HDTV INDIA

HDTV INDIA Haryanavi Dangal TV, bringing the true voice of Haryana. You’re watching mainly Rohtak District News. True stories, real reports, and the fastest local updates.

“True stories, real reports, and the fastest local updates. You’re watching HDTV Rohtak District News.”

देश में महामारी का रूप ले चुकी है पेपर लीक की समस्या- हुड्डा बीजेपी ने हरियाणा को बनाया पेपर लीक का गढ़- हुड्डा रोहतक, 1...
19/07/2026

देश में महामारी का रूप ले चुकी है पेपर लीक की समस्या- हुड्डा
बीजेपी ने हरियाणा को बनाया पेपर लीक का गढ़- हुड्डा

रोहतक, 19 जुलाई ।
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पेपर लीक की समस्या देश में महामारी का रूप ले चुकी है। इसलिए कांग्रेस, राहुल गांधी के नेतृत्व में, छात्रों की गूंज कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रव्यापी आंदोलन चला रही है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार हो रहे पेपर लीक के कारण अब तक 7.50 करोड़ अभ्यर्थी प्रभावित हो चुके हैं। यह समस्या केवल प्रतियोगी परीक्षाओं तक ही सीमित नहीं है, बल्कि विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में भी ताबड़तोड़ पेपर लीक हो रहे हैं। बेरोजगारी की स्थिति यह है कि हर साल मात्र 6 लाख नौकरियों के लिए 9 करोड़ युवा आवेदन करते हैं।

कांग्रेस का नारा है — “शिक्षा बचाओ, भविष्य बचाओ”। इसी नारे के तहत कांग्रेस पूरे देश में छात्रों की गूंज ले जा रही है और लोगों को इस गंभीर मुद्दे के प्रति जागरूक कर रही है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा पेपर लीक का गढ़ बन चुका है। यहां नौकरियों की स्थिति और भी बदतर है। ग्रुप ए और ग्रुप बी की नौकरियों में हरियाणा के बजाय अन्य राज्यों के लोगों को तवज्जो दी जाती है। इसके अलावा हरियाणवी युवाओं को रोजगार से वंचित करने के लिए जानबूझकर पद खाली रखे जाते हैं। सरकार ने 35% योग्यता का मानदंड को नौकरियों के पद खाली छोड़ने का हथियार बना लिया है। इन सारी साजिशों और धांधलियों के बीच अगर कहीं कोई भर्ती होती भी है तो उसमें पेपर लीक या प्रश्नपत्र में कोई न कोई गड़बड़ी जरूर निकलती है।

हुड्डा ने भाजपा सरकार के दौरान हुए पेपर लीक का ब्योरा देते हुए बताया कि हरियाणा में 30 से अधिक पेपर लीक हो चुके हैं। इनमें प्रमुख हैं — HCS (2023), CET (2023), SI भर्ती (मार्च 2022), डेंटल सर्जन (दिसंबर 2021), PGI रोहतक परीक्षा (2025), पुलिस कांस्टेबल भर्ती (अगस्त 2021), ग्राम सचिव भर्ती (12 जनवरी 2021), क्लर्क भर्ती (दिसंबर 2016), बिजली विभाग क्लर्क भर्ती, एक्साइज इंस्पेक्टर (दिसंबर 2016), एग्रीकल्चर इंस्पेक्टर (जुलाई 2017), कंडक्टर भर्ती (सितंबर 2017), ITI इंस्ट्रक्टर भर्ती, आबकारी इंस्पेक्टर, नायब तहसीलदार भर्ती, PTI भर्ती, HTET (नवंबर 2015), केंद्रीय विद्यालय संगठन प्राइमरी टीचर (अक्टूबर 2015), असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज भर्ती घोटाला (फरवरी 2017), B-फार्मेसी पेपर लीक घोटाला (जुलाई 2017), HBSE बोर्ड 10वीं-12वीं पेपर लीक (2025), HTET 2026 (जिसमें बिना सील के पेपर बांटे गए और लीक की आशंका जताई गई) आदि।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में 152 से ज्यादा पेपर लीक हो चुके हैं। हरियाणा समेत पूरे देश में पेपर और नौकरियों का सौदा करने वाला एक पूरा रैकेट सक्रिय है। यह समस्या इतनी गंभीर हो चुकी है कि जानलेवा साबित हो रही है। सिर्फ NEET पेपर लीक से परेशान होकर देशभर में 26 अभ्यर्थी आत्महत्या कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि नीट री-एग्जाम में भी कई शिकायतें आई हैं, फिर भी सरकार इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इन सब की जिम्मेदारी लेते हुए सबसे पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा दे देना चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष ने सोनम वांगचुक को जंतर मंतर से जबरदस्ती उठाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि यह सरकार का तानाशाही रवैया है। हर किसी को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखने का अधिकार है। उनकी बात सुनने की बजाय जबरदस्ती उठवाना निंदनीय है।

