Indian Times News

Indian Times News For Business Enquiry : +919508385703
(4)

19/06/2026

भागवत गीता का पाठ पढ़ाकर वायरल

ज्ञान एवं मोक्ष की पावन भूमि गया, बिहार में पहली बार आयोजित होने जा रहा है "फेमस पर्सनैलिटीज ऑफ इंडिया समिट एंड अवॉर्ड्स...
19/06/2026

ज्ञान एवं मोक्ष की पावन भूमि गया, बिहार में पहली बार आयोजित होने जा रहा है "फेमस पर्सनैलिटीज ऑफ इंडिया समिट एंड अवॉर्ड्स शो"

जहाँ देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, विचार-विमर्श एवं सम्मेलन का मंच, साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का रहेगा विशेष आकर्षण।

नई दिल्ली/पटना - देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देकर समाज, राष्ट्र एवं मानवता की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विशिष्ट व्यक्तित्वों, संस्थाओं एवं संगठनों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने के उद्देश्य से फेमस पर्सनैलिटीज ऑफ इंडिया काउंसिल द्वारा "फेमस पर्सनैलिटीज ऑफ इंडिया समिट एंड अवॉर्ड्स शो" का भव्य आयोजन ज्ञान एवं मोक्ष की पावन भूमि गया, बिहार में किया जाएगा। फेमस पर्सनैलिटीज ऑफ इंडिया काउंसिल, आदर्श युवा मिशन ह्यूमन वेलफेयर इंडिया की एक प्रमुख इकाई है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, युवा सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण एवं मानव कल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है।इस राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित आयोजन में शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, प्रशासन, उद्योग, उद्यमिता, स्टार्टअप, कृषि, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, साहित्य, पत्रकारिता, कला, संस्कृति, खेल, युवा नेतृत्व, ग्रामीण विकास, कौशल विकास, सामुदायिक सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों, संस्थाओं एवं संगठनों को सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम में देशभर के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, उद्योगपतियों, कॉर्पोरेट नेतृत्वकर्ताओं, नीति निर्माताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवा प्रतिनिधियों, मीडिया पेशेवरों, विश्वविद्यालयों, स्टार्टअप संस्थापकों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की सहभागिता होगी। आयोजन के दौरान नेतृत्व, नवाचार, सामाजिक प्रभाव, युवा विकास, सतत विकास, कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) एवं विकसित भारत के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष संवाद एवं विचार-विमर्श सत्र आयोजित किए जाएंगे।फेमस पर्सनैलिटीज ऑफ इंडिया काउंसिल के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार सिंह ने कहा, "फेमस पर्सनैलिटीज ऑफ इंडिया समिट एंड अवॉर्ड्स शो केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि देश के उन प्रेरणादायी व्यक्तित्वों, परिवर्तन कर्ताओं, नवाचार कर्ताओं एवं राष्ट्र निर्माताओं को राष्ट्रीय पहचान प्रदान करने का अभियान है, जिन्होंने अपने कार्यों एवं नेतृत्व से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है।"उन्होंने कहा कि यह आयोजन कॉर्पोरेट संस्थानों, उद्योग समूहों, विश्वविद्यालयों, मीडिया संगठनों एवं CSR इकाइयों के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहाँ वे राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए इस राष्ट्रीय पहल का हिस्सा बन सकते हैं। कार्यक्रम के सहयोगी एवं प्रायोजक संस्थानों को राष्ट्रीय स्तर पर ब्रांड पहचान, प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के साथ नेटवर्किंग, मीडिया कवरेज, सामाजिक प्रभाव एवं सकारात्मक जनसंपर्क का विशेष अवसर प्राप्त होगा।काउंसिल ने देशभर के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों, संस्थानों, सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों, कॉर्पोरेट समूहों एवं युवा नेतृत्वकर्ताओं से इस ऐतिहासिक पहल में सहभागिता सुनिश्चित करने तथा विकसित भारत के निर्माण के इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील की है।

