04/06/2026
एक पेड़ राँची के नाम महाअभियान कि शुभारंभ हुई।
विवेकानंद महोत्सव परिवार,दिव्यम ड्रीम फाउंडेशन, द्वारा आगामी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज दिनांक 04 जून 2026 को रांची में अल्बर्ट एक्का चौक पर एक विशाल वृक्ष वितरण एवं वृक्षारोपण महाअभियान का शुरुआत का आयोजन किया गया। इस महाअभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाना एवं लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना है।इस अभियान के तहत 4 जून से 4 जुलाई तक 10000 पौधे लगाए जाएंगे।
इस कार्यक्रम में पौधे वितरण के साथ साथ पौधे के संगरक्षण के लिए संकल्प लिया । जिसमें सभी पौधे लेने वाले को पौधे को सुरक्षा एवं देखभाल के लिए जागरूक किया जाएगा। प्लास्टिक को छोड़ने का संकल्प भी लिया जाएगा, ताकि प्रदूषण से पर्यावरण को बचाया जा सके।
इस पुनीत कार्य के अंतर्गत हजारों लोगों के बीच फलदार एवं छायादार पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। पौधे लगें और उसकी देखभाल हो इसका भी संस्था द्वारा ध्यान रखा जाएगा। संस्था के आयोजक कुमुद झा एवं कृष्णा मिश्रा ने बताया इस जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान में सहयोग प्रदान करते हुए अधिक से अधिक संख्या में पौधे दान करे, लगाए और सँगरक्षित करें । आपका सहयोग समाज एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं लाभकारी सिद्ध होगा।
इस कार्यक्रम में कई संस्थाये, जैसे चैंबर ऑफ कॉमर्स, अजमानी इंफ़्रा स्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड एवं ज्योति जल के साथ साथ कॉलेज छात्र, NCC इत्यादि का सहयोग रहा, । संस्था द्वारा जून पर्यावरण संगरक्षण माह के अंतर्गत कम से कम 10000 पौधों का वितरण का लक्ष्य रखा गया है।
इस सामाजिक एवं पर्यावरणीय पहल में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए मेयर रोशनी खलखो वन विभाग के वन विभाग महिलोंग डीएफओ विजय शंकर दुबे, पंजाबी हिन्दू बिरादरी के अध्यक्ष श्री कुणाल आजमानी, भाजपा युवा मोर्चा झारखण्ड के अध्यक्ष शशांक राज,झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आदित्य मलहोत्रा, ज्योति कुमारी पूर्व उपाध्यक्ष चेम्बर ऑफ कॉमर्स, किशन जी, मारवाड़ी ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष श्री अशोक पुरोहित, हिंदूवादी नेता भैरव सिंह, आशुतोष सिंह, विजय सिंह,नीतीश मिश्रा, कुशाग्र, निशांत,सतीश सिंह,विपुल मिश्रा, दीपक गुप्ता, अमित हर्षवीर, गुड्डू सिंह, शिवम यादव, देव नारायण, अनिल कुमार, दीपक राम ,राजेश, अरुण इत्यादि उपस्थित थे।
धन्यवाद।
भवदीय,
कुमुद झा