Johar Ramgarh

Johar Ramgarh NEWS | EVENTS | BLOGS | JOBS

झारखंड की राजनीति में एक सशक्त, जमीनी और संघर्षशील नेता के रूप में पहचान बनाने वाले Chandra Prakash Choudhary  जी का राज...
19/06/2026

झारखंड की राजनीति में एक सशक्त, जमीनी और संघर्षशील नेता के रूप में पहचान बनाने वाले Chandra Prakash Choudhary जी का राजनीतिक सफर प्रेरणादायक रहा है। उनका जीवन संघर्ष, संगठन और जनसेवा की मिसाल है।

🚌 झारखंड में बस किराया बढ़ा, कई रूटों पर ₹40 से ₹100 तक की बढ़ोतरी। बढ़ती डीजल और परिचालन लागत के कारण नया किराया लागू। ...
19/06/2026

🚌 झारखंड में बस किराया बढ़ा, कई रूटों पर ₹40 से ₹100 तक की बढ़ोतरी। बढ़ती डीजल और परिचालन लागत के कारण नया किराया लागू। आपकी राय क्या है? कमेंट में बताइए। 👇

ससुर के साथ प्रेम संबंध था और इस संबंध में सास बाधा बन रही थी।  . . . .गिरिडीह जिले के भरकट्टा ओपी क्षेत्र के सिरमाडीह ग...
19/06/2026

ससुर के साथ प्रेम संबंध था और इस संबंध में सास बाधा बन रही थी। . . . .

गिरिडीह जिले के भरकट्टा ओपी क्षेत्र के सिरमाडीह गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक बहू का अपने ही ससुर के साथ प्रेम संबंध था और इस संबंध में सास बाधा बन रही थी। आरोप है कि दोनों ने मिलकर सास की Hatya कर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।

मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बहू और उसके ससुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है।

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में बैद्यनाथ राम और परिमल नाथवानी ने जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार प...
19/06/2026

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में बैद्यनाथ राम और परिमल नाथवानी ने जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम को 31 वोट मिले, जबकि परिमल नाथवानी को 28 वोट प्राप्त हुए। प्रणव झा को केवल 19 वोट मिले। मतगणना के दौरान तीन वोट अमान्य भी घोषित किए गए।

इस परिणाम के बाद JMM और BJP/NDA खेमे में जश्न का माहौल देखा गया। वहीं कांग्रेस और INDIA गठबंधन के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि विधानसभा में अपेक्षित समर्थन होने के बावजूद उनके उम्मीदवार जीत नहीं सके। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार क्रॉस-वोटिंग और कुछ वोटों के अमान्य होने ने नतीजों को प्रभावित किया।

यह जीत परिमल नाथवानी के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे लगातार चौथी बार राज्यसभा पहुंचे हैं।

**मुख्य परिणाम:**

* बैद्यनाथ राम (JMM) — विजयी
* परिमल नाथवानी — विजयी
* प्रणव झा (कांग्रेस) — पराजित

नतीजों के बाद JMM और BJP समर्थकों ने इसे अपनी रणनीतिक सफलता बताया, जबकि कांग्रेस खेमे में हार के कारणों और संभावित क्रॉस-वोटिंग को लेकर मंथन शुरू हो गया है।

📍झारखंड परिसीमन पर एक नज़रजनसंख्या के आधार पर विधानसभा क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण (Delimitation) से झारखंड की राजनीतिक त...
02/06/2026

📍झारखंड परिसीमन पर एक नज़र

जनसंख्या के आधार पर विधानसभा क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण (Delimitation) से झारखंड की राजनीतिक तस्वीर में बदलाव देखने को मिल सकता है। कुछ जिलों में विधानसभा सीटें बढ़ने की संभावना है, जबकि कुछ जिलों में सीटों की संख्या घट सकती है।

✅ उद्देश्य – हर विधानसभा क्षेत्र में जनसंख्या के अनुपात में समान और संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना।

⚠️ ध्यान दें: यह केवल संभावित आकलन है, अंतिम निर्णय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लिया जाएगा।

#परिसीमन

गोला वासियों के लिए खुशखबरी रजरप्पा मंदिर के साथ साथ गोला मठ को भी पर्यटक स्थल बनाने के लिए जिला द्वारा समिति बनाई गई है...
01/05/2026

गोला वासियों के लिए खुशखबरी
रजरप्पा मंदिर के साथ साथ गोला मठ को भी पर्यटक स्थल बनाने के लिए जिला द्वारा समिति बनाई गई है जिसमे गोला मठ से लखिन्द्र कुमार जी को सदस्य बनाया गया है।

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड क्षेत्र के असुरहड्डी जंगल में लिथियम का विशाल भंडार मिलने की जानकारी के बाद केंद्रीय अधिकार...
20/04/2026

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड क्षेत्र के असुरहड्डी जंगल में लिथियम का विशाल भंडार मिलने की जानकारी के बाद केंद्रीय अधिकारी जांच में जुटे हैं। #लिथियम

रामगढ़ जिला के नए उपायुक्त  श्री ऋतुराज सर का स्वागत है मां छिन्मस्तिका की धरती रामगढ़ में
20/04/2026

रामगढ़ जिला के नए उपायुक्त श्री ऋतुराज सर का स्वागत है मां छिन्मस्तिका की धरती रामगढ़ में

रामगढ़ क्षेत्र के चरही घाटो मोड़ स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित ट्रेलर द्वारा टेंपो, बस, 407 वाहन तथा सड़क किनार...
14/03/2026

रामगढ़ क्षेत्र के चरही घाटो मोड़ स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित ट्रेलर द्वारा टेंपो, बस, 407 वाहन तथा सड़क किनारे फल एवं पान गुमटी को अपनी चपेट में लेने से कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं तथा ईलाज के दौरान कुछ लोगों की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुआ है।

चरही ओवरब्रिज निर्माण की मांग ग्रामीण पहले से भी करते आए है क्योंकि दर्जनों लोगो की जान अब तक जा चुकी है।चरही ओवरब्रिज़ का निर्माण जल्द हों उसके लिए हमने सदन में भी अपनी बातो को गंभीरतापुर्वक रखा।

ईश्वर दिवंगत आत्माओ को अपने श्रीचरणों में स्थान दे तथा घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

Address

Ramgarh Cantonment

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Johar Ramgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share