17/06/2026
🚩 न्याय चाहिए, सिर्फ़ आश्वासन नहीं! 🚩
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा की जिला अध्यक्ष आदरणीया अलका द्विवेदी जी, रविकरण तिवारी जी एवं उनकी टीम ने गोहांड ब्लॉक के इटैलिया बाजा गांव पहुंचकर श्री संतोष तिवारी जी से मुलाकात की और उनके पुत्रों के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। वा मिश्रा जी के परिवार से
उन्होंने कहा कि यह केवल एक परिवार का दुःख नहीं, बल्कि पूरे समाज की पीड़ा है। दुर्घटना के नाम पर किसी भी प्रकार की लापरवाही, सच्चाई को दबाने की कोशिश या दोषियों को बचाने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करेगी।
इस संबंध में जरिया थाना प्रभारी से वार्ता कर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गहन जांच की मांग की गई। साथ ही स्पष्ट किया गया कि यदि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में किसी प्रकार की कोताही बरती गई, तो अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा लोकतांत्रिक तरीके से जनआंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी।
बेटों को खोने का दर्द शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता, लेकिन न्याय की इस लड़ाई में पीड़ित परिवार को कभी अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।
सवाल सिर्फ एक है—दोषी कौन है और उस पर कार्रवाई कब होगी?
भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
ॐ शांति। 🙏🌹