फेमस पर्सनैलिटीज ऑफ इंडिया समिट एंड अवॉर्ड्स शो से जुड़ने, नामांकन भेजन , स्पॉन्सरशिप अथवा अन्य जानकारी प्राप्त करने हेतु इच्छुक व्यक्ति, संस्थान एवं संगठन [email protected] पर ई-मेल अथवा +91-99390-25249 पर संपर्क कर सकते हैं।

🏆 FAMOUS PERSONALITIES OF INDIA SUMMIT & AWARDS SHOW 2026

📍 ज्ञान एवं मोक्ष की पावन भूमि गया, बिहार में पहली बार आयोजित होने जा रहा है एक राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित आयोजन।

✨ National Award Nomination | Delegate | Speaker | Sponsorship & Partnership Registration Open

देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों, संस्थानों एवं संगठनों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, विचार-विमर्श एवं सम्मेलन का मंच तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का विशेष आकर्षण।

🔗 Register Now: https://forms.gle/1ALae7GjMkC7nSx39

📧 [email protected]
📱 +91-99390-25249

Organized By:
Famous Personalities of India Council
(A Unit of Aadarsh Yuva Mission Human Welfare India)

"सम्मान उत्कृष्टता का, प्रेरणा राष्ट्र निर्माण की" 🇮🇳

19/06/2026

बच्चों से मोबाइल की लत छुड़ाने का अचूक उपाय बता रही वायरल शिक्षिका शालिनी राजपूत

एहसास चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 19 सितंबर को 'अमनोत्सव' का भव्य आयोजन.
18/06/2026

एहसास चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 19 सितंबर को 'अमनोत्सव' का भव्य आयोजन.

बिहार की अक्षरा गुप्ता ने BCA महिला घरेलू क्रिकेट में रचा नया इतिहास, अंडर-19 वनडे में जड़ा तिहरा शतक*भागलपुर के सैंडिस ...
18/06/2026

बिहार की अक्षरा गुप्ता ने BCA महिला घरेलू क्रिकेट में रचा नया इतिहास, अंडर-19 वनडे में जड़ा तिहरा शतक*

भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान पर आज से शुरू हुए बीसीए महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी टूर्नामेंट में बिहार की युवा बल्लेबाज अक्षरा गुप्ता ने घरेलू क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अक्षरा ने अपनी टीम के लिए खेलते हुए नाबाद 306 रन की प्रभावी पारी खेली और महिला घरेलू क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी का अलग स्थान बनाया।

अक्षरा ने अपनी इस ऐतिहासिक पारी के दौरान 55 चौके और 8 छक्के लगाए। उन्होंने 126 गेंदों की अपनी पारी में 242.86 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और कुल 233 मिनट तक मैदान पर बल्लेबाजी की।

अक्षरा की बल्लेबाजी की सबसे खास बात उनकी तेज शुरुआत रही। उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जबकि 34 गेंदों में शतक लगाकर अपनी बल्लेबाजी क्षमता का परिचय दिया।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री हर्षवर्धन जी ने अक्षरा गुप्ता की इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार की महिला क्रिकेट खिलाड़ी लगातार अपने प्रदर्शन से राज्य का नाम आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि बीसीए खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है और इस तरह की पारियां युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक हैं।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव श्री जिआउल अरफीन जी ने भी अक्षरा गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बीसीए महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी की शुरुआत के साथ ही ऐसी प्रतिभाओं का सामने आना बिहार क्रिकेट के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने अक्षरा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अक्षरा गुप्ता की यह पारी महिला घरेलू क्रिकेट की यादगार पारियों में शामिल हो गई है। उनकी इस पारी ने बीसीए महिला क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया है।

इससे पहले महिला घरेलू क्रिकेट में बड़ा व्यक्तिगत स्कोर मुंबई की इरा गुप्ता के नाम दर्ज था। इरा गुप्ता ने घरेलू राज्य स्तरीय मुकाबले में नाबाद 346 रन की पारी खेली थी। इस पारी के दौरान उन्होंने 42 चौके और 16 छक्के लगाए थे।

