Sanatan Ekta Seva Sangh

Sanatan Ekta Seva Sangh Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sanatan Ekta Seva Sangh, Digital creator, Renukoot.

सनातन एकता सेवा संघ (रजि.) एक पंजीकृत सामाजिक एवं धार्मिक ट्रस्ट NGO है, जो सनातन संस्कृति के संरक्षण सामाजिक एकता, सेवा कार्यों, जरूरतमंदों की सहायता हेतु निरंतर कार्यरत है संस्था का उद्देश्य निस्वार्थ सेवा, संस्कार एवं जन कल्याण है।

07/07/2026
आज दिनांक 27.06.2026 को  #मानवता_की_थाली के 7वें स्थापना दिवस के अवसर पर  #संस्थापक श्री प्रदीप श्रीवास्तव जी एवं उनकी स...
27/06/2026

आज दिनांक 27.06.2026 को #मानवता_की_थाली के 7वें स्थापना दिवस के अवसर पर #संस्थापक श्री प्रदीप श्रीवास्तव जी एवं उनकी समर्पित टीम द्वारा हमें अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।

यह सम्मान हमारे लिए अत्यंत गौरव एवं प्रेरणा का विषय है। यह हमें समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Sanatan Ekta Seva Sangh की तरफ से मानवता की थाली परिवार को 7वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। इस आत्मीय सम्मान एवं स्नेह के लिए श्री प्रदीप श्रीवास्तव जी तथा उनकी पूरी टीम का हृदय से आभार।

सेवा ही परम धर्म है।

मिथिलेश मिश्रा
संस्थापक - सनातन एकता सेवा संघ

आज हमारे छोटे भाई, भाजपा  #मंडल_महामंत्री रेणुकूट, मनोनीत  #सभासद नगर पंचायत रेणुकूट, Sanatan Ekta Seva Sangh के अध्यक्ष...
21/06/2026

आज हमारे छोटे भाई, भाजपा #मंडल_महामंत्री रेणुकूट, मनोनीत #सभासद नगर पंचायत रेणुकूट, Sanatan Ekta Seva Sangh के अध्यक्ष एवं कं0 आर के इलेक्ट्रॉनिक के संस्थापक Ashish Kumar Mishra जी को #वैवाहिक_वर्षगांठ की हार्दिक बधाई एवं #शुभकामनाएं।

भगवान से प्रार्थना है कि आपका वैवाहिक जीवन सदैव प्रेम, विश्वास, सुख, समृद्धि और खुशियों से परिपूर्ण रहे। आप दोनों का साथ यूँ ही अटूट बना रहे तथा जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर उन्नति, सफलता और सम्मान प्राप्त होता रहे।

सनातन एकता सेवा संघ परिवार की ओर से आपको एवं आपके परिवार को वैवाहिक वर्षगांठ की अनंत शुभकामनाएं।

मिथिलेश मिश्रा
संस्थापक
सनातन एकता सेवा संघ

आप सभी को Sanatan Ekta Seva Sangh  की तरफ से 21 जून  #अंतर्राष्ट्रीय  #योगदिवस की हार्दिक  #शुभकामनाएं एवं बधाई।योग केवल...
21/06/2026

आप सभी को Sanatan Ekta Seva Sangh की तरफ से 21 जून #अंतर्राष्ट्रीय #योगदिवस की हार्दिक #शुभकामनाएं एवं बधाई।

योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने वाली एक जीवनशैली है। नियमित योग हमें स्वस्थ, सकारात्मक, ऊर्जावान और तनावमुक्त जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

आइए, योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ भारत और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दें।

"करें योग, रहें निरोग"

🙏 हर हर महादेव 🙏
मिथिलेश मिश्रा (पंकज मिश्रा)
संस्थापक
सनातन एकता सेवा संघ

बिहार के लाल भरत भूषण तिवारी जी आज के भगत सिंह है, यह सरकार अंग्रेजों की तरह अपनी गलतियों को छुपाने के लिए ऐसे ही निर्दो...
20/06/2026

