13/04/2020
आयाम
लॉकडाऊन में लोगों को व्यस्त रखने के जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम का अनूठा नवाचार,
*विभिन्न सृजनात्मक गतिविधियों को लेकर होगी ऑनलाइन प्रतियोगिता
SP ने चेताया की प्रतियोगिता के लिए घर से बाहर न निकलें प्रतिभागी।
घर से बाहर निकलने पर प्रतियोगिता से बाहर करने के साथ ही होगी क़ानूनी कार्यवाही
चूरू, 12 अप्रैल। अगर आप सिंगिंग, डांसिंग, पेंटिंग या एक्टिंग या राइटिंग जैसी किसी चीज में रूचि रखते हैं तो लॉक डाऊन में घर बैठना भी आपके लिए अपनी अभिरूचि को आगे बढाने का जरिया बन सकता है। जी हां, यह मुमकिन होगा चूरू जिला पुलिस के नवाचार से। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम (SP Churu) की पहल पर जिला पुलिस ने फिल्मस्थान, संप्रीति संस्थान, टैगोर कोचिंग सेंटर एवं Digital Expert, Sardarshahar के साथ मिलकर लोगों को लॉक डाऊन और करफ्यू के दौरान व्यवस्त रखने के लिए विभिन्न गतिविधियों को लेकर ऑनलाइन मेगा प्रतियोगिता आयोजित की हैं। चयनित एवं विजेताओं की प्रविष्टियां जिला पुलिस के अधिकृत सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट होंगी और साथ ही उन्हें कोरोना संक्रमण से निपटने के बाद पुरस्कृत भी किया जाएगा।
पुसि अधीक्षक तेजस्वनी ने बताया, राजस्थान सहित पूरे देश में कोरोना रोगी बढ़ते जा रहे हैं। इसके संक्रमण से बचने के लिए आमजन का घर में रहना जरूरी है लेकिन कोई भी व्यक्ति घर में बैठा किसी अवसाद में नहीं आए और उसकी अभिरूचि को एक बेहतर अवसर मिले, इसी उद्देश्य से जिला पुलिस ने लोगों को इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। इन मेगा आनलाइन प्रतियोतिाओं में 3 साल के बच्चे से लेकर किसी भी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं। क्रिएटिविटी आधारित इस प्रकल्प से लॉकडाउन में घर बैठे लोग बोर भी नहीं होंगे और बेहतर करने वाले को उनकी रचनात्मकता इनाम भी दिलाएगी। ऑनलाइन प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है। परिणाम 30 अप्रैल को घोषित किये जायेंगे। मनोबल को मजबूत करेगा नवाचार
एसपी गौतम ने बताया कि पुलिस इस बात के लिए प्रयासरत है कि आमजन को घरों में रहे तथा लॉक डाऊन का पालन करें। सामान्य व्यक्ति इसे अपनी जिम्मेदारी समझे और अनावश्यक घरों से न निकले। इसके साथ ही लगातार घर बैठे रहने के कारण इस संकट के समय लोगों के मनोरंजन के साथ उनके मानसिक स्वास्थ्य व मनोबल को मज़बूत बनाए रखने के लिए यह ऑनलाइन प्रतियोगिता कम्यूनिटी पुलिसिंग के अंतर्गत टैगोर कोचिंग सेंटर, फ़िल्मस्थान, संप्रीति और डिजिटल एक्सपर्ट के सहयोग से आयोजित करवाई जा रही है। इससे लोगों में रचनात्मकता को बढ़ावा मिलेगा |