Rohtak Alok News

Rohtak Alok News जय भीम नमो बुद्धाय ।
जय संविधान जय भारत।

17/08/2026

रोहतक के सोनीपत रोड पर स्थित आकाश इंस्टिट्यूट में आकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्जामिनेशन 2026 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस

18/06/2026
12/05/2026

पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज यूनिट ने कॉलेज के अंदर लगभग 3 साल से टूटी पड़ी कॉलेज की इमारत तथा सड़कों को बनवाने के लिए आज हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से मुलाकात करके कॉलेज की टूटी हुई बिल्डिंग का हाल बताते हुए नई बिल्डिंग बनवाने की मांग रखी गई। यूनिट प्रेसिडेंट लक्ष्य ने इस दौरान बात रखते हुए कहा कि पंडित नेकीराम शर्मा गवर्नमेंट कॉलेज पूरे हरियाणा के अंदर बेहतरीन शिक्षण संस्थानों में से एक है।इसके अंदर हजारों-हजार महान विभूतिया पढ़ी है,जो आज देश और समाज के अंदर अपना योगदान दे रही है। और वर्तमान समय पर भी 6000 छात्र-छात्राएं पढ़ रही हैं। इसके ऊपर हरियाणा सरकार को ध्यान देना चाहिए और इसके लिए जल्द से जल्द ग्रांट पास करके बिल्डिंग को बनाने का काम शुरू करना चाहिए अगर ऐसा नहीं होता है तो हम लगातार हमारे छात्र संगठन की ओर से छात्रों के बीच आवाज उठाते रहेंगे और एक बहुत बड़ा छात्र आंदोलन कॉलेज को बनवाने के लिए खड़ा करेंगे।

अमित पिलाना
जिला सचिव
SFI, रोहतक

आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। उनके साथ दो अन्य सांसद संदीप पा...
25/04/2026

आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। उनके साथ दो अन्य सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भी बीजेपी का दामन थामा है। तीनों सांसदों ने बीजेपी केे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर बीजेपी की सदस्यता हासिल की।

Bharatiya Janata Party (BJP) Raghav Chadha Dr. Sandeep Pathak

📢✨ नगर निगम चुनाव के लिए AAP की पहली सूची जारी ✨📢आम आदमी पार्टी ने नगर निगम चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची ...
22/04/2026

📢✨ नगर निगम चुनाव के लिए AAP की पहली सूची जारी ✨📢

आम आदमी पार्टी ने नगर निगम चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

🎉 सभी घोषित उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

✊ साफ नीयत, ईमानदार सोच और जनसेवा के जज़्बे के साथ
👉 ये सभी उम्मीदवार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

⚠️ अब नगर निगम में भी बदलाव तय है!

*एमडीयू की प्रशासनिक विफलता: एमएससी (जाट कॉलेज) के छात्रों को 'अनुपस्थित' दिखाकर भविष्य से खिलवाड़, एएसएपी ने खोला मोर्च...
18/04/2026

*एमडीयू की प्रशासनिक विफलता: एमएससी (जाट कॉलेज) के छात्रों को 'अनुपस्थित' दिखाकर भविष्य से खिलवाड़, एएसएपी ने खोला मोर्चा - दीपक धनखड़*

*विश्वविद्यालय और कॉलेज के बीच फंसा छात्रों का भविष्य , तीन सप्ताह से दर-दर की ठोकरें खा रहे एमएससी के छात्र - दीपक धनखड़*

*अवार्ड लिस्ट गायब होने का खामियाजा भुगत रहे निर्दोष विद्यार्थी, एएसएपी ने रजिस्ट्रार प्रो. संदीप बंसल को सौंपा ज्ञापन*

*प्रशासन की सुस्त कार्यप्रणाली पर भड़के छात्र: परीक्षा सर पर, पर परिणाम सुधार के लिए एमडीयू और कॉलेज के चक्कर लगाने को मजबूर - धनखड़*

*छात्रों के मानसिक उत्पीड़न पर एएसएपी सख्त: परिणाम सुधार के लिए जल्द गठित हो उच्च-स्तरीय जांच कमेटी*

