14/12/2020
14 दिसंबर 2020
किसानों के समर्थन में आम आदमी ने रखा एक दिवसीय उपवास
अडानी-अंबानी की गुलाम भाजपा सरकार किसान विरोधी है : फ़ैसल लाला
एसडीम स्वार और सीओ केमरी ने आम आदमी पार्टी के ज़िला कार्यालय पर पहुंचकर लिया ज्ञापन।
आज किसानों के समर्थन में देशभर में आम आदमी पार्टी ने एक दिवसीय उपवास रखा जिसमें जनपद रामपुर में बड़ी तादाद में महिलाओं और दिव्यांग साथियों ने भी उपवास रखकर भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ विरोध दर्ज कराया उसके बाद ज़िलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन भारत के राष्ट्रपति को भेजा, आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी हाथों में भाजपा विरोधी नारे लिखी तख्तियां लेकर पर उपवास पर बैठे, दोपहर बाद एसडीएम स्वार और सीओ केमरी आप ज़िला कार्यालय पर पहुंचे और उन्होंने ज़िला अधिकारी की तरफ से ज्ञापन लिया।
ज्ञापन में कहा गया है कि मौजूदा सरकार द्वारा किसानों के हितों को अनदेखा करते हुए किसान विरोधी काला कानून पास किया गया है जिसका सभी किसान संगठनों द्वारा देशभर में विरोध किया जा रहा है भाजपा सरकार कड़कड़ाती ठंड में किसानों पर लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार आदि अवरोध खड़े करके दमनपूर्वक इस काले क़ानून को लागू कर रही है।
केंद्र सरकार की नाकामियों के कारण देश की GDP माइनस 23 पर पहुंच चुकी है इस मुश्किल वक्त में हिंदुस्तान के किसानों ने बमुश्किल देश को संभाला है ऐसे में केंद्र की भाजपा सरकार ने देशभर में किसानों के विरोध के बावजूद कृषि विधेयक काले क़ानून को सदन में जबरन पास कराकर देश के अन्नदाता की कमर ही तोड़ दी है। सरकार भाषणों में न्यूनतम समर्थन मूल्य की बात कर रही है लेकिन अध्यादेश में कहीं भी न्यूनतम समर्थन मूल्य का ज़िक्र नही है जिसके कारण छोटे किसानो को न सिर्फ अपनी फ़सल बहुत कम दाम पर नीजी कंपनियों को बेचना पड़ेगी बल्कि अडानी, अंबानी और टाटा जैसी बड़ी कंपनियां जमाखोरी भी करेंगीं जिससे देश में हर चीज़ पर महंगाई बढ़ेगी, देश के लोग जनना चाहते हैं कि आखिर क्यों देश को लगातार प्राइवेट कंपनियों के हाथों बेचा जा रहा है जिसके कारण हिंदुस्तान में लगातार बेरोज़गारी और महंगाई बढ़ रही है।
ऐसे में आम आदमी पार्टी यह मांग करती है कि अतिशीघ्र ही इस काले कानून को वापस कराया जाए ताकि देश को न सिर्फ आर्थिक तंगी से बचाया जा सके बल्कि अन्नदाता को न्यूनतम समर्थन मूल्य देकर उसकी उपज का सही मूल्य दिया जा सके
ज्ञापन पर प्रदेश सचिव नरेश गुप्ता, ज़िला अध्यक्ष अंसार अहमद, OBC प्रदेश उपाध्यक्ष फ़ैज़ी अंसारी, महिला ज़िला अध्यक्ष नरगिस खान, विकलांग प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष मौहम्मद शाहनूर, महिला शहर अध्यक्ष मेसरा बी, अल्पसंख्यक ज़िला अध्यक्ष गुरविंदर सिंह, महिला मंडल अध्यक्ष समीना बी, उपाध्यक्ष पप्पू अंसारी, विधनसभा अध्यक्ष हुमायूँ खान, अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष शाक़िर हुसैन, महिला ज़िला महासचिव फ़ायज़ा बी, उपाध्यक्ष रज़िया बी, उपाध्यक्ष शहनाज़ मलिक, उपाध्यक्ष निगहत बी, ज़िला सचिव ज़ाहिद अंसारी, अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष दिलदार हुसैन, ब्लॉग अध्यक्ष मेहरबान, अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष मौ. फुरकान, फरजाना बी, महबूब जहां, ज़ोहरा, इकरा, बुशरा, राहेमीन, हसीन जहां, अरथी, ममता, महेश सेनी आदि लोगों के हस्ताक्षर हैं