Pyara Hindustan News

Pyara Hindustan News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Pyara Hindustan News, Media, र, Rohtak.

खबर के पीछे की खबर और एक्सक्लूसिव विश्लेषण का ठिकाना है PYARA HINDUSTAN जल्द से जल्द सटीक सूचना के साथ उसके सभी आयामों से अवगत कराना ही हमारा लक्ष्य है। सियासी गलियारे हों या ग्लैमर दुनिया, जुर्म की गली हो या खेल गांव। PYARA HINDUSTAN का इरादा है।

12/08/2026

सरकार सड़कें कमीशन पार करने के लिए बनवा रही है या रास्ता पार करवाने के लिए? इतना भ्रष्टाचार लोग बर्दाश्त कैसे कर रहे हैं? सरकार के मन में जनता का कोई डर नहीं बचा है क्या? अगर यही विकास है तो भगवान बचाये ऐसे विकास से!😡

12/08/2026
कप्तान बिरधाना के नेतृत्व में झज्जर में निकली भव्य तिरंगा यात्रातिरंगा यात्रा जैसे आयोजन से समाज में राष्ट्रप्रेम और एकत...
12/08/2026

कप्तान बिरधाना के नेतृत्व में झज्जर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन से समाज में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना होती है मजबूत : कप्तान बिरधाना
राव तुला राम चौक से भगत सिंह चौक तक निकली यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का दिया संदेश
सन्तोष सैनी
झज्जर, 12 अगस्त। हर घर तिरंगा-हर दिल तिरंगा के संदेश के साथ बुधवार को झज्जर शहर में जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ राव तुला राम चौक से शुरू हो कर भगत सिंह चौक पर पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा संयोजक मनीष बंसल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, युवा नेता आदित्य धनखड़, महामंत्री दया किशन जांगड़ा, भाजपा नेता संजय कबलाना, चेयरपर्सन सरोज राठी, नगर परिषद अध्यक्ष जिले सिंह सैनी, तिरंगा यात्रा संयोजक मनीष बंसल, मंडल अध्यक्ष अश्वनी रंगा, मंडल अध्यक्ष राजपाल बम्बूलिया, सुरेंद्र शर्मा, सतेंद्र जाखड़ सहित वरिष्ठ भाजपा नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में सम्मानित जनता मौजूद रही।
कप्तान बिरधाना ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा ऐसे आयोजन समाज में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। जिला परिषद चेयरमैन ने तिरंगा यात्रा में शामिल समस्त सम्मानित जनता, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, उत्साह और सहभागिता से यह यात्रा सफल एवं यादगार बनी।

12/08/2026
किराये पर दिए जाने वाले वाहनों के अपराध में प्रयोग को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक ने ली बैठकपुलिस को सूचना दिए बैगर अपना ...
11/08/2026

किराये पर दिए जाने वाले वाहनों के अपराध में प्रयोग को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक ने ली बैठक
पुलिस को सूचना दिए बैगर अपना वाहन ना दें वरना वाहन मालिक को भी हो सकती है जेल : गौरव राजपुरोहित
वाहन किराये पर देने से पहले वाहन लेने वाले व्यक्ति की पूरी जानकारी रखने के दिए निर्देश
हर्षित सैनी
रोहतक, 11 अगस्त। पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राजपुरोहित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थित सभागार मे वाहन किराये पर देने वाले वाहन मालिको व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष यादव के साथ बैठक की। पुलिस अधीक्षक ने किराये पर दिए जाने वाले वाहनों के अपराध में प्रयोग को रोकने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
एसपी गौरव राजपुरोहित ने कहा कि पिछले कुछ समय से अपराधियों द्वारा अपराध को अंजाम देने के लिए किराये पर वाहन लेकर उनका प्रयोग किया जाता है तथा वारदात के बाद वाहन को लावारिस हालत मे छोड़ कर आरोपी फरार हो जाते हैं। इससे अपराधों में किराये के वाहनों का प्रयोग बढ़ रहा है।
पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि किराये पर वाहन देने वाले व्यक्ति वाहन किराये पर देने से पहले वाहन लेने वाले व्यक्ति की पूरी जानकारी प्राप्त करें। वाहन लेने वाले व्यक्ति का नाम, पता, मोबाइल नंबर, पहचान संबंधी दस्तावेज सहित आवश्यक जानकारी का रिकॉर्ड रखें। पुलिस द्वारा एक ऐप तैयार की जाएगी, जिसमें किराये पर वाहन लेने वाले व्यक्ति का पूरा रिकार्ड होगा।
उन्होंने कहा कि किराये पर दिए गए वाहनों से संबंधित प्राप्त सूचनाओं को जल्द ही ऐप में दर्ज किया जाएगा, ताकि किसी वाहन के अपराध में प्रयोग होने की स्थिति में पुलिस को तत्काल आवश्यक जानकारी उपलब्ध हो सके और अपराधियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा सके। एसपी ने स्पष्ट किया कि यदि वाहन किराये पर देने वाले व्यक्ति द्वारा आवश्यक सूचनाएं दर्ज नहीं की जाती हैं और भविष्य में उसके वाहन का अपराध में प्रयोग होता है तो वाहन मालिक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी व वाहन को जब्त किया जाएगा। वाहन मालिक थोडे़ से लालच में आकर अपना वाहन किसी व्यक्ति की डिटेल बिना व पुलिस को सूचना दिए बैगर अपना वाहन ना दें वरना वाहन मालिक को जेल भी हो सकती है।
रोहतक पुलिस द्वारा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं तथा आमजन से भी अपील है कि वाहन किराये पर देते समय वाहन लेने वाले व्यक्ति की पूरी जानकारी एवं दस्तावेज अवश्य प्राप्त करें।

