19/06/2026
रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (मडूटा) के वर्ष 2026 के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। चुनाव के लिए 1 और 2 जुलाई को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 2 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 3 जुलाई तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। अंतिम उम्मीदवारों की सूची भी 3 जुलाई को जारी की जाएगी। मतदान 6 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मडूटा के कुल 279 मतदाता नई कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव गुप्त मतदान प्रणाली से संपन्न होंगे।