चीखती आवाज़ें

चीखती आवाज़ें सब पे नजर सबकी खबर |

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रोड शो के दौरान उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल को रथ से उतारे जाने का मामला तूल पकड़ता...
18/09/2026

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रोड शो के दौरान उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल को रथ से उतारे जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। महापौर टटवाल ने अब 20 सितंबर को फ्रीगंज स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास बैठकर विरोध प्रदर्शन** करने की चेतावनी दी है।

मुकेश टटवाल के मुताबिक, वे राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगवानी के लिए हेलीपैड पहुंचे थे। उनका कहना है कि BJP जिला प्रभारी बजरंग पुरोहित और कार्यक्रम प्रभारी जयपाल सिंह चावड़ा के कहने पर वे विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा के साथ रथ पर सवार हुए थे, लेकिन कुछ देर बाद उन्हें रथ से नीचे उतरने के लिए कह दिया गया।

इस घटनाक्रम के बाद शुक्रवार को संत बालीनाथ मंदिर बागपुर में बेरवा समाज की बैठक हुई, जिसमें महापौर के साथ हुए व्यवहार की निंदा की गई। अब 20 सितंबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर मामला और चर्चा में आ गया है।

“हम माला पहना-पहनाकर थक गए, गांव में सड़क नहीं बनी तो अगली बार किसी को वोट नहीं देंगे।” गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र के द...
18/09/2026

“हम माला पहना-पहनाकर थक गए, गांव में सड़क नहीं बनी तो अगली बार किसी को वोट नहीं देंगे।” गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से एक ग्रामीण ने सड़क की समस्या को लेकर सवाल किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में कार में बैठे सिंधिया से ग्रामीण सड़क नहीं बनने की शिकायत करता दिखाई दे रहा है। बातचीत के दौरान ग्रामीण के शब्दों पर सिंधिया ने उंगली दिखाते हुए कहा, “दोबारा मेरे साथ ऐसी भाषा का प्रयोग मत करना।” वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

26 अगस्त को कल्पना मिश्रा और उनके नवजात बच्चे के निधन ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन ली थीं। बेटी और नवासे को ख...
18/09/2026

26 अगस्त को कल्पना मिश्रा और उनके नवजात बच्चे के निधन ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन ली थीं। बेटी और नवासे को खोने का दर्द और फिर न्याय की मांग को लेकर पिता राम शिरोमणि मिश्रा का लगातार 15 दिनों तक अनशन, परिवार के लिए यह समय बेहद कठिन रहा।

लेकिन आज, इतने दिनों बाद उसी घर में एक बार फिर नई किलकारी गूंजी है। राम शिरोमणि मिश्रा के बेटे और कल्पना मिश्रा के भाई शिब्बू के घर पुत्र का जन्म हुआ है।लंबे समय से दुख और संघर्ष से गुजर रहे परिवार के लिए यह खबर खुशी का एक नया पल लेकर आई है।

“कल क्या खिला रहे हो इंदौर? पोहा, जलेबी या कुछ और?” लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इंदौर आने से पहले शहर के लो...
18/09/2026

“कल क्या खिला रहे हो इंदौर? पोहा, जलेबी या कुछ और?” लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इंदौर आने से पहले शहर के लोगों से यह मजेदार सवाल पूछा है।

राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं, जहां वे छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। दौरे से ठीक एक दिन पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर इंदौर के मशहूर खान-पान का जिक्र करते हुए पूछा कि उन्हें पोहा-जलेबी खिलाई जाएगी या कुछ और। अब उनकी इस पोस्ट पर इंदौर के लोग भी अपने-अपने पसंदीदा व्यंजनों के नाम सुझा रहे हैं।

10 साल से ज्यादा समय तक खदान में किस्मत आजमाने के बाद आखिरकार किसान बद्री पटेल और उनके पांच साथियों की मेहनत रंग लाई। मध...
18/09/2026

10 साल से ज्यादा समय तक खदान में किस्मत आजमाने के बाद आखिरकार किसान बद्री पटेल और उनके पांच साथियों की मेहनत रंग लाई। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के पटी क्षेत्र में उन्हें 4.70 कैरेट का जेम क्वालिटी हीरा मिला है। हीरा कार्यालय के अधिकारियों के मुताबिक इसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये है।

बद्री पटेल ने बताया कि वे लंबे समय से अपने साथियों के साथ हीरा खदान में काम कर रहे थे, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। इस बार उन्होंने राम चंद्र दुबे, रतन यादव, राम गोपाल पटेल, पहलवान ओटल और भीकम पटेल के साथ पटी क्षेत्र में नई खदान शुरू की और महज 15 दिन की खुदाई के बाद हीरा मिल गया।

बालाघाट में सेवा सहकारी समिति के एक प्रबंधक के घर EOW की कार्रवाई में करीब 3 करोड़ रुपये की संपत्ति सामने आने की बात कही...
18/09/2026

बालाघाट में सेवा सहकारी समिति के एक प्रबंधक के घर EOW की कार्रवाई में करीब 3 करोड़ रुपये की संपत्ति सामने आने की बात कही गई है। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की टीम ने सेवा सहकारी समिति मर्यादित, मनेरी के प्रबंधक विलास चौरें के आवास पर सर्च शुरू की।

EOW के मुताबिक शुरुआती जांच में जमीन-मकान, महंगी गाड़ियां और पांच लग्जरी स्लीपर बसों समेत करीब 3 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता चला है। बैंक खातों और बीमा पॉलिसियों की जांच अभी जारी है, इसलिए संपत्ति का आंकड़ा आगे बदल सकता है।

