Drishti News Ek Kadam Aage

Drishti News Ek Kadam Aage झारखंड, पलामू और गढ़वा की तमाम छोटी बड़ी खबर देखने के लिए पेज को फॉलो करें!

17/09/2026

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के श्राद्ध कार्यक्रम में जुटी भीड़, सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि! Drishti News Ek Kadam Aage

Hemant Soren Anant Partap Deo

17/09/2026

केतार में रूद्रम बजाज बाइक एजेंसी का शुभारंभ, ग्राहकों को मिलेगी बेहतरीन सुविधा! Drishti News Ek Kadam Aage

एक टेम्पू में 26 स्कूली बच्चे, परिवहन व्यवस्था पर सवाल!चालक के अनुसार चार निजी विद्यालयों के विद्यार्थी थे सवार, बच्चों ...
16/09/2026

एक टेम्पू में 26 स्कूली बच्चे, परिवहन व्यवस्था पर सवाल!

चालक के अनुसार चार निजी विद्यालयों के विद्यार्थी थे सवार, बच्चों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल!

गढ़वा जिला के विशुनपुरा प्रखंड में निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों की परिवहन व्यवस्था को लेकर बुधवार को गंभीर मामला सामने आया। एक टेम्पू में करीब 26 स्कूली बच्चों को एक साथ विद्यालय ले जाते हुए देखा गया। वाहन में क्षमता से अधिक बच्चों के सवार होने की स्थिति से उनकी सुरक्षित आवाजाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
टेम्पू चालक के अनुसार वाहन में सवार बच्चे विशुनपुरा में संचालित बाल शिक्षा निकेतन, बाल विकास विद्यालय,सरस्वती ज्ञान मंदिर,विद्या भारती स्कूल के विद्यार्थी थे। चालक ने बताया कि एक ही टेम्पू से चार अलग-अलग विद्यालयों के बच्चों को विद्यालय पहुंचाया जा रहा था।

*परिवहन व्यवस्था की निगरानी पर सवाल*
स्कूली बच्चों के आवागमन में इस्तेमाल होने वाले वाहनों में निर्धारित क्षमता और सुरक्षा मानकों का पालन महत्वपूर्ण है। ऐसे में एक टेम्पू में 26 बच्चों के सवार होने का मामला सामने आने के बाद संबंधित विद्यालयों की परिवहन व्यवस्था की निगरानी पर सवाल खड़े हो गये हैं। किसी आकस्मिक स्थिति में वाहन में अधिक संख्या में बच्चों के मौजूद रहने से उन्हें सुरक्षित निकालने में परेशानी हो सकती है। हालांकि, सामने आये इस मामले में किसी बच्चे के घायल होने की सूचना नहीं है।

*डीएसई ने कहा, जांच कर होगी सख्त कार्रवाई*
जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज ने कहा कि यदि इस तरह का मामला सामने आया है, तो इसकी जांच करायी जायेगी। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मामले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जांच में यदि वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर विद्यालय ले जाने की पुष्टि होती है, तो मामले को गंभीरता से लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जांच के बाद नियमानुसार सख्त से सख्त कदम उठाया जायेगा।

*डीइओ बोले, विद्यालय प्रबंधन जिम्मेवार*
जिला शिक्षा पदाधिकारी जगन्नाथ लोहरा ने कहा कि यदि इस तरह का मामला सही पाया जाता है, तो इसकी जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन समिति की होगी। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। संबंधित विद्यालयों की शीघ्र जांच करायी जायेगी और मानक के अनुरूप व्यवस्था नहीं पाये जाने पर विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध नियम संगत कार्रवाई की जायेगी।

*BPM ने भी विद्यालय प्रबंधन को बताया जिम्मेदार*
इस संबंध में प्रखंड परियोजना प्रबंधक (BPM) ने कहा कि यदि सीटिंग क्षमता से अधिक बच्चों को टेम्पू में बैठाकर विद्यालय लाया जा रहा है, तो इसकी जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन की होगी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच करायी जायेगी और जांच में मामला सही पाये जाने पर उचित कार्रवाई की जायेगी।

*वाहनों की जांच की मांग*
मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से निजी विद्यालयों में बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि वाहनों की निर्धारित क्षमता, फिटनेस, आवश्यक दस्तावेज और सुरक्षा मानकों की नियमित जांच होनी चाहिए। साथ ही विद्यालय प्रबंधन को भी बच्चों के सुरक्षित परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।

बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए अब संबंधित विद्यालयों द्वारा इस्तेमाल किये जा रहे वाहनों की क्षमता और सुरक्षा मानकों की जांच अहम हो गयी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि परिवहन व्यवस्था में निर्धारित नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं।

DC Garhwa

गढ़वा जिले में 20 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारी!पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गढ़वा की ओर ...
16/09/2026

गढ़वा जिले में 20 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारी!