हरियाणा आलोक न्यूज रोहतक

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की परीक्षा शाखा और शिक्षण संस्थानों के बीच आपसी तालमेल की कमी और घोर प्रशासनिक लापरवाही का खामियाजा एक बार फिर विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। मामला ऑल इंडिया जाट हीरोज मेमोरियल कॉलेज के एमएससी फिजिकल केमिस्ट्री (तीसरे सेमेस्टर) के छात्रों से जुड़ा है, जिनका परीक्षा परिणाम 4 अप्रैल को घोषित किया गया था। इस परिणाम में प्रशासनिक त्रुटि का एक ऐसा उदाहरण देखने को मिला जिसने छात्रों के भविष्य को अधर में लटका दिया है। इन सभी छात्रों ने अपनी परीक्षा पूरी निष्ठा के साथ दी थी, लेकिन विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें प्रैक्टिकल विषय में 'अनुपस्थित' (Absent) दर्शा दिया गया। यह स्थिति न केवल छात्रों के लिए चौंकाने वाली है, बल्कि विश्वविद्यालय के मूल्यांकन तंत्र की विश्वसनीयता पर भी बड़े सवाल खड़े करती है।

इस गंभीर समस्या को लेकर एएसएपी (असोसिएशन ऑफ स्टूडेंट फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स) आम आदमी पार्टी के छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक धनखड़ के नेतृत्व में पीड़ित छात्र एकत्रित हुए और विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. संदीप बंसल के समक्ष अपनी पीड़ा रखी। धनकड़ का कहना है कि जब विद्यार्थियों ने इस बाबत एमडीयू की परीक्षा शाखा में संपर्क किया, तो वहां से यह जवाब मिला कि कॉलेज की ओर से 'अवार्ड' (मार्क्स लिस्ट) विश्वविद्यालय को नहीं भेजे गए हैं। वहीं, जब छात्र यही बात लेकर अपने कॉलेज पहुंचे, तो वहां से उन्हें स्पष्ट आश्वासन दिया गया कि अवार्ड समय पर भेजे जा चुके हैं। इस प्रकार, विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रशासन के बीच जारी इस 'खींचतान' की रस्साकशी में निर्दोष विद्यार्थी तीन सप्ताह से दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।

छात्र नेता दीपक धनखड़ ने कहा कि एमडीयू प्रशासन व जाट कॉलेज अपनी ही गलती का ठीकरा एक-दूसरे पर फोड़ने के चक्कर में यह भूल गया है कि इस मानसिक प्रताड़ना का शिकार केवल छात्र हो रहे हैं। जिनकी आगामी शिक्षा भी प्रभावित हो रही है ।

जाट कॉलेज के पूर्व प्रधान एवं एएसएपी के जिला अध्यक्ष आशीष मलिक ने छात्रों की व्यथा एमडीयू के रजिस्टर के साथ साझा करते हुए कहा कि वर्तमान में स्थिति बेहद चिंताजनक है। अभी आगामी तीन सप्ताह के भीतर छात्रों की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। ऐसे में, इन विद्यार्थियों को यह समझ नहीं आ रहा है कि वे अपनी पढ़ाई करें, परीक्षा की तैयारी में जुटें या फिर विश्वविद्यालय और कॉलेज के दफ्तरों के चक्कर काटें। उन्होंने कहा कि शुल्क जमा करने के बाद भी छात्रों को उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, जो कि अत्यंत खेदजनक है। फीस भरने का अर्थ ही यह है कि छात्र प्रशासन से एक व्यवस्थित सेवा की उम्मीद रखते हैं, लेकिन बदले में उन्हें केवल आश्वासन और अनिश्चितता मिल रही है। यह प्रशासनिक उत्पीड़न विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और शैक्षणिक प्रदर्शन दोनों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है।

एएसएपी के प्रदेश उपाध्यक्ष रॉबिन मलिक ने इस समस्या के व्यापक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एमडीयू में यह कोई इकलौता मामला नहीं है। पिछले कुछ समय से विभिन्न विभागों और कॉलेजों के विद्यार्थियों के साथ परिणाम में देरी, अवार्ड गायब होने या अनुपस्थित दर्शाए जाने की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। एएसएपी ने स्पष्ट रूप से रजिस्ट्रार से मांग की है कि विश्वविद्यालय स्तर पर एक उच्च-स्तरीय जांच कमेटी का अविलंब गठन किया जाए। इस कमेटी का मुख्य कार्य उन सभी मामलों का निपटारा करना होना चाहिए जहां प्रशासनिक कमियों के कारण छात्रों के परिणाम अटके हुए हैं। रॉबिन मलिक ने जोर दिया कि बार-बार छात्रों को कार्यालयों के चक्कर लगवाने के बजाय, विश्वविद्यालय को एक 'सिंगल विंडो' समाधान प्रणाली विकसित करनी चाहिए ताकि विद्यार्थियों को अपनी समस्या के समाधान के लिए दर-दर न भटकना पड़े।

