News Wave

News Wave "देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर, सबसे पहले और सबसे सटीक—देखते रहिए हमारा चैनल।"

11/06/2026

#रामनगर में अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का बुलडोजर


10/06/2026

#रामनगर में टेंपो चालक से मारपीट के बाद फूटा गुस्सा, सैकड़ों लोगों ने किया सड़क जाम


09/06/2026

#रामनगर में महिलाओं से लाखों की ठगी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार






 #बेतिया कृषि विभाग द्वारा संचालित शारदीय (खरीफ) महाअभियान के सफल क्रियान्वयन एवं किसानों तक योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुं...
09/06/2026

#बेतिया कृषि विभाग द्वारा संचालित शारदीय (खरीफ) महाअभियान के सफल क्रियान्वयन एवं किसानों तक योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आज डीआरसीसी सभागार, बेतिया में कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त श्री काजले वैभव नितिन ने किया।

कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों के अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, एटीएम, बीटीएम सहित कृषि विभाग के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि कर्मियों को नवीन योजनाओं, तकनीकी जानकारियों एवं विभागीय कार्यक्रमों के संबंध में अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराना था, ताकि किसानों को बेहतर मार्गदर्शन प्रदान किया जा सके।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों एवं वैज्ञानिक पद्धतियों को बढ़ावा देकर ही उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने सभी कृषि कर्मियों को निर्देश दिया कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को किसानों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएं तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अधिकाधिक किसानों को दिलाना सुनिश्चित करें।

कार्यशाला में फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया एवं इसके महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला कृषि पदाधिकारी, श्री सरफराज असगर ने बताया कि फॉर्मर रजिस्ट्री किसानों के डाटा के डिजिटलीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जा सकेगा। साथ ही डीसीएस आत्मा योजना के अंतर्गत संचालित गतिविधियों एवं किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मिट्टी जांच के महत्व पर विशेष बल दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि मिट्टी की गुणवत्ता एवं पोषक तत्वों की उपलब्धता के आधार पर ही उर्वरकों का संतुलित उपयोग किया जाना चाहिए। इससे उत्पादन लागत में कमी आती है तथा फसल की गुणवत्ता एवं उत्पादकता में वृद्धि होती है। इसके साथ ही खेत बचाओ अभियान के उद्देश्यों एवं क्रियान्वयन की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने शारदीय (खरीफ) फसलों की उन्नत खेती, बीज चयन, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण, जल संरक्षण तथा जलवायु अनुकूल कृषि तकनीकों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने किसानों की आय बढ़ाने एवं फसल उत्पादन को अधिक लाभकारी बनाने के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने पर बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी विशेषज्ञों द्वारा किया गया तथा विभिन्न योजनाओं एवं तकनीकी विषयों से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रशिक्षण से कृषि कर्मियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी तथा शारदीय (खरीफ) महाअभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।

#बेतिया

 #बेतिया जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री तरनजोत सिंह ने आम नागरिको...
09/06/2026

#बेतिया जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री तरनजोत सिंह ने आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखीं।

जनसुनवाई के दौरान कुल 74 मामलों की सुनवाई की गई। प्राप्त शिकायतों में भूमि विवाद, राजस्व संबंधी समस्याएं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली आपूर्ति, पेयजल संकट, सड़क निर्माण एवं मरम्मत तथा राशन कार्ड से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जिससे फरियादियों को तत्काल राहत मिली।

जनसुनवाई में रूस्तम मियां, रिपु दूबे, पूनम देवी, सुनील कुमार, कृष्णा मांझी, पुनीता देवी, विनोद महतो, नवीन उरांव, बलिराम राव, राजा कुमार, नथुनी यादव, आमना खातून, प्रभावती कुवर, विजय कुमार सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं।

यह जनसुनवाई कार्यक्रम राज्य सरकार के सात निश्चय-3 के अंतर्गत संचालित “सबका सम्मान-जीवन आसान” अभियान के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें बेहतर एवं सुगम प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री काजले वैभव नितिन, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, श्रीमती रोचना माद्री, वरीय उप समाहर्ता, श्री अहमद अली, पीजीआरओ, बेतिया श्री मासूम अंसारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

#बेतिया

 #बेतिया के साठी थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदपुर गांव में हुई फायरिंग की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। घटना क...
08/06/2026

#बेतिया के साठी थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदपुर गांव में हुई फायरिंग की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बताया जा रहा है कि 6 और 7 जून की दरम्यानी रात करीब 2:30 बजे साठी थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव में चुन्नू पाण्डेय के दरवाजे पर अज्ञात लोगों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।

इसी मामले को गंभीरता से लेते हुए 8 जून को बेतिया पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली। साथ ही मौजूद पुलिस अधिकारियों को मामले के शीघ्र उद्भेदन एवं दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान नरकटियागंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शिकारपुर अंचल के पुलिस निरीक्षक, साठी थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।






 #रामनगर पुलिस ने बैंक लोन दिलाने के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ...
08/06/2026

#रामनगर पुलिस ने बैंक लोन दिलाने के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल के निर्देश पर रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी के नेतृत्व में रामनगर थाना पुलिस ने की है।

पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल ने बताया कि मार्च 2026 में रामनगर थाना क्षेत्र की तीन महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनसे बैंक लोन दिलाने के बहाने पैसे लिए गए और बाद में उनके खातों से धोखाधड़ी कर राशि निकाल ली गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन कर वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान शुरू किया।जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी अली असगर उर्फ अली अकबर, जो बैंक एजेंट या सीएसपी संचालक के रूप में काम करता था, अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस धोखाधड़ी को अंजाम देता था। वे महिलाओं के नाम पर नए सिम कार्ड जारी करवाते थे और बैंक खाते खुलवाते थे। इसके बाद, वे खातों से जुड़े मोबाइल नंबर बदल देते थे, जिससे महत्वपूर्ण जानकारी अपराधियों के नियंत्रण में आ जाती थी।

इस तरीके का फायदा उठाकर, महिलाओं के नाम पर लिए गए ऋण की राशि को दूसरे खातों में ट्रांसफर कर निकाल लिया जाता था। कुछ राशि का उपयोग ऑनलाइन खरीदारी के लिए भी किया गया।





08/06/2026

#बगहा में अपने प्रेमी से मिलने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती






07/06/2026

#नरकटियागंज अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत भंगहा एवं बलथर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों के साथ दो को किया गिरफ्तार







🔴   घरेलू गैस सिलेंडर आज से 29 रुपए महंगा हो गया है। तीन महीने में दूसरी बार दाम बढ़े हैं
07/06/2026

🔴

घरेलू गैस सिलेंडर आज से 29 रुपए महंगा हो गया है। तीन महीने में दूसरी बार दाम बढ़े हैं






Address


Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Wave posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share