बिहार के लाल भरत भूषण तिवारी जी आज के भगत सिंह है, यह सरकार अंग्रेजों की तरह अपनी गलतियों को छुपाने के लिए ऐसे ही निर्दोष लोगों की हत्या कर रही है।

बिहार में घटित हालिया घटना, जिसमें यह आरोप सामने आया है कि एक व्यक्ति ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर दिया था और उसके बाद उसकी मृत्यु गोली लगने से हुई, अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक विषय है। यदि यह तथ्य सही हैं, तो यह कानून के शासन, मानवाधिकारों और न्यायिक प्रक्रिया पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है।

Sanatan Ekta Seva Sangh , इस प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग करता है, ताकि सत्य सामने आए और दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

ट्रस्ट की प्रमुख मांगें:
✅ पूरे मामले की निष्पक्ष एवं न्यायिक जांच कराई जाए।
✅ घटना से संबंधित सभी सीसीटीवी फुटेज एवं उपलब्ध साक्ष्यों की निष्पक्ष समीक्षा की जाए।
✅ जांच पूरी होने तक संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की जाए।
✅ पीड़ित परिवार को न्याय, सुरक्षा एवं आवश्यक सहायता प्रदान की जाए।
✅ जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक कर पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

लोकतंत्र में कानून से ऊपर कोई नहीं है। प्रत्येक नागरिक को न्यायिक प्रक्रिया के अनुरूप निष्पक्ष सुनवाई और न्याय पाने का अधिकार है। न्याय की स्थापना ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है।

मिथिलेश मिश्रा (पंकज मिश्रा)
संस्थापक
सनातन एकता सेवा संघ
रेणुकूट

Sanatan Ekta Seva Sangh के सभी सम्मानित  #पदाधिकारियों का हृदय से आभार। 🙏💐आप सभी के  #स्नेह,  #प्रेम,  #शुभकामनाओं एवं  ...
29/05/2026

Sanatan Ekta Seva Sangh के सभी सम्मानित #पदाधिकारियों का हृदय से आभार। 🙏💐

आप सभी के #स्नेह, #प्रेम, #शुभकामनाओं एवं #आशीर्वाद ने हमारे #वैवाहिक वर्षगांठ के इस विशेष दिन को और भी सुंदर, यादगार एवं आनंदमय बना दिया।

आप सभी का अपनापन और सहयोग सदैव हमें ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करता है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखें

मिथिलेश मिश्रा (पंकज मिश्रा)
संस्थापक- सनातन एकता सेवा संघ

Sanatan Ekta Seva Sangh के संस्थापक, ह्रदयप्रिय बड़े भैया Mithilesh Kumar Mishra “पंकज” जी एवं भाभी जी को वैवाहिक जीवन क...
29/05/2026

Sanatan Ekta Seva Sangh के संस्थापक, ह्रदयप्रिय बड़े भैया Mithilesh Kumar Mishra “पंकज” जी एवं भाभी जी को वैवाहिक जीवन के सफल #22वर्षों की हार्दिक बधाई एवं #शुभकामनाएं। 💐✨

ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दोनों का साथ यूँ ही प्रेम, विश्वास, संस्कार और खुशियों के साथ सदैव बना रहे।

आपका दांपत्य जीवन समाज के लिए प्रेरणा और परिवार के लिए खुशियों का आधार बना रहे। 🙏❤️

“22 साल का साथ…
मतलब अब तो एक-दूसरे की बात बिना बोले भी समझ जाते होंगे,
और बहस में जीतने का अधिकार शायद आज भी भाभी जी के पास ही होगा!” 😄🌸

आशीष कुमार मिश्रा
मंडल महामंत्री रेणुकूट 🪷
अध्यक्ष,सनातन एकता सेवा संघ🪷

Address

Renukoot
231217

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sanatan Ekta Seva Sangh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share