Mool Stambh

Mool Stambh मूल स्तंभ | Mool Stambh
लोकतंत्र की बुनियाद, जनता की आवाज़।
आंकड़ों के साथ सटीक विश्लेषण।

15/08/2026

हवा में सिर्फ तिरंगा लहराना आज़ादी नहीं होती, जहाँ सच बोलने पर पाबंदी हो वो आज़ादी नहीं होती। 🇮🇳
​तानाशाही के इस दौर में संविधान और लोकतंत्र के मूल स्तंभों को बचाना ही सच्ची देशभक्ति है। सवाल पूछना हमारा हक़ है और हम आवाज़ उठाते रहेंगे! ✊

15/08/2026

80 साल पूरे हुए आज़ादी के, और हर गुज़रते साल के साथ यह तिरंगा और भी शान से लहरा रहा है! 🇮🇳✨
​यह तिरंगा सिर्फ तीन रंगों का कपड़ा नहीं, हमारे देश के वीरों का त्याग, उनका सपना और 140 करोड़ भारतीयों का स्वाभिमान है।
​आइए इस 15 अगस्त सिर्फ इसे फहराएँ ही नहीं, बल्कि अपने देश को बेहतर बनाने का संकल्प भी लें। 🫡❤️
​Happy Independence Day! 🇮🇳
जय हिन्द, जय भारत!

14/08/2026

15 अगस्त: आज़ादी या सिर्फ एक रिमाइंड? 🇮🇳💭
क्या हम सच में आज़ाद हैं? इस 15 अगस्त, आइए सिर्फ स्टेटस लगाने से आगे बढ़कर एक कड़वा सच समझें। आज़ादी सिर्फ दुश्मनों से नहीं, बल्कि खराब सिस्टम, पुरानी सोच और सामाजिक बुराइयों से भी चाहिए।
अपनी राय कमेंट्स में ज़रूर बताएं— क्या हमें अपनी सोच बदलने की ज़रूरत है? 👇

11/08/2026

झारखंड में यह कैसा "अबुआ राज" है? 😡🚩
​एक तरफ़ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी मंचों से भाषण देते हैं कि लाठी और गोली की ज़रूरत सीमाओं पर दुश्मनों के खिलाफ़ होती है... और दूसरी तरफ़ 10 अगस्त को रांची की सड़कों पर अपने हक़, पारदर्शी परीक्षा (JSSC-CGL/JPSC) और भविष्य की मांग कर रहे निहत्थे छात्रों पर बर्बरता से लाठियां भांजी जाती हैं! सिर, हाथ और चेहरे पर हमले किए जाते हैं!
​देवेंद्र नाथ महतो जैसे छात्र नेता हफ्तों तक अनशन पर बैठे रहे, लेकिन इस बहरी सरकार ने कोई सुध नहीं ली। और जब छात्र जवाब मांगने निकले, तो उन पर पुलिसिया गुंडागर्दी थोप दी गई।
​और दिल्ली में बैठकर 'न्याय' का ढोंग करने वाले राहुल गांधी जी... दूसरों के राज्यों पर तो बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन जहाँ आपकी अपनी गठबंधन की सरकार युवाओं का खून बहा रही है, वहाँ चुप्पी क्यों?
​चाहे सत्ता में कोई भी हो—नेताओं का चरित्र केवल कुर्सी बचाना और छात्रों के भविष्य का सौदा करना है। अब झूठे वादे और भाषण नहीं चलेंगे, सीधा हिसाब होगा! ✊🔥

झारखंड के युवाओं की आवाज़ आज विधानसभा तक पहुँची! 🔥🇮🇳JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ हजारों छात्र आज सड़क...
10/08/2026

झारखंड के युवाओं की आवाज़ आज विधानसभा तक पहुँची! 🔥🇮🇳
JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ हजारों छात्र आज सड़क पर उतरे। भारी बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद अभ्यर्थी विधानसभा के गेट के करीब तक पहुँच गए।
छात्रों की मांग साफ है—भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्ष जांच और युवाओं के भविष्य के साथ न्याय।
जब मेहनत करने वाला युवा अपने हक के लिए सड़क पर उतरता है, तो उसकी आवाज़ को दबाने के बजाय सुना जाना चाहिए।
आज झारखंड से उठी आवाज़ सिर्फ झारखंड की नहीं, देश के हर उस युवा की आवाज़ है जो निष्पक्ष परीक्षा और अपने भविष्य की गारंटी चाहता है। 🇮🇳✊
#झारखंड_छात्र_आंदोलन

