Viral News

Viral News News ।। Desh &Videsh।।All Type News।। sach Ki Khoj।। Berojgari News https://m.facebook.com/Shyam-Patel-110601040435126/

Nisha Bhagat ko party se pratibandh lagaya hai sabhi pad se
06/09/2025

Nisha Bhagat ko party se pratibandh lagaya hai sabhi pad se

कर्म पर्व के शुभ अवसर पर विमेंस कॉलेज में आयोजित करम महोत्सव में शामिल हुई मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और विधायक कल्पना सो...
04/09/2025

कर्म पर्व के शुभ अवसर पर विमेंस कॉलेज में आयोजित करम महोत्सव में शामिल हुई मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और विधायक कल्पना सोरेन 🙏
#कल्पनासोरेन #शिल्पीनेहातिरकी

विस्थापन और पुनर्वास आयोग बनने से लाखों परिवारों को मिलेगा लाभ 😘😃
03/09/2025

विस्थापन और पुनर्वास आयोग बनने से लाखों परिवारों को मिलेगा लाभ 😘😃

भारत ने अपने सबसे बड़े महाअस्त्र का नाइट ट्रायल लिया। यह महाअस्त्र एक मिसाइल है, जिसकी रेंज में पूरा चीन-पाकिस्तान समेत ...
15/12/2022

भारत ने अपने सबसे बड़े महाअस्त्र का नाइट ट्रायल लिया। यह महाअस्त्र एक मिसाइल है, जिसकी रेंज में पूरा चीन-पाकिस्तान समेत आधी दुनिया है। इसका नाम है अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 (ICBM Agni-V) है। इसकी रेंज में पूरा रूस, यूक्रेन, मैडागास्कर, इंडोनेशिया भी आते हैं। भारत अब तक इसके आठ सफल परीक्षण कर चुका है।

राज्यपाल रमेश बैस ने सरकार से त्रिकूट पहाड़ी, देवघर में हुए रोप-वे हा'दसे और रांची के मेन रोड में हुई हिं'सा से संबंधित ...
15/12/2022

राज्यपाल रमेश बैस ने सरकार से त्रिकूट पहाड़ी, देवघर में हुए रोप-वे हा'दसे और रांची के मेन रोड में हुई हिं'सा से संबंधित रिपोर्ट मांगी है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र भी लिखा है। राज्य में पिछले दिनों घटित इन दो विशेष घटनाओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने उल्लेख किया है कि 10.04.2022 को देवघर जिला में त्रिकूट पहाड़ी पर रोप-वे की दु'र्घटना हुई थी। दु'र्घटना की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा 19.04.2022 को एक समिति गठित की गयी थी। समिति को 2 माह में जांच प्रतिवेदन समर्पित करना था। इसी प्रकार रांची शहर में 10 जून, 2022 को सां'प्रदायिक हिं'सा एवं पुलिस फा'यरिंग की गंभीर घटना घटित हुई। घटना की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा वरीय पदाधिकारियों की एक समिति का गठन किया गया था जिसे 2 माह में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करना था। इन दोनों घटनाओं के संबंध में अभी तक संबंधित जांच समितियों द्वारा कोई जांच प्रतिवेदन राज्य सरकार को प्रस्तुत नहीं किया गया है। राज भवन द्वारा मुख्य सचिव से इस विषय पर जानकारी मांगी गई थी, जिसके जबाव में मात्र देवघर रोप-वे दु'र्घटना से संबंधित एक अपूर्ण प्रतिवेदन प्रेषित किया गया है जिसमें उक्त दु'र्घटनाओं के कारणों की तकनीकी जांच लंबित होने का उल्लेख है। अखबारों से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार रांची सांप्रदायिक घटना की जांच के लिए गठित समिति द्वारा जांच की कार्रवाई काफी पूर्व से ही बंद कर दी गयी है।