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गढ़वा की ओर से जारी जिला आदेश संख्या 888/2026 के तहत जिले में पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। आदेश के अनुसार कुल 13 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए नए स्थान पर पदस्थापित किया गया है।

जारी आदेश में सभी संबंधित पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर अपने नव पदस्थापन स्थल पर योगदान देने तथा योगदान प्रतिवेदन के माध्यम से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराने का निर्देश दिया गया है।

स्थानांतरण के तहत नगर उंटारी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार को पुलिस केंद्र गढ़वा भेजा गया है। वहीं कांडी थाना प्रभारी मो. असफाक आलम और हरिहरपुर ओपी प्रभारी मो. नसीम अंसारी को भी पुलिस केंद्र गढ़वा भेजा गया है। चिनिया थाना के पदाधिकारी विकू रजक का भी स्थानांतरण पुलिस केंद्र गढ़वा किया गया है।

इसके अलावा मेराल थाना प्रभारी विष्णुकांत को रंका थाना का प्रभारी बनाया गया है। गढ़वा थाना में पदस्थापित अविनाश राज को नगर उंटारी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

भवनाथपुर थाना प्रभारी रजनी रंजन का स्थानांतरण गढ़वा थाना किया गया है, जबकि केतार थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी को भवनाथपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं भवनाथपुर थाना में पदस्थापित परवेज आलम को हरिहरपुर ओपी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अनुसंधान इकाई, गढ़वा में पदस्थापित चेतन कुमार सिंह को केतार थाना प्रभारी बनाया गया है। बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह का स्थानांतरण कांडी थाना प्रभारी के रूप में किया गया है।

इसी क्रम में बड़गड़ थाना प्रभारी दीपक कुमार मौर्य को विशुनपुरा थाना प्रभारी तथा विशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह को बरडीहा थाना प्रभारी बनाया गया है।

पदाधिकारी वर्तमान पदस्थापन नया पदस्थापन

उपेंद्र कुमार थाना प्रभारी, नगर उंटारी पुलिस केंद्र, गढ़वा
मो. असफाक आलम थाना प्रभारी, कांडी पुलिस केंद्र, गढ़वा
मो. नसीम अंसारी ओपी प्रभारी, हरिहरपुर पुलिस केंद्र, गढ़वा
विकू रजक थाना प्रभारी, चिनिया पुलिस केंद्र, गढ़वा
विष्णुकांत थाना प्रभारी, मेराल थाना प्रभारी, रंका
अविनाश राज गढ़वा थाना थाना प्रभारी, नगर उंटारी
रजनी रंजन थाना प्रभारी, भवनाथपुर गढ़वा थाना
अरुण कुमार रवानी थाना प्रभारी, केतार थाना प्रभारी, भवनाथपुर
परवेज आलम भवनाथपुर थाना ओपी प्रभारी, हरिहरपुर
चेतन कुमार सिंह अनुसंधान इकाई, गढ़वा थाना प्रभारी, केतार
ऋषिकेश कुमार सिंह थाना प्रभारी, बरडीहा थाना प्रभारी, कांडी
दीपक कुमार मौर्य थाना प्रभारी, बड़गड़ थाना प्रभारी, विशुनपुरा
राहुल सिंह थाना प्रभारी, विशुनपुरा थाना प्रभारी, बरडीहा

पुलिस विभाग के इस फेरबदल के बाद जिले के कई प्रमुख थानों और ओपी में नई जिम्मेदारियां तय हो गई हैं। आदेश में सभी पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर योगदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

Garhwa Police

भाजपा विधायक का बयान मानसिक दिवालियापन- झामुमों ​गढ़वा में SIR प्रक्रिया के दौरान मिले कथित ईरानी मूल के लोगों के मुद्दे ...
16/09/2026

भाजपा विधायक का बयान मानसिक दिवालियापन- झामुमों

​गढ़वा में SIR प्रक्रिया के दौरान मिले कथित ईरानी मूल के लोगों के मुद्दे पर स्थानीय भाजपा विधायक द्वारा दिए गए अनर्गल और गैर-जिम्मेदाराना बयान पर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कड़ा प्रहार किया ! झामुमो ने भाजपा विधायक के इस दावे को पूरी तरह से काल्पनिक, भ्रामक और राजनैतिक हताशा का परिणाम बताया !!