EOW का कहना है कि विलास चौरें के खिलाफ भ्रष्टाचार के जरिए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। सत्यापन के बाद प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(बी) और 13(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम से पहले मैदान के किराये को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। 19 सितंबर को होने वाले ‘छात्रों...
18/09/2026

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम से पहले मैदान के किराये को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। 19 सितंबर को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कांग्रेस पहले ही IDA को 10.08 लाख रुपये जमा कर चुकी थी, लेकिन अब 4.03 लाख रुपये अतिरिक्त भी जमा करने पड़े हैं। यानी मैदान के लिए कुल भुगतान करीब 14.11 लाख रुपये हो गया है।

IDA के मुताबिक कांग्रेस को रीजनल पार्क के सामने करीब 12 हजार वर्गमीटर जमीन 17 से 19 सितंबर तक दी गई थी, लेकिन निरीक्षण में पाया गया कि करीब 4,800 वर्गमीटर हिस्से का इस्तेमाल 14 सितंबर से ही तैयारियों के लिए किया जा रहा था। इसी आधार पर अतिरिक्त किराया मांगा गया। वहीं कांग्रेस ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए प्रशासन पर राजनीतिक दबाव में काम करने का आरोप लगाया है।

राजगढ़ में करीब 3 करोड़ रुपये खर्च कर RTO का पूरा भवन बना दिया गया, लेकिन निर्माण के बाद पता चला कि जिस जमीन पर भवन खड़ा...
18/09/2026

राजगढ़ में करीब 3 करोड़ रुपये खर्च कर RTO का पूरा भवन बना दिया गया, लेकिन निर्माण के बाद पता चला कि जिस जमीन पर भवन खड़ा है, वह रेलवे की है। मामला सामने आने के करीब 10 साल बाद भी भवन का उपयोग नहीं हो पाया और जिम्मेदारी तय होने का सवाल बना हुआ है।

मामला वर्ष 2016 में सामने आया था। राजगढ़ रेलवे स्टेशन के पास बने इस भवन में आज तक RTO कार्यालय शिफ्ट नहीं हो सका। हालत यह है कि वर्तमान में RTO कार्यालय स्टेडियम की शटर वाली दुकानों में संचालित हो रहा है, जबकि करोड़ों रुपये की लागत से तैयार भवन अनुपयोगी पड़ा है। यह मामला सरकारी विभागों के बीच समन्वय और निर्माण से पहले जमीन के स्वामित्व की जांच को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

मध्य प्रदेश सरकार 9 सरकारी मेडिकल कॉलेजों को प्राइवेट हाथों में संचालन के लिए PPP मॉडल पर देने की तैयारी कर रही है। इनमे...
17/09/2026

मध्य प्रदेश सरकार 9 सरकारी मेडिकल कॉलेजों को प्राइवेट हाथों में संचालन के लिए PPP मॉडल पर देने की तैयारी कर रही है। इनमें नीमच, सिंगरौली और श्योपुर के वे मेडिकल कॉलेज भी शामिल बताए जा रहे हैं, जहां सरकार पिछले दो वर्षों से 100-100 MBBS सीटों के साथ कॉलेज चला रही है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि PPP लागू होने के बाद यहां कार्यरत सरकारी फैकल्टी और कर्मचारियों का क्या होगा?

नीमच, श्योपुर, सिंगरौली, मंडला और राजगढ़ मेडिकल कॉलेज केंद्र प्रवर्तित योजना के तहत बने हैं। इनके भवन निर्माण पर औसतन करीब 325 करोड़ रुपये प्रति कॉलेज खर्च हुए, जिसमें केंद्र की हिस्सेदारी 60% और राज्य की 40% रही है।

प्रस्तावित सूची में बुदनी, छतरपुर और दमोह के मेडिकल कॉलेज भी शामिल बताए जा रहे हैं, जो राज्य सरकार के खर्च से बने हैं। चालू मेडिकल कॉलेजों में भवन, मशीनें, फर्नीचर और दूसरी सुविधाओं को जोड़कर प्रति कॉलेज करीब 500 करोड़ रुपये का निवेश बताया जा रहा है। इस हिसाब से लगभग 4 हजार करोड़ रुपये की सरकारी मेडिकल कॉलेज संपत्तियों को PPP मॉडल पर संचालित करने की तैयारी की बात सामने आ रही है।

शौचालय निर्माण के नाम पर 500 रुपये रिश्वत मांगने के मामले में छतरपुर जनपद की तत्कालीन ब्लॉक कोऑर्डिनेटर नीलम तिवारी को अ...
17/09/2026

शौचालय निर्माण के नाम पर 500 रुपये रिश्वत मांगने के मामले में छतरपुर जनपद की तत्कालीन ब्लॉक कोऑर्डिनेटर नीलम तिवारी को अदालत ने 3 साल की सजा सुनाई है। लोकायुक्त पुलिस ने 18 फरवरी 2020 को उन्हें रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था।

अभियोजन के मुताबिक, नीलम तिवारी पर प्रत्येक शौचालय के एवज में 500 रुपये रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत के बाद लोकायुक्त ने ट्रैप कार्रवाई की थी। करीब छह साल चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद न्यायाधीश आशीष श्रीवास्तव की अदालत ने नीलम तिवारी को दोषी ठहराते हुए तीन साल के कारावास की सजा सुनाई है।

Address

Rewa

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when चीखती आवाज़ें posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to चीखती आवाज़ें:

Shortcuts

Share