06/09/2026
आरा जंक्शन के यार्ड में रविवार तड़के अलीपुरद्वार से दिल्ली जा रही महानंदा एक्सप्रेस (15483) के दो कोच पटरी से उतर गए। घटना सुबह करीब 4 बजे की है, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद अप लाइन पर दिल्ली-हावड़ा मुख्य रूट बाधित हुआ, लेकिन रेलवे की तकनीकी टीम ने 2 घंटे में मरम्मत कर परिचालन सामान्य करा दिया।
For all the latest news from Jharkhand, keep watching Lokmanch Live on YouTube.