16/01/2026
दिनांक-07/01/2026 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम- पतराहातु स्थित चाऊमीन दुकान के संचालक हराधन महतो, पिता स्व० सुखराम महतो, के दुकान में घुसकर दो अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा हराधन महतो को गोली मारकर दोनों अज्ञात अपराधकर्मी मोटर साईकिल से कारेयाडीह के रास्ते घटना को अंजाम देकर फरार हो गये। इस संबंध में सिल्ली थाना में सनहा दर्ज कर सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु काण्ड की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, राँची के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक, सिल्ली के नेतृत्व में सिल्ली थाना की एक छापामारी दल का गठन किया गया। सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के क्रम में सिल्ली थाना प्रभारी, अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। जख्मी हराधन महतो के बयान देने में असमर्थ रहने के कारण हराधन महतो की पत्नी गंगा देवी के फर्दबयान के आधार पर सिल्ली थाना में काण्ड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया l अनुसंधान के क्रम में चार अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया तथा अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है l
जप्त सामानों की विवरणीः-
1. देशी कट्टा - 01
2. जिन्दा गोली -01