राज्यपाल के मुताबिक यह यह आश्चर्यजनक है कि ऐसी महत्वपूर्ण घटनाओं की जांच में राज्य सरकार के स्तर से कोई अनुश्रवण नहीं किया गया है। इस कारण इन घ'टनाओं की जबावदेही तथा भविष्य में ऐसी घ'टनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उपाय नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इन दोनों घ'टनाओं की जांच अतिशीघ्र पूर्ण कराते हुए दोषी व्यक्तियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाये। साथ ही जांच प्रतिवेदन से तथा कार्रवाई के फलाफल से उन्हें अवगत कराया जाये।

14/12/2022
देख रहे होना बिनोद शिक्षा का कैसे अपमान हो रहा है
14/12/2022

देख रहे होना बिनोद शिक्षा का कैसे अपमान हो रहा है

कल झारखंडी भाषाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ उलगुलान होगा मोराबादी से रेडियम रोड होते हुए मेन रोड तक तो जो भी साथी जु...
13/12/2022

कल झारखंडी भाषाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ उलगुलान होगा मोराबादी से रेडियम रोड होते हुए
मेन रोड तक तो जो भी साथी जुड़ना चाहते हैं 11:00 बजे तक पहुंचे मोराबादी✊

जोहार 🎯

जय झारखंड 🥀💚💚

टाटा ग्रुप जल्द ही देशभर में 100 छोटे एपल स्टोर्स खोलने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एपल स्टोर्स के लिए टा...
13/12/2022

टाटा ग्रुप जल्द ही देशभर में 100 छोटे एपल स्टोर्स खोलने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एपल स्टोर्स के लिए टाटा के स्वामित्व वाली इनफिनिटी रिटेल के साथ बातचीत कर रही है। इनफिनिटी रिटेल भारत में क्रोमा स्टोर चलाती है। इनफिनिटी रिटेल एप्पल का फ्रैंचाइजी पार्टनर बन जाएगा। कंपनी का मॉल और हाई-स्ट्रीट (मेन रोड़) जैसी जगहों पर 500-600 वर्ग फुट के 100 आउटलेट खोलने का प्लान है। ये एपल ऑथराइज्ड रिसेलर आउटलेट एपल प्रीमियम रिसेलर स्टोर से छोटे होंगे, जो आमतौर पर 1,000 वर्ग फुट से थोड़े बड़े होते हैं। छोटे स्टोर ज्यादातर आईफोन, आईपैड और घड़ियां बेचेंगे, जबकि बड़े स्टोर में मैकबुक कंप्यूटर सहित पूरी ऐप्पल रेंज होगी। भारत में मौजूदा समय में लगभग 160 एपल प्रीमियम रिसेलर स्टोर हैं।
#टाटा_ग्रुप

FIFA WC: रोनाल्डो का विश्व कप जीतने का सपना टूटा, रोते हुए गए बाहर, मोरक्को ने पुर्तगाल को 1-0 से हराया    Morocco vs Po...
11/12/2022

FIFA WC: रोनाल्डो का विश्व कप जीतने का सपना टूटा, रोते हुए गए बाहर, मोरक्को ने पुर्तगाल को 1-0 से हराया

Morocco vs Portugal Quarter Final Highlights: पुर्तगाल और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का सफर क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया। रोनाल्डो मैच के बाद रोते हुए दिखे और स्टेडियम से बाहर गए। उनका यह पांचवां वर्ल्ड कप संस्करण था। रोनाल्डो का यह आखिरी वर्ल्ड कप माना जा रहा है।
विस्तार
मोरक्को की टीम ने इतिहास रच दिया है। यह टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम बन गई है। इससे पहले कोई भी अफ्रीकी देश फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाया था। अल थुमामा स्टेडियम में खेले गए मैच में मोरक्को ने पुर्तगाल को 1-0 से हरा दिया। इस हार के साथ ही पुर्तगाल और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का विश्व कप में अभियान समाप्त हो गया। रोनाल्डो मैच के बाद रोते हुए दिखे और स्टेडियम से बाहर गए।

