Vindhya Jagran

Vindhya Jagran Digital Media

14/08/2026

रीवा में गोपाल डेयरी पर छापा, फंगस लगी पुरानी मिठाई से रक्षाबंधन की मिठाइयां बनाने का खुलासा
मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत कलेक्टर रीवा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने चेरहुला मंदिर रोड स्थित गोपाल डेयरी एवं बेकरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंदगी में मिठाइयां बनाते हुए पाया गया। कोल्ड स्टोरेज डीप फ्रीजर की जांच में फंगस लगी पुरानी मिठाई बड़ी मात्रा में मिली, जिसे रक्षाबंधन में रीसायकल कर नई मिठाई में मिलाकर बेचा जा रहा था। किचन में अमानक मसाले भी मिले, जिन पर पैकिंग तिथि व निर्माता का पता नहीं था। डुप्लीकेट पैकिंग वाले मसालों को लेकर संचालक से विश्वकर्मा से पूछताछ की जा रही है। फंगस लगी बर्फी व पनीर के नमूने लिए गए। मौके पर खराब मिठाई नष्ट कराई गई तथा संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

14/08/2026

रीवा में गोपाल डेयरी पर छापा, फंगस लगी पुरानी मिठाई से रक्षाबंधन की मिठाइयां बनाने का खुलासा
मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत कलेक्टर रीवा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने चेरहुला मंदिर रोड स्थित गोपाल डेयरी एवं बेकरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंदगी में मिठाइयां बनाते हुए पाया गया। कोल्ड स्टोरेज डीप फ्रीजर की जांच में फंगस लगी पुरानी मिठाई बड़ी मात्रा में मिली, जिसे रक्षाबंधन में रीसायकल कर नई मिठाई में मिलाकर बेचा जा रहा था। किचन में अमानक मसाले भी मिले, जिन पर पैकिंग तिथि व निर्माता का पता नहीं था। डुप्लीकेट पैकिंग वाले मसालों को लेकर संचालक से विश्वकर्मा से पूछताछ की जा रही है। फंगस लगी बर्फी व पनीर के नमूने लिए गए। मौके पर खराब मिठाई नष्ट कराई गई तथा संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

13/08/2026

Rewa में स्वतंत्रता दिवस की फाइनल रिहर्सल, एएसपी ने ली सलामी
रीवा। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार की सुबह एसएफ मैदान में फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस बल, जेल कर्मचारी और एनसीसी कैडेट्स ने परेड, पीटी तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शानदार प्रदर्शन किया।रिहर्सल का निरीक्षण एएसपी और एडीएम ने किया। एएसपी ने परेड की सलामी ली और कार्यक्रमों की तैयारियों को करीब से देखा। अधिकारियों ने सभी टुकड़ियों को अंतिम निर्देश दिए तथा कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।बता दें कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह एसएफ मैदान में ही आयोजित किया जाएगा, जहां जिला स्तरीय कार्यक्रम होंगे। रिहर्सल के सफल आयोजन से तैयारियां लगभग पूर्ण हो गई हैं और 15 अगस्त को भव्य समारोह होने की उम्मीद है।

13/08/2026

रीवा मे चरित्र संदेह में पति की खौफनाक करतूत, पत्नी को बंधक बनाकर घर में आग लगाने का लगा आरोप

Rewa.शहर के सिविल लाइन थाना के भवानी नगर में गुरुवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया, जब एक मकान से अचानक आग की भीषण लपटें उठने लगीं। घटना की वजह चरित्र संदेह को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद बताई जा रही है। पीड़िता ने अपने ही पति पर बंधक बनाकर जिंदा जलाने का गंभीर आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले जाकर मामले की जांच में जुट गई है।

पीड़िता सुमन ने बताया कि उसका पति शादी के दो साल बाद से ही वह अक्सर उसके साथ मारपीट करता आ रहा था, जिसकी शिकायत वह पूर्व में भी पुलिस थाने में दर्ज करा चुकी है। पत्नी के अनुसार गुरुवार सुबह पति अचानक घर में घुसा और पीड़िता के साथ मारपीट करते हुए उसे कमरे में बंधक बना दिया। इसके बाद उसने पूरे घर में आग लगा दी, जिससे देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया।

कमरे में कैद और आग की लपटों से घिरी पीड़िता ने किसी तरह अपने भाईयों को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाला, जिससे उसकी जान बच सकी।

वहीं दूसरी ओर, आरोपी पति ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए अलग ही कहानी बताई है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी सुमन किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बात करती थी। जब उसने इस बात का विरोध किया और रंगे हाथों पकड़ा, तो पत्नी उल्टे उससे झगड़ने लगी और उसके साथ मारपीट करने पर उतारू हो गई।