06/08/2026

बिहार में सरकारी स्कूलों का हाल किसी से छिपा नहीं है—छतें टपक रही हैं, बच्चे ज़मीन पर बैठने को मजबूर हैं और अस्पताल खुद वेंटिलेटर पर हैं! 🛑
​लेकिन सरकार की प्राथमिकताएँ देखिए:
1️⃣ सरकारी स्कूलों को भगवा रंग से पोतना।
2️⃣ जनता के टैक्स के पैसे से नेताओं का मंदिर बनाना।
​पूरा राज्य कर्ज़ में डूबा है, खज़ाना खाली है, युवा बेरोज़गार सड़कों पर घूम रहा है... और यहाँ सिर्फ़ रंगबाज़ी, चाटुकारिता और अंधभक्ति का ढोल पीटा जा रहा है!
​जनता का टैक्स विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए है या इस वाहियात राजनीति के लिए?
​👉 आपकी इस पर क्या राय है? कमेंट में ज़रूर बताएं और इस आवाज़ को दूर तक पहुँचाने के लिए शेयर करें!

02/08/2026

🚨 कश्मीर के कुलगाम में फिर से वही कायराना हरकत! 🚨
पहलगाम के बाद अब कुलगाम में... दिन-रात मेहनत करके सिर्फ ₹500 की दिहाड़ी कमाने आए दो निहत्थे मजदूरों (24 वर्षीय दीपक और 28 वर्षीय भूपेंद्र) पर आतंकियों ने कायरों की तरह हमला कर दिया।
उनसे नाम पूछा गया, पहचान पक्की की गई और सिर्फ इसलिए गोलियों से भून दिया गया क्योंकि उनका धर्म हिंदू था! सामने से लड़ने की औकात न रखने वाले ये कायर आतंकी अब छुपकर निहत्थों का खून बहा रहे हैं।
सरकार से हमारा सीधा और कड़ा निवेदन है—अब बैठकों और बयानों का समय खत्म हो चुका है। 'ऑपरेशन सिंदूर' से भी 10 गुना बड़े और टॉप-लेवल ऑपरेशन की जरूरत है, ताकि नापाक पाकिस्तान और इन दरिंदों का नामोनिशान मिटाया जा सके!
👇 आपकी क्या राय है? क्या पाकिस्तान पर अब तक का सबसे बड़ा एक्शन होना चाहिए? कमेंट में अपनी आवाज़ उठाएं और इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें! 🇮🇳🙏

कश्मीर के कुलगाम में दो निर्दोष प्रवासी मजदूरों की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है। आतंक का कोई धर्म नहीं होता, लेकिन...
01/08/2026

कश्मीर के कुलगाम में दो निर्दोष प्रवासी मजदूरों की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है। आतंक का कोई धर्म नहीं होता, लेकिन निर्दोष लोगों की जान लेना मानवता पर सीधा हमला है।
दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो और पीड़ित परिवारों को न्याय मिले। आतंक के खिलाफ देश को एकजुट होकर खड़ा होना होगा।
🕯️ शहीद निर्दोषों को भावभीनी श्रद्धांजलि।

30/07/2026
28/07/2026

अरे ओ सम्राट चौधरी! अपनी कुर्सी के घमंड से बाहर निकलो और ज़रा सिवान की सड़कों पर बहा छात्रों का ख़ून देख लो! 🚨🔥
​25 जुलाई को अपने भविष्य का हक़ माँग रहे बिहार के निहत्थे छात्रों पर तुम्हारी पुलिस ने सीधे AK-47 और कारबाइन से अंधाधुंध गोलियाँ बरसा दीं। जो बंदूकें अपराधियों पर चलनी चाहिए थीं, वो मासूम बच्चों की गर्दनों पर तान दी गईं!
​अगर तुमसे बिहार का शासन और कानून-व्यवस्था नहीं संभल रही है, तो कुर्सी ख़ाली करो और इस्तीफ़ा दो! यह बिहार की क्रांति वाली धरती है, सड़कों पर बहे इस ख़ून की एक-एक बूंद का हिसाब यहाँ का युवा तुमसे लेकर रहेगा! ✊🚩

Address

Rosera
848210

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mool Stambh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share