केंद्रीय सदस्य जवाहर पासवान नें कहा कि जिस कथित ईरानी मूल के लोगो कि बात कर रहे हैं तिवारी जी वर्ष 2016-17 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगर परिषद, गढ़वा में वार्ड नंबर 03 में आवास उपलब्ध कराने में उनकी हि भूमिका रही है , वर्ष 2016-17 में झारखण्ड में सरकार भाजपा कि थी, केंद्र में भाजपा, यहाँ के विधायक तिवारी जी, तत्कालीन नगर परिषद अध्यक्ष भाजपा के !!
लेकिन तिवारी जी कि अपनी दिमागी संतुलन खो चुके हैं, इनको दोषारोपण का भुत चढ़ गया है, झामुमों इनके भूत को उतारना जानती है !!

SIR भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की देखरेख में पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत होता है। भाजपा विधायक का बयान सीधे तौर पर निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाता है।

जनता के बिच में निकम्मे साबित हुए तो ​इनके मन में डर से उपजी राजनैतिक हताशा से मानसिक रूप से पागल हो गए हैं तिवारी जी,,
गढ़वा की जनता द्वारा लगातार नकारे जाने के बाद तिवारी के पास विकास का कोई मुद्दा नहीं बचा है। यही वजह है कि वे अब क्षेत्र की शांति और सौहार्द को बिगाड़ने के लिए काल्पनिक और भ्रामक आरोप गढ़ रहे हैं।

यदि विधायक के पास अपने दावों के समर्थन में कोई ठोस सबूत या तथ्य हैं, तो उन्हें तुरंत जिला निर्वाचन पदाधिकारी और गृह मंत्रालय के समक्ष प्रस्तुत करना चाहिए। केवल मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए अनर्गल बयानबाजी करना एक जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता।

झामुमों जिला सचिव नें कहा कि MMDR काला कानून के बारे में जनता के बिच भ्रामक बाते फैला रहे हैं, और भोली भली जनता को ठगने का काम कर रहे हैं, MMDR काला कानून कि वजह से झारखण्ड कि जनता को झारखण्ड सरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलना बंद हो जायेगा जिससे नुकसान सिर्फ और सिर्फ झारखण्ड कि जनता को होगा लेकिन दमनकारी भाजपा को जनता कि दुखो समस्याओं से कोई सरोकार नहीं !!

झामुमो गढ़वा जिला समिति यह स्पष्ट करती है कि पार्टी हमेशा संवैधानिक मूल्यों और गढ़वा के हर वैध नागरिक के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

मौक़े पर झामुमों कोषाध्यक्ष चन्दन जायसवाल जी, वरिष्ठ नेता मनोज तिवारी जी, झामुमों युवा मोर्चा प्रवक्ता सुजीत चंद्रवंशी, रंथा नायक जी, प्रियम सिंह, हरिओम यादव, लल्लू मेहता आदि लोग उपस्थित थे !!

Mithilesh Kumar Thakur

16/09/2026

दस्तावेज नहीं तो कैसे जुड़ेगा नाम? मुसहर परिवारों से मिले DC, निर्वाचन आयोग से मांगा निर्देश!

DC Garhwa

अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों पर लगातार छापेमारी एवं अनियमितता मिलने पर सील की कार्रवाई का निर्देश!उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ...
16/09/2026

अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों पर लगातार छापेमारी एवं अनियमितता मिलने पर सील की कार्रवाई का निर्देश!

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में पीसी पीएनडीटी एक्ट के तहत जिले में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक में जिले में संचालित एवं पंजीकृत अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों की स्थिति, निरीक्षण तथा एक्ट के अनुपालन की समीक्षा की गयी।

डीसी श्री शेखावत ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों की लगातार जांच एवं औचक छापेमारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन, बिना पंजीकरण संचालन अथवा PCPNDT एक्ट के प्रावधानों का अनुपालन नहीं पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करते हुए जरूरत पड़ने पर अल्ट्रासाउंड मशीन/केंद्र को सील किया जाये।

उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी परिस्थिति में अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड केंद्रों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। सभी केंद्रों को क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट एवं PCPNDT एक्ट के निर्धारित प्रावधानों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करना होगा।

बैठक में सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर “लिंग चयन/लिंग परीक्षण अपराध है” से संबंधित जागरूकता सूचना प्रदर्शित करने, चिकित्सक का नाम एवं मरीजों को देखने का समय स्पष्ट रूप से अंकित करने के निर्देश भी दिए गए। उपायुक्त ने कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए प्रभावी निगरानी एवं जनजागरूकता पर भी जोर दिया।

उन्होंने पलामूवासियों से अपील की कि यदि किसी अल्ट्रासाउंड केंद्र में प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण अथवा पीसी पीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन किए जाने की जानकारी मिले तो इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग अथवा जिला प्रशासन को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।बैठक में सहायक समाहर्ता ऋत्विक मेहता,सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार सहित PCPNDT टीम एवं जिला सलाहकार समिति के सदस्य उपस्थित थे।

SIR-2026 की समीक्षा को लेकर उपायुक्त ने नगर उंटारी के जासा गांव में मुसहर परिवारों से की मुलाकात!दस्तावेजों के अभाव में ...
16/09/2026

SIR-2026 की समीक्षा को लेकर उपायुक्त ने नगर उंटारी के जासा गांव में मुसहर परिवारों से की मुलाकात!