13/08/2026

रीवा में खाद्य विभाग का छापा, टीम को रोककर झाड़ियों मे फेका नकली मावा
रीवा. मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत कलेक्टर रीवा के निर्देश पर रोसर रीवा स्थित रम्पत डेयरी के कारखाना में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा दबिश दी गई । टीम के अचानक पहुँचने पर संचालक रामपति यादव ने टीम के सदस्यों को बाहर रोककर अंदर जाकर संदिग्ध मावा कारखाने के पीछे लगे खेत में कटीले झाड़ियों में छुपा दिया । टीम के सदस्यों को शंका होने पर अंदर जाकर जांच की गई तो मावा पाया गया जो कि प्रथम दृष्टया संदिग्ध होने से जप्त किया गया । कार खाने में तैयार किए जा रहे मावा एवं दही के नमूने जांच में लिए गए हैं । टीम द्वारा कुठुलिया मोड़ स्थित शगुन डेयरी से जांच हेतु पनीर व मावा के नमूने लिए गए । टीम द्वारा नेहरू नगर स्थित बालकृष्ण डेयरी में जांच के दौरान मावा का स्टॉक पाया । संचालक सच्चिदानंद पांडे ने पूछताछ करने पर बताया कि वह मावा उनके कारखाने से नहीं बनाया है बल्कि मानिकपुर�

12/08/2026

Rewa. बारिश के मौसम को लेकर सड़क का घमासान. कलेक्टर के पास शिकायत लेकर पहुँचे लोग, कलेक्टर कार्यालय में ग्रामीणों की भीड़.

12/08/2026

Rewa. अस्पताल चौराहा को जाम मुक्त बनाने के लिए सड़क पर कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और एसपी सहित आयुक्त नगर निगम ने मोके स्थल का जायजा लिया.

11/08/2026

रीवा में लोकायुक्त का ट्रैप, मुख्य अभियंता 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए

रीवा लोकायुक्त इकाई ने मंगलवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग, रीवा संभाग के प्रभारी मुख्य अभियंता कैलाश कुमार लच्छे को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। लोकायुक्त के अनुसार सतना स्थित टेस्टिंग लैब के मैनेजर सोनू सिंह की फर्म को लोक निर्माण विभाग में काम दिलाने के एवज में लच्छे द्वारा प्रति माह एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत पर 4 अगस्त को लोकायुक्त कार्यालय रीवा में सत्यापन कराया गया। जांच के दौरान लच्छे ने अपने अशासकीय सहयोगी धर्मवीर भारती के जरिए 50 हजार रुपये लिए थे। मंगलवार को अटल पार्क के सामने सिविल लाइन स्थित लच्छे के शासकीय आवास पर शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये लेते हुए लोकायुक्त टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। कार्रवाई उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में की गई। आरोपियों के खि

10/08/2026

रीवा में हर घर तिरंगा यात्रा में दिखा जोश
रीवा। नगर निगम द्वारा आयोजित हर घर तिरंगा यात्रा रविवार को स्वामी विवेकानंद पार्क से शुरू हुई। यात्रा कॉलेज चौराहा, शिल्पी प्लाजा और प्रकाश चौराहा होते हुए जयस्तंभ पर समाप्त हुई। समापन समारोह में राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रीय गान और भारत माता की आरती के साथ देशभक्ति का माहौल बना।इस यात्रा में संभागायुक्त शीलेन्द्र सिंह, आयुक्त अक्षत जैन, नगर निगम स्पीकर व्यंकटेश पांडेय, विधायक सिद्धार्थ तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता सहित शहर के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और आम लोग शामिल हुए। लोगों में तिरंगा यात्रा को लेकर जोश साफ नजर आया।यात्रा के दौरान सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया। संभागायुक्त शीलेन्द्र सिंह ने कहा कि देश हित में ईमानदारी से काम करना ही स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने नागरिकों से देशभक्ति और कर्तव्यनिष�

10/08/2026

रीवा में तहसीलदार बनकर ANM से साइबर फ्रॉड, कई खातों से रकम पार

रीवा में स्वास्थ्य विभाग की एएनएम साइबर फ्रॉड का शिकार हो गईं। तहसीलदार अशोक मीणा के नाम से फोन कर आरोपियों ने विभागीय जानकारी लेने के बहाने कर्मचारियों से निजी और विभागीय जानकारियां हासिल कीं। इसके बाद खाते से रकम निकाल ली गई। पीड़ित एएनएम के अनुसार, आरोपी ने खुद को तहसीलदार बताते हुए भवन मरम्मत के लिए ₹34 हजार भेजने की बात कही और पहले ₹10 ट्रांसफर करने को कहा। इसके बाद अलग-अलग भुगतान कराने के नाम पर उनसे पिन डलवाकर खाते से करीब ₹53 हजार निकाल लिए गए। वहीं, विश्व मोहिनी नामदेव के खाते से ₹500 और नरेंद्र वर्मा के खाते से ₹28 हजार निकाले जाने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद एएनएम सोमवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की। पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर भी शिकायत की है।

Address

Rewa
486001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vindhya Jagran posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share