Rania News

Rania News for those who like update there own from political and other views like this

बाल्मीकि चौक से सिविल हॉस्पिटल रोड पर लाखों रुपये की 68.84 ग्राम हेरोइन सहित स्कार्पियो सवार चार युवक गिरफ्तार ‌।नशा तस्...
08/08/2026

बाल्मीकि चौक से सिविल हॉस्पिटल रोड पर लाखों रुपये की 68.84 ग्राम हेरोइन सहित स्कार्पियो सवार चार युवक गिरफ्तार ‌।

नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए सिरसा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कार्पियो सवार चार युवकों को लाखों रूपए की 68.84 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपितों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सीआईए की एक टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान बाल्मीकि चौक से होते हुए सरकारी अस्पताल की ओर जा रही थी। सरकारी अस्पताल के नजदीक पहुंचने पर सामने से एक स्कार्पियो गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस की गाड़ी को देखकर स्कार्पियो सवार युवकों ने अचानक गाड़ी वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी अचानक बंद हो गई। शक होने पर पुलिस टीम ने गाड़ी में सवार चारों युवकों को काबू कर लिया। सीआईए प्रभारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कुनाल उर्फ तनु पुत्र हिन्दराज मैहता निवासी गांव ढाबा, दीपक उर्फ टिंकु उर्फ कटला निवासी मेला ग्राउंड सिरसा, शिवा पुत्र बिरु तथा रोहित पुत्र राजपाल निवासी गौशाला मोहल्ला सिरसा के रूप में हुई है। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपितों के कब्जे से 68 ग्राम 84 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मामला दर्ज कर जांच शहर थाना पुलिस को सौंप दी है। आरोपितों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान हेरोइन की खरीद-फरोख्त, सप्लायर तथा नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने कहा कि जांच में सामने आने वाले सभी आरोपितों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

08/08/2026

पूर्व विधायक राम चन्द्र कम्बोज को बनाया गया हरियाणा गौ सेवा आयोग का चेयरमैन

सगे भाईयों ने नाबालिग से घर में घुसकर किया रे.पः सिरसा में गर्भवती लड़की ने भाभी को बताया, आरोप-शिवरात्रि के दिन दिया अं...
08/08/2026

सगे भाईयों ने नाबालिग से घर में घुसकर किया रे.पः सिरसा में गर्भवती लड़की ने भाभी को बताया, आरोप-शिवरात्रि के दिन दिया अंजाम...
सिरसा में एक नाबालिग के साथ घर में घुसकर सगे दो भाईयों पर रेप करने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार, दोनों भाई पर मौका पाकर कई बार जबरदस्ती शारीरिक सं.बंध बनाने के आरोप है और वह गर्भवती हो गई। जब नाबालिग लड़की गर्भवती हुई तो परिजनों का पता चला। पहले लड़की ने अपने भाभी को बताया और दोनों भाईयों की हरकतों के बारे में सारी आपबीती बताई।

जानकारी के अनुसार, यह मामला रानियां क्षेत्र के एक गांव की है और दोनों ही आपस में एक-दूसरे के पड़ोसी है। इसी के चलते दोनों का लड़की के घर पर आना-जाना था। नाबालिग कम पढ़ी-लिखी है और अक्सर अपने घर पर रहती है। लड़की के परिजन भी काम के लिए दिन में घर से चले जाते हैं। आरोपी दोनों युवक मजदूरी करते हैं।

पुलिस के अनुसार, अब लड़की गर्भवती है और इस बारे में परिजनों से राय मांगी गई है। इसके बाद अगला कदम उठाया है। अभी गर्भ का भी पता नहीं चला है कि कितने समय का है। इसकी डॉक्टरी जांच में ही पता चल पाएगा। 6 तारीख को नाबालिग अपने परिजनों के साथ महिला पुलिस थाने पहुंची। पुलिस ने नाबालिग की काउंसलिंग करवाई और महिला वकील की मौजूदगी में बयान दर्ज करवाए। इसके कुछ देर बाद ही पुलिस ने दोनों आरोपी भाईयों को पकड़ लिया, जिनसे पूछताछ जारी है।

08/08/2026

ऐलनाबाद

बारिश 🌨️ । कहां कहां हो रही है ??
08/08/2026

बारिश 🌨️ । कहां कहां हो रही है ??

हरियाणा CM सैनी को परोसा बासी घेवर, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप; मिठाई की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापामारी
07/08/2026

हरियाणा CM सैनी को परोसा बासी घेवर, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप; मिठाई की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापामारी

05/08/2026

I got over 1,000 reactions on one of my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉

कल जो पद बांटे गए थे वो आज होल्ड कर दिये गये है।
05/08/2026

कल जो पद बांटे गए थे वो आज होल्ड कर दिये गये है।

ब्रेकिंग: रानियां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 घंटे के अंदर छीना-झपटी का आरोपी गिरफ्तार**रानियां।* रानियां में लगातार हो रह...
28/07/2026

ब्रेकिंग: रानियां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 घंटे के अंदर छीना-झपटी का आरोपी गिरफ्तार*

*रानियां।* रानियां में लगातार हो रही छीना-झपटी की वारदातों पर *रानियां थाने की पुलिस* ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

पुलिस ने एक घंटे के अंदर ही छीना-झपटी करने वाले आरोपी *हरजीत सिंह निवासी *गांव संतावली* को गिरफ्तार कर लिया।

आज दोपहर को हुई 2 वारदातों के बाद पुलिस हरकत में आई थी। नाकाबंदी और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी को दबोचा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर *आज ही न्यायालय में पेश* किया गया।

*एडिशनल थाना प्रभारी मल सिंह* ने कहा - "ऐसे लोगों की जगह जेल की सलाखों में है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है।"

रानियां थाने की इस त्वरित कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है।

28/07/2026

रानियां #विधानसभा के गांव #केहरवाला में जबरदस्त बारिश

Address

Rania
125076

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rania News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Rania News:

Shortcuts

Share