PPR LIVE INDIA

PPR LIVE INDIA Police Public Reporter (PPR LIVE INDIA)

आज पूरे देश दुनिया में ईद मिलादुन्नबी बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।यहां हम झारखण्ड की राजधानी रांची में ईद मिलादु...
26/08/2026

आज पूरे देश दुनिया में ईद मिलादुन्नबी बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।
यहां हम झारखण्ड की राजधानी रांची में ईद मिलादुन्नबी के दौरान ली गई तस्वीरों को शेयर कर रहे हैं..
Photo Credit : Sameer
Ppr Live India Shahid Khan #फोटोशूट

26/08/2026

Ranchi Doranda Eid Miladunnabi 2026

26/08/2026

गुमला में बच्चों ने ऐसे मनाया ईद मिलादुन्नबी Ppr Live India

26/08/2026

ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद
Ppr Live India #

26/08/2026

सिमडेगा में आदिवासी एकता महाजुटान को लेकर अहम बैठक, परिसीमन क़ो लेकर पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की बेबाक बातें

219वें सालाना उर्स की तैयारियों का प्रशासन ने लिया जायजा, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर हुई चर्चाख़बर : शाहिद ख़ानरांची...
24/08/2026

219वें सालाना उर्स की तैयारियों का प्रशासन ने लिया जायजा, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर हुई चर्चा

ख़बर : शाहिद ख़ान
रांची: डोरंडा स्थित हज़रत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की 219वीं सालाना उर्स मुबारक को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी उर्स मेले को लेकर सोमवार देर शाम एसडीओ रजत कुमार, एसडीएम धनंजय, हटिया डीएसपी नीरज कुमार ओझा और डोरंडा थाना प्रभारी अभिनन्दन कुमार समेत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने दरगाह परिसर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पूरे मेला परिसर का जायजा लिया और उर्स के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर कमिटी के पदाधिकारियों से जानकारी ली। कमिटी के सदस्यों ने उर्स के दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं और आवश्यक व्यवस्थाओं से अधिकारियों को अवगत कराया।
कमिटी की ओर से रखी गई समस्याओं पर अधिकारियों ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही। अधिकारियों ने कहा कि उर्स के दौरान बड़ी संख्या में जायरीन और श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस-प्रशासन और कमिटी के बीच बेहतर समन्वय के साथ व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
मजार पर पहुंचे समाजसेवी, प्रशासनिक अधिकारियों का हुआ स्वागत
निरीक्षण के क्रम में वरिष्ठ समाजसेवी जय सिंह यादव और सागर वर्मा भी मौजूद रहे। सभी ने हज़रत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की मजार पर मत्था टेककर दुआ मांगी। इसके बाद कमिटी की ओर से पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों का पगड़ीपोशी और माला पहनाकर स्वागत किया गया।
बताया गया कि उर्स में मुख्य संरक्षक के रूप में प्रत्येक वर्ष राज्य के मुख्यमंत्री शामिल होते हैं और बाबा की मजार पर चादरपोशी कर राज्य की सुख-शांति, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ करते हैं। मुख्यमंत्री की संभावित मौजूदगी और बड़ी संख्या में जायरीन के आगमन को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस मौके पर कमिटी के सदर अयूब गद्दी, महासचिव जावेद अनवर, उपाध्यक्ष रिज़वान हुसैन, उप सचिव जुल्फिकार अली भुट्टो, पार्षद पप्पू गद्दी, बबलू पंडित, अनीस गद्दी, संपा गद्दी, आसू गद्दी, सैफ, महफ़ूज़, चांद समेत बड़ी संख्या में कमिटी के सदस्य एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
27 से 31 अगस्त तक होगा 219वां उर्स
हज़रत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा का 219वां सालाना उर्स 27 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। उर्स में रांची समेत विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जायरीन और श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए दरगाह कमिटी और पुलिस-प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
Ppr Live India

24/08/2026

एकलौते हिन्दू दुकानदार ने रिसालदार शाह बाबा के बारे में जो कहा वो सभी को जानना चाहिए, ये यहां 50 सालों से भी ज्यादा समय से यहां रहे हैं Ppr Live India

24/08/2026

रिसालदार शाह बाबा उर्स की तैयारी शुरू ‎⁨⁩

23/08/2026

हज़रत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा का 219वाँ सालाना उर्स की तैयारियों पर विशेष स्टोरी Ppr Live India

23/08/2026

*अंतिम यात्रा भी मुश्किल में रिगड़ी का मुक्तिधाम बदहाल, सुविधाओं के अभाव में ग्रामीण परेशान*

सिमडेगा।
सदर प्रखंड के राजस्व ग्राम रिगड़ी का मुक्तिधाम वर्षों से बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। यहां न पानी की व्यवस्था है और न शवदाह के लिए शेड। मुक्तिधाम तक पहुंचने वाली सड़क भी जर्जर और कीचड़ से भरी है, जिससे बारिश में ग्रामीणों को शव ले जाने में काफी परेशानी होती है।
ग्रामीणों के अनुसार, यह मुक्तिधाम वर्षों से उपयोग में है। समस्याओं को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक ठोस पहल नहीं हुई। ग्रामीणों ने सड़क, पानी और शवदाह शेड की व्यवस्था कराने की मांग की है।

Address

Hinoo
Ranchi
834002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PPR LIVE INDIA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share