छात्र संगठन ने प्रशासन को कड़े शब्दों में चेताया है कि यदि छात्रों की इस समस्या का समाधान आगामी दो दिन में नहीं किया गया, तो एएसएपी अपना आंदोलन और तेज करने के लिए बाध्य होगा। धनकड़ ने कहा कि एक जिम्मेदार संगठन होने के नाते, एएसएपी का मानना है कि छात्रों की आवाज उठाना और उनकी मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ा होना उनका प्राथमिक कर्तव्य है। एएसएपी की टीम ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक सभी विद्यार्थियों के परिणाम सही तरीके से अपडेट नहीं कर दिए जाते। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान अन्य विद्यार्थियों में निकिता, कुनिका, कृष्णा, कल्पना, दीक्षा, रेमन, तमन्ना, विशिता, सोनिका, नेहा, प्रिया, राहुल, रोहित, कार्तिक, सचिन, साहिल और शुभम सहित कई अन्य विद्यार्थी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में अपने परिणामों में सुधार और विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता की मांग की।

*​ए.एस.ए.पी. प्रदेश अध्यक्ष दीपक धनखड़ के नेतृत्व में कुलपति कार्यालय का घेराव; 2 दिन में क्लर्क नियुक्त न होने पर बड़े ...
08/04/2026

*​ए.एस.ए.पी. प्रदेश अध्यक्ष दीपक धनखड़ के नेतृत्व में कुलपति कार्यालय का घेराव; 2 दिन में क्लर्क नियुक्त न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी।*

*एमडीयू के सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्टडीज (CDS) में प्रशासनिक संकट: एक महीने से क्लर्क न होने के कारण छात्र और शिक्षक बेहाल।*

*​परीक्षा सिर पर, पर नहीं मिल रहे रोल नंबर; क्लर्क के अभाव में शिक्षकों का वेतन भी रुका।*

*​छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा विश्वविद्यालय प्रशासन, जल्द समाधान न हुआ तो होगा अनिश्चितकालीन धरना - ए.एस.ए.पी.*
हरियाना आलोक समाचार ​रोहतक
​महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (CDS) विभाग में पिछले एक महीने से क्लर्क न होने के कारण उत्पन्न हुए गंभीर प्रशासनिक संकट को लेकर आज 'एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स' (ASAP) के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष दीपक धनखड़ के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने कुलपति (VC) कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और कुलपति के ओएसडी (OSD) को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द स्थायी क्लर्क नियुक्त करने की मांग की।

​छात्रों और शिक्षकों की समस्याओं को संबोधित करते हुए ए.एस.ए.पी. के प्रदेश अध्यक्ष दीपक धनखड़ ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि विश्वविद्यालय के इतने महत्वपूर्ण विभाग में पिछले एक महीने से कोई क्लर्क तैनात नहीं है। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं का समय नजदीक आ चुका है, लेकिन विभाग में कोई क्लर्क न होने के कारण छात्रों के रोल नंबर और अन्य आवश्यक दस्तावेज समय पर प्रोसेस नहीं हो पा रहे हैं। छात्रों को अपनी डिटेल्स अथॉरिटी तक भिजवाने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

​दीपक धनखड़ ने आगे बताया कि यह समस्या केवल छात्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि विभाग के शिक्षकों का वेतन भी इसी प्रशासनिक लापरवाही के कारण रुका हुआ है। क्लर्क के अभाव में कोई भी डॉक्यूमेंटेशन और क्लीयरेंस आगे नहीं बढ़ पा रही है, जिससे स्टाफ के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

छात्र नेता दीपक धनखड़ ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, "छात्र पहले भी कई बार व्यक्तिगत रूप से प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। आज हमने स्पष्ट कर दिया है कि यदि अगले 2 दिनों के भीतर विभाग में स्थायी क्लर्क की नियुक्ति नहीं की गई, तो ए.एस.ए.पी. के नेतृत्व में छात्र विश्वविद्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने पर मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से प्र

Address

Rohtak

Opening Hours

Monday 10am - 10pm
Tuesday 10am - 10pm
Wednesday 10am - 10pm
Thursday 10am - 10pm
Friday 10am - 10pm
Saturday 10am - 10pm

Telephone

+917056493380

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rohtak Alok News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share