01/08/2026
झारखंड में भी होगी 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री युवाओं को करेंगे वर्चुअल संबोधित।
झारखंड के राज्य निदेशक और उपनिदेशक, मीडिया बताई प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी 2 अगस्त 2026 को 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत रके युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। यह युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के माई भारत (MY Bharat) का एक राष्ट्रव्यापी अभियान है, जिनका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक करना तथा स्वस्थ, जिम्मेदार और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
यह कार्यक्रम 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान का हिस्सा है, जिसे युवाओं की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से नने के खिलाफ जन-जागरुकता बड़ाने, सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने तथा खेल, संस्कृति एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों में जोड़ने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। यह अभियान माननीय प्रधानमंत्री के 'नशा मुक्त भारत' के संकल्प तथा 'विकसित भारत @2047' के राष्ट्रीय विजन के अनुरूप है।
इस वर्चुअल कार्यक्रम में देशभर के लगभग 10,000 स्थानों में जुड़कर एक करोड़ से अधिक युवा भाग लेंगे। इनमें माई भारत स्वयंसेवक, माई भारत-एनएमएस स्वयंसेवक, युवा क्लबों के सदस्य, स्कूल, कॉलेज एवं विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी, गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) के प्रतिनिधि, औद्योगिक संगठनों के युवा प्रकोष्ठ तथा 125 में अधिक सहयोगी संस्थाओं के सदस्य शामिन होंगे।
कार्यक्रम के दौरान देशभर के युवा सामूहिक रूप में 'नशा मुक्ति शपथ लेंगे और स्वयं नने में दूर रहने तथा दूसरों को भी इस अभियान में जोड़ने का संकल्प दोहराएंगे। इसी अवसर पर 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' के अंतर्गत 100 माह का राष्ट्रव्यापी रविवार सहभागिता कार्यक्रम भी प्रारंभ किया जाएगा। इनके तहत नियमित रूप से सांस्कृतिक, खेल फिटनेस, जागरुकता, ध्यान (मेडिटेशन) तथा सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि युवाओं की निरंतर भागीदारी सुनिश्चित निश्चित हो मके।
कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर वॉकाथॉन, खेल एवं फिटनेस गतिविधियां, ध्यान नेत्र, संस्कृतिक कार्यक्रम, जागरुकता अभियान तथा नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य 'नशा मुक्त भारत' का संदेन जन-जन तक पहुंचाना और युवाओं को स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
इसके अतिरिक्त MY Bharat पोर्टल पर ई-प्रतिज्ञा (e-Pledge) अभियान भी संचालित किया जा रहा है. जिसके माध्यम से नागरिक, विशेषकर युवा, नशामुक्त भारत के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त कर सकते हैं।
अभियान के तहत MY Bharat देशभर के जिलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी कर रहा है। इनमें लोकगीत, माइम (मूक अभिनय), लघु फिल्म, चित्रकला, वाद-विवाद तथा स्लोगन लेखन जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं, जिनके माध्यम से युवा रचनात्मक ढंग में नशामुक्त भारत का संदेश देंगे। जिला स्तर के विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे और वहां से चयनित प्रतिभागी अपने-अपने राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
अभियान में प्रतियोगिताओं के अलावा कई गैर-प्रतिस्पर्धात्मक जन-जागरुकता एवं सामुदायिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इनमें नशा मुक्ति शपथ, विशेषज्ञों द्वारा जागरूकता एवं परामर्श मंत्र, ग्राम सभाओं में 'नशा मुक्त संकल्प सभा', खेल एवं फिटनेस कार्यक्रम, हस्ताक्षर अभियान, सोशल मीडिया जागरूकता अभियान, अभिभावकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम तथा नशामुक्त वातावरण बनाने वाले संस्थानों एवं गांवों को सम्मानित करना शामिल है।
इन सभी गतिविधियों का उद्देश्य समाज में निरंतर जनभागीदारी बढ़ाना तथा स्वस्थ्य एवं नशामुक्त जीवनशैली के प्रति जागरूकता को मजबूत करना है।
यह अभियान 14 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में प्रस्तावित राष्ट्रीय नशा मुक्ति वामन (National Nasha Mukti Youth Conclave) के साथ मंत्र होगा। इस सम्मेलन में देशभर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं एवं संस्थाओं को नने के विरुद्ध जागरुकता फैलाने तथा नशा मुक्त भारत' के निर्माण में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
MY Bharat, राँची के द्वारा वे कार्यक्रम YBN University, राँची में आयोजित किया जा रहा है. जिसमें 250 युवा भाग लेंगे.