अक्षरा गुप्ता की 306 रन की पारी और इरा गुप्ता की 346 रन की पारी अब महिला घरेलू क्रिकेट की बड़ी व्यक्तिगत पारियों में शामिल हैं। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी से घरेलू क्रिकेट में नई मिसाल पेश की है।

सादर,
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन

18/06/2026

राजपूत की बेटी का लव जि'हा'द

पटना एन कॉलेज में गूंजा 'भर ले उड़ान' का जश्न10 साल, 10 सीज़न : बिहार की प्रतिभा को मिला राष्ट्रीय मंचपटना। कला और संस्क...
18/06/2026

पटना एन कॉलेज में गूंजा 'भर ले उड़ान' का जश्न
10 साल, 10 सीज़न : बिहार की प्रतिभा को मिला राष्ट्रीय मंच
पटना। कला और संस्कृति को समर्पित बिहार के सबसे बड़े युवा मंच 'भर ले उड़ान' ने पटना के एन कॉलेज में अपने 10वें सीज़न का भव्य आयोजन किया। एक दशक से यह मंच बिहार के युवाओं को कला, संस्कृति और रचनात्मक अभिव्यक्ति के क्षेत्र में पहचान दिलाकर राज्य और देश का गौरव बढ़ा रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ पटना की मेयर सीता साहू ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद भीम सिंह ने 'भर ले उड़ान' की सराहना करते हुए कहा, "बेटियां बिहार की गरिमा बढ़ाकर देश का नाम रोशन कर रही हैं।" उन्होंने मंच की अध्यक्ष कोमल पांडे और सचिव स्वीटी पंडित के प्रयासों की विशेष प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में यह मंच लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
बिहार भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने प्रतिभागियों के अभिभावकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता में परिवार का योगदान सबसे महत्वपूर्ण होता है।
फुलवारी के विधायक एवं पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कहा कि कला और संस्कृति समाज को जोड़ने का सबसे सशक्त माध्यम है और 'भर ले उड़ान' जैसी पहल युवाओं के सपनों को साकार करने का कार्य कर रही है।
नमो ऐप के सहसंयोजक सौरभ भारती पासवान ने कहा, "यह मंच सिर्फ हौसला नहीं, पहचान भी देता है।" उन्होंने युवाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया।
पटना की महापौर रश्मि ने बिहार की सांस्कृतिक एकता और समृद्ध विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन राज्य की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
साइबर पटना के डीएसपी नितीश चंद्र धैर्या ने युवाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए डिजिटल दुनिया में सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि तकनीक का सुरक्षित और सकारात्मक उपयोग समय की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में "गोल्ड मैन ऑफ बिहार" के नाम से प्रसिद्ध प्रेम सिंह की उपस्थिति भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने युवाओं को मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का संदेश दिया तथा कहा कि 'भर ले उड़ान' जैसी पहलें बिहार की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं। राजवंशी चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। वहीं यूनियन न्यूज ऑफ इंडिया (यूएनआई) के प्रेम कुमार विशेष अतिथि (स्पेशल गेस्ट ऑफ ऑनर) के रूप में उपस्थित रहे।
सचिव स्वीटी पंडित ने कहा, "इस मंच से बिहार की प्रतिभा पूरे देश में गौरवान्वित हो रही है।" वहीं अध्यक्ष कोमल पांडे ने कहा, "युवाओं की कला को देश में पहचान दिलाने के लिए जीवन समर्पित है।"
प्रतियोगिता में सृष्टि गुप्ता, आर्यन राज, आयुष राज, आदर्श शर्मा, सौम्या, अनिका, आराध्या, आदिश और अनामिका ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। आयोजकों के अनुसार बिहार के हर जिले से 500 से अधिक समूहों और प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में भाग लिया, जिन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में टीम 'भर ले उड़ान' की सदस्य हर्षिता, गुड़िया, प्रिया, कंचन और शशि शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंच संचालन समीर मलिक ने किया।

17/06/2026

भोजपुरी पर खेसारी का बड़ा बयान

17/06/2026

रौशन यादव सर ने किया दो बड़ी की मांग

16/06/2026

खेसारी लाल का 50 लाख वाला गाना

Address

Raxaul

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indian Times News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Indian Times News:

Share