The VaKya

The VaKya Not just a news channel - The VaKya is a platform of truth and recognition. We bring forward the stories of people,
businesses and talents of Jharkhand.

Because every struggle deserves respect and every success deserves celebration.

11/08/2026

पुरानी विधानसभा के पास ABVP का उग्र प्रदर्शन। पुलिस ने विधानसभा कूच रोका, कई कार्यकर्ता हिरासत में। JPSC-JSSC कथित अनियमितताओं और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में नारेबाजी।

07/08/2026

बिहार के बेगूसराय स्थित मंझौल रेफरल अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में फ्रैक्चर मरीज के पैर पर प्लास्टर की जगह लकड़ी का स्प्लिंट बांधकर प्राथमिक उपचार करते हुए देखा जा सकता है।

बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में घायल मरीज को आपातकालीन स्थिरीकरण (Emergency Immobilisation) देने के बाद बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया था।

वीडियो वायरल होने के बाद राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, अस्पताल का कहना है कि यह प्राथमिक उपचार का हिस्सा था और मरीज को आगे के इलाज के लिए रेफर किया गया था।

05/08/2026

झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स की व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वार्डों में जलभराव और गंदगी की तस्वीरें साझा करते हुए सरकार और स्वास्थ्य विभाग की आलोचना की गई है।

पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि मौजूदा रिम्स की व्यवस्था ठीक से नहीं संभल रही, जबकि RIMS-2 परियोजना की बात की जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रबंधन पर भी कई आरोप लगाए गए हैं।

इन आरोपों पर संबंधित विभाग की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

05/08/2026

रांची में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 12वें दिन भी जारी रहा।

प्रदर्शन के दौरान एक मासूम बच्चे को भी प्रदर्शनकारियों के बीच बैठे देखा गया, जिसकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए। प्रदर्शनकारी भर्ती परीक्षाओं की CBI जांच और भर्ती प्रक्रिया में व्यापक सुधार की मांग कर रहे हैं।

27/07/2026

उत्तर प्रदेश के कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र स्थित श्यामनगर के एक मैरिज लॉन में उस समय हंगामा मच गया, जब दूल्हे की पहली पत्नी शादी समारोह में पहुंच गई। महिला ने खुद को दूल्हे की कानूनी पत्नी बताते हुए शादी रुकवा दी।

महिला का दावा है कि उसकी शादी वर्ष 2022 में हुई थी और दोनों के बीच विवाद का मामला फिलहाल अदालत में लंबित है। आरोप है कि बिना कानूनी रूप से तलाक लिए उसके पति ने दूसरी शादी की तैयारी कर ली थी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे समेत दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। मामले की जांच जारी है।

Pradesh News

27/07/2026

उत्तर प्रदेश के कानपुर में दूसरी शादी के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब दूल्हे की पहली पत्नी मैरिज लॉन पहुंच गई। महिला ने खुद को दूल्हे की कानूनी रूप से विवाहित पत्नी बताते हुए शादी की रस्में रुकवा दीं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस दूल्हे को हिरासत में लेकर दोनों पक्षों को चौकी ले गई, जहां देर रात तक पूछताछ और बातचीत चलती रही।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

27/07/2026

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारतीय स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू का पहला रिएक्शन सामने आया है।

जीत के बाद उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए देशवासियों, अपने कोच और सपोर्ट स्टाफ का धन्यवाद किया। मीराबाई की इस शानदार उपलब्धि ने एक बार फिर भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया।

प्रह्लाद जोशी होंगे अगले केंद्रीय शिक्षा मंत्री
25/07/2026

प्रह्लाद जोशी होंगे अगले केंद्रीय शिक्षा मंत्री

25/07/2026

प्रह्लाद जोशी बनें केंद्रीय शिक्षा मंत्री

बिग ब्रेकिंग - केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा।
25/07/2026

बिग ब्रेकिंग - केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा।

Address

Ranchi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The VaKya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share