👉मोरक्को ने रचा इतिहास
मोरक्को से पहले अफ्रीका की तीन टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं, लेकिन तीनों को हार का सामना करना पड़ा था। 1990 में कैमरून, 2002 में सेनेगल और 2010 में घाना क्वार्टर फाइनल में हार गई थी। वहीं, पुर्तगाल की टीम पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में हारी है। इससे पहले दो बार टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी। 1966 में डीपीआर कोरिया को क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल ने 5-3 से और 2006 में इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराया था।

👉रोनाल्डो का सफर खत्म
रोनाल्डो का यह पांचवां वर्ल्ड कप था। हालांकि, उन्होंने सभी वर्ल्ड कप मिलाकर कुल आठ नॉकआउट मुकाबले खेले हैं और किसी में भी गोल करने में कामयाब नहीं रहे हैं। इसमें तीसरे स्थान के लिए मैच भी शामिल है। सभी पांच वर्ल्ड कप मिलाकर रोनाल्डो ने नॉकआउट स्टेज में मैदान पर 570 मिनट बिताए हैं और कोई गोल नहीं किया है। इस दौरान उन्होंने 27 शॉट अटेम्प्ट भी किए।

👉रोनाल्डो का आखिरी वर्ल्ड कप
ऐसा माना जा रहा है कि यह 37 साल के रोनाल्डो का आखिरी वर्ल्ड कप है। इसके बाद वह इस टूर्नामेंट में नहीं दिखेंगे। ऐसे में वर्ल्ड कप में कथित आखिरी मैच में रोनाल्डो ने एक खास रिकॉर्ड की भी बराबरी की। उन्होंने सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच के रिकॉर्ड की बराबरी की। यह रोनाल्डो का 196वां अंतरराष्ट्रीय मैच है। उन्होंने कुवैत के बदेर अल मुतावा के रिकॉर्ड की बराबरी की। इससे पहले ग्रुप स्टेज के पहले मैच में रोनाल्डो ने एक गोल भी दागा था। वह वर्ल्ड कप के पांच संस्करण में गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी हैं।

👉मैच में क्या हुआ
मैच की बात करें तो मोरक्को ने पहले ही हाफ में 1-0 की बढ़त बना ली थी। 42वें मिनट में एन नेसरी ने हेडर से बेहतरीन गोल दाग मोरक्को को बढ़त दिलाई। इसके बाद दूसरे हाफ में पुर्तगाल ने वापसी की कोशिश की, लेकिन मोरक्को के डिफेंडर्स और गोलकीपर यासिन बूनो ने कुछ शानदार बचाव किए और गोल नहीं होने दिए।

51वें मिनट में रोनाल्डो को मैदान पर सब्सटिट्यूट के तौर पर मैदान पर भेजा गया। हालांकि, वह भी कोई कमाल नहीं दिखा सके। आखिर के कुछ मिनटों में मोरक्को के एक खिलाड़ी वालिद छेदिरा को मैच का दूसरा यलो कार्ड और फिर रेड कार्ड दिखाया गया। आखिर के कुछ मिनट मोरक्को 10 खिलाड़ियों के साथ खेली, लेकिन गोल नहीं होने दिया। एन नेसरी के इस गोल से जीता मोरक्को-
सेमीफाइनल की तीन टीमें तय
अब सेमीफाइनल की तीन टीमें मिल चुकी हैं। अर्जेंटीना और क्रोएशिया पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। ये दोनों टीमें आपस में भिड़ेंगी। वहीं, मोरक्को का सामना इंग्लैंड और फ्रांस के बीच जीतने वाली टीम से होगा।

Arjun Awards   Women wrestler (National Sports Awards 2022
11/12/2022

Arjun Awards Women wrestler
(National Sports Awards 2022

 े_twit किया यौवन का उत्साह अपने चरम पर है।  बहुत बढ़िया।  एक युवा के रूप में आप इस तरह से बैल को सींग से पकड़ते हैं और ...
10/12/2022

े_twit किया
यौवन का उत्साह अपने चरम पर है। बहुत बढ़िया। एक युवा के रूप में आप इस तरह से बैल को सींग से पकड़ते हैं और अपने मौके को दोनों हाथों से पकड़ लेते हैं

Address

Ramgarh
Ranchi
RAMGARH

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Viral News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Viral News:

Share