेष अवसरों व कार्यक्रमों तक सीमित न रखकर उसे अपने दैनिक जीवन व्यवहार का हिस्सा बनाएं: राहुल कुमार

बटोत: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ज़िला रामबन द्वारा संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त कल 22 मार्च को #बटोत खंड का #युवा_संगम का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में ऊधमपुर विभाग के (सह-शारीरिक शिक्षण प्रमुख) राहुल कुमार जी ने अपने उद्बोधन में सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं बल्कि वह देश का वर्तमान भी है और उनका वर्तमान जीवन ही देश का भविष्य निर्माण करेगा,इसीलिए अपने इस जोश और हर प्रयास को अनुशासन में रहकर और विवेक के साथ ही प्रयोग करना चाहिए।

इस अवसर पर बटोत खंड के मा. संघचालक कृष्णलाल जी, ज़िला प्रचारक अर्थ जी,जिला प्रचार प्रमुख मोहित जी, कईं गणमान्य नागरिक बंधु,खंड कार्यकारिणी और मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ- साथ युवा बंधु/भगिनियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

 रियासी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्ष की यात्रा और भविष्य की दिशा” विषय पर आयोजित प्रमुखजन गोष्ठी आज अत्यंत प्रेर...
23/03/2026



रियासी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्ष की यात्रा और भविष्य की दिशा” विषय पर आयोजित प्रमुखजन गोष्ठी आज अत्यंत प्रेरणादायी वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
मुख्य वक्ता के रूप में माननीय श्री अरुण कुमार जी (मा. सह सरकार्यवाह) ने संघ के शताब्दी वर्ष के संदर्भ में अपने ओजस्वी एवं मार्गदर्शक विचार रखते हुए बताया कि संघ की 100 वर्षों की यात्रा केवल संगठन की नहीं, बल्कि समाज के समग्र उत्थान की यात्रा रही है। उन्होंने भविष्य के कार्य की दिशा स्पष्ट करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित श्री अनीष गौराह जी ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन की भूमिका को राष्ट्र निर्माण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
इस गोष्ठी में जिले के अनेक प्रमुखजन, गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही। संवाद, विचार-विमर्श एवं संगठनात्मक दृष्टि से यह गोष्ठी अत्यंत सार्थक एवं प्रेरक रही।

Address

Ramban

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chander Bhagha samvad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Chander Bhagha samvad:

Shortcuts

Share