दस्तावेजों के अभाव में मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु निर्वाचन आयोग से मांगा गया दिशा-निर्देश!
गढ़वा। SIR-2026 के तहत चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का जायजा लेने के उद्देश्य से आज उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने नगर उंटारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नरही के ग्राम जासा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वन भूमि पर लगभग 20 झोपड़ियों में निवास कर रहे मुसहर परिवारों से मुलाकात कर मतदाता सूची से संबंधित उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

मौके पर बताया गया कि उक्त मुसहर परिवारों में 18 वर्ष से अधिक आयु के कुल 76 लोग हैं। इनमें से 33 लोगों के नाम वर्तमान मतदाता सूची में दर्ज हैं, जिन्हें No Mapping से संबंधित नोटिस प्राप्त हुआ है। हालांकि, उनके पास निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 11 प्रकार के दस्तावेजों में से कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं है।

वहीं, 43 लोगों के नाम वर्तमान मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं। दस्तावेजों के अभाव में उनका नाम मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया में कठिनाई उत्पन्न हो रही है।

उपायुक्त श्री मिश्रा ने मुसहर परिवारों को आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी समस्या के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले से संबंधित तथ्यों से निर्वाचन आयोग को अवगत कराते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश मांगे गए हैं। निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा-निर्देश के अनुरूप पात्र सभी मुसहर परिवारों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि SIR-2026 के दौरान आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा मतदाता सूची से संबंधित मामलों का नियमानुसार एवं संवेदनशीलता के साथ निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

*अम्बा लाल पटेल गर्ल्स हाई स्कूल में Discrepancies in Mapping की सुनवाई का निरीक्षण*

इसके पश्चात उपायुक्त ने अम्बा लाल पटेल गर्ल्स हाई स्कूल, नगर उंटारी का दौरा किया। यहां उन्होंने नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा Discrepancies in Mapping से संबंधित मामलों में की जा रही सुनवाई का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से सुनवाई की प्रक्रिया, प्राप्त मामलों एवं उनके निष्पादन की स्थिति की जानकारी ली तथा SIR-2026 के तहत सभी मामलों का नियमानुसार एवं पारदर्शी तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा कि SIR-2026 के दौरान मतदाताओं को अपने मताधिकार से संबंधित किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पात्र नागरिकों की समस्याओं का नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

DC Garhwa

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बंशीधर टीवीएस एजेंसी भवनाथपुर में मिल रहा विशेष ऑफर! Drishti News Ek Kadam Aage  संपर्क सूत्र...
16/09/2026

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बंशीधर टीवीएस एजेंसी भवनाथपुर में मिल रहा विशेष ऑफर! Drishti News Ek Kadam Aage

संपर्क सूत्र: 9123279407
6200151797

एम.के. इंटरनेशनल स्कूल में ‘श्रेष्ठ शिक्षण गतिविधि’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितश्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। एम.के. इंटरनेश...
16/09/2026

एम.के. इंटरनेशनल स्कूल में ‘श्रेष्ठ शिक्षण गतिविधि’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। एम.के. इंटरनेशनल स्कूल, नगर उंटारी में 15 सितंबर को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस इंडिया के सहयोग से ‘श्रेष्ठ शिक्षण गतिविधि’ विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया गया। इसका उद्देश्य शिक्षकों के ज्ञान, शिक्षण कौशल और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को और बेहतर बनाना था।
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस इंडिया की ओर से देवमिता गुप्ता एवं शुभम ने विद्यालय के सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण विधियों के साथ-साथ विभिन्न शैक्षणिक संसाधनों के प्रभावी उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने प्रशिक्षण में सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। वहीं, विद्यालय की ओर से ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस इंडिया की प्रशिक्षक देवमिता गुप्ता एवं शुभम को सम्मान स्वरूप बाबा बंशीधर की प्रतिमा भेंट की गई। यह सम्मान विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राय रोज एवं प्रशासक रविंद्र शर्मा द्वारा प्रदान किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को नई शिक्षण तकनीकों से जोड़ने और विद्यार्थियों को बेहतर एवं प्रभावी शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम सभी शिक्षकों के लिए ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रहा।
कार्यक्रम का समन्वय प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अमृता सिंह ने किया।

Address

Ranchi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Drishti News Ek Kadam Aage posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share