पौधारोपण के साथ किया कावड़ शिविर में फिजियोथैरेपी कैंप का समापनशिव भक्तों की सेवा के साथ प्रकृति का ध्यान रखना भी हमारी ज...
11/08/2026

पौधारोपण के साथ किया कावड़ शिविर में फिजियोथैरेपी कैंप का समापन
शिव भक्तों की सेवा के साथ प्रकृति का ध्यान रखना भी हमारी जिम्मेदारी : तस्वीर हुड्डा
फोटाग्राफर संघ की टीम ने की फिजियोथैरेपी कैंप की सराहना
प्यारा हिन्दुस्तान न्यूज नेटवर्क
रोहतक, 11 अगस्त। ब्राह्मणवास बाईपास पर पिछले कई दिनों से बिमल प्रसाद एवं सुशीला देवी जैन फिजियोथैरेपी सेंटर की तरफ से चल रहे कांवड़ शिविर में फिजियोथेरेपी कैंप का शिवरात्रि के अवसर पर समापन हो गया। कांवड़ शिविर में चल रहे फिजियोथैरेपी कैंप के समापन से पहले संस्था के संचालक तस्वीर हुड्डा ने पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि शिव भक्तों की सेवा के साथ प्रकृति का ध्यान रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।
मां दानों देवी धर्मार्थ ट्रस्ट के संचालक तस्वीर हुड्डा ने बताया कि सावन के इस पावन माह में हर साल कांवड़ यात्रा के दौरान सेंटर की तरफ से शिव भक्तों को प्राथमिक उपचार और फिजियोथैरेपी की सेवाएं दी जाती हैं क्योंकि हरिद्वार से पैदल चलकर आ रहे भक्तों को सफर में काफी थकान हो जाती है, साथ ही कई बार उनके पैरों में छाले तक पड़ जाते हैं। इसके अलावा पेट्रोल पंप संचालक जसवंत मान की तरफ से भक्तों के लिए रहने और खाने, नहाने की व्यवस्था की जाती है ताकि भक्त पेट्रोल पंप पर रूककर आराम कर सकें। जसवंत मान भी हर साल कावड़ यात्रा के दौरान हर तरह से शिव भक्तों की सेवा में पूरी तरह से समर्पित रहते हैं।
संस्था के कोषाध्यक्ष नवनीत हुड्डा ने बताया कि इस कांवड़ शिविर में चल रहे फिजियोथेरेपी कैंप में डॉक्टर हरिओम की तरफ से भक्तों की पट्टी, दवाई और समस्या के मुताबिक उनकी फिजियोथैरेपी की गई क्योंकि सेंटर के संरक्षक समाजसेवी राजेश जैन की इच्छा थी कि इस कांवड़ यात्रा के दौरान सेंटर की तरफ से शिव भक्तों की हर संभव मदद की जाए। साथ ही समापन के मौके पर शिविर में रोहतक फोटोग्राफर संघ की टीम भी पहुंची।
इस मौके पर संस्था की तरफ से उनके सभी सदस्यों को तस्‍वीर हुड्डा ने शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया, साथ ही उनके पहुंचने पर आभार प्रकट किया गया। इस मौके पर रोहतक फोटोग्राफर संघ के प्रधान विजेन्‍द्र रोहिल्ला, जनरल सैक्रेटरी विक्रम परमार, उप प्रधान पवन वाधवा, संगठन मंत्री राजेश सोनी, वॉइस चेयरमैन श्रीराम, बलराज नांदल, विनोद कुंडू, अनिल कुमार, सुरेंद्र देशवाल और अन्य सभी शिव भक्त मौजूद रहे।
-----------
फोटो कैप्शन
कैंप के समापन के अवसर पर पौधरोपण करते तस्‍वीर हुड्डा।
फोटो कैप्शन 2, 3
रोहतक फोटोग्राफर संघ की सम्‍मानित करते हुए तस्‍वीर हुड्डा।
फोटो कैप्शन 4,5,6
कांवड़ शिविर में भक्तों का उपचार करते डॉक्‍टर।

Address


Rohtak
124001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pyara Hindustan News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Pyara Hindustan News:

Shortcuts

Share

Category