जाट एजुकेशन सोसायटी मामले में बड़ा फैसला. ✅रोहतक में जाट एजुकेशन सोसायटी के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना और महासचिव नवदीप की...
18/07/2026

जाट एजुकेशन सोसायटी मामले में बड़ा फैसला.
✅रोहतक में जाट एजुकेशन सोसायटी के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना और महासचिव नवदीप की सदस्यता समाप्त करने तथा उन्हें गवर्निंग बॉडी के सभी पदों के लिए अयोग्य घोषित करने संबंधी 24 जून 2026 के जिला रजिस्ट्रार के आदेश को हरियाणा राज्य सोसायटी रजिस्ट्रार ने रद्द कर दिया है।
✅राज्य सोसायटी रजिस्ट्रार ने अपील स्वीकार करते हुए आदेश निरस्त कर दिया। हालांकि, अपने आदेश में यह भी स्पष्ट किया कि आवश्यकता पड़ने पर जिला रजिस्ट्रार हरियाणा सोसायटी पंजीकरण एवं विनियमन अधिनियम, 2012 के तहत मामले की विस्तृत जांच कर सकते हैं और रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
✅फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने कहा, "सत्य की जीत हुई है। मुझे शुरू से ही कानून और न्यायपालिका पर पूरा विश्वास था।"
✅नोट: यह फैसला जिला रजिस्ट्रार के पूर्व आदेश को निरस्त करने से संबंधित है। मामले की विस्तृत जांच की संभावना आदेश के अनुसार अभी भी बनी हुई है।

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने डॉ. आदित्य बत्तरा को दी श्रद्धांजलि 🎉 रोहतक, 18 जुलाई। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज रोहतक के प...
18/07/2026

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने डॉ. आदित्य बत्तरा को दी श्रद्धांजलि 🎉

रोहतक, 18 जुलाई। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज रोहतक के प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आदित्य बत्तरा के आकस्मिक निधन पर आयोजित रस्म क्रिया में पहुंचकर शोक संवेदनाएँ व्यक्त की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढ़स बंधाया।

दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र में उनका अमूल्य योगदान सदैव याद रखा जाएगा। इस दौरान सांसद दीपेन्द्र हुड्डा रोहतक कांग्रेस संगठन के महासचिव (शहरी) पंकज सचदेवा (टिंचू) के आकस्मिक निधन पर उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार जनों से मिलकर शोक प्रकट किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक भारत भूषण बतरा, विधायक इंदुराज नरवाल, विधायक बलराम दाँगी आदि मौजूद रहे।

18/07/2026

रोहतक पु'लिस 24x7 कर रही शानदार केस पर केस Close !

🙏
18/07/2026

🙏

18/07/2026

विपक्ष के निशाने पर है मुख्यमंत्री | डम्मी CM साबित करने को एक जैसे सुर | अभय चौटाला ने दिया एकविवादित बयान |

डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने दिवंगत हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आदित्य बत्रा को दी भावभीनी श्रद्धांजलिटिंचू सचदेवा के आकस्मिक निधन ...
18/07/2026

डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने दिवंगत हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आदित्य बत्रा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

टिंचू सचदेवा के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया

रोहतक, 18 जुलाई। हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा शनिवार को रोहतक के प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ दिवंगत डॉ. आदित्य बत्रा की रसम क्रिया में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि डॉ. आदित्य बत्रा एक कुशल, समर्पित एवं संवेदनशील चिकित्सक थे, जिन्होंने अपने चिकित्सा जीवन में हजारों मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर समाज की अमूल्य सेवा की। उनका आकस्मिक निधन केवल चिकित्सा जगत ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने कहा कि डॉ. बत्रा का सरल, विनम्र एवं सेवाभावी व्यक्तित्व सदैव लोगों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद डॉ मिढ्ढा रोहतक नगर सुधार मण्डल के पूर्व चैयरमैन सीताराम सचदेवा के निवास पर पहुंचे और उनके बेटे पंकज सचदेवा टिंचू के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गिरी संवेदना व्यक्त की। शोक व्यक्त करने वालों में हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मनीष कुमार ग्रोवर, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, भाजपा जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका व पार्षद कपिल नागपाल सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।

18/07/2026

✅ कौन है ‘डम्मी मुख्यमंत्री’ ? विपक्ष के निशाने पर कैसे आए नायब सैनी ! फिर मर्यादा भूले अभय चौटाला , 🚨ल"ठ देंगे इनके🚨 ! दिया विवादित बयान |

17/07/2026

प्रधानमंत्री मोदी के कर कमलों से भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारम्भ । जींद District

17/07/2026

जींद में hydrogen ट्रेन को हरी झंडी ॥

Address

Delhi Road
Rohtak
124001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when HDTV INDIA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to HDTV INDIA:

Shortcuts

Share