Roseraghat

Roseraghat Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Roseraghat, Digital creator, Rosera.

01/10/2026

बड़ी मैया, रोसड़ा 🌿

Follow- Cityadspots | Creative Platform Marketing team

❤️ ♥️🥰

रोसेरा के नव युक्त एसडीएम मैडम पूजा कुमारी जी से मुलाक़ात किया और बहुत सारी बातों की जानकारी दिया और समझा ।
14/09/2026

रोसेरा के नव युक्त एसडीएम मैडम पूजा कुमारी जी से मुलाक़ात किया और बहुत सारी बातों की जानकारी दिया और समझा ।

 #रोसड़ा में यातायात सुधार और ई-रिक्शा स्टैंड के लिए SDO को सौंपा ज्ञापनरोसड़ा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष कुशवा...
10/09/2026

#रोसड़ा में यातायात सुधार और ई-रिक्शा स्टैंड के लिए SDO को सौंपा ज्ञापन
रोसड़ा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष कुशवाहा के नेतृत्व में शहर की चरमराई यातायात व्यवस्था, टेम्पो-ई-रिक्शा के लिए उचित स्टैंड के निर्माण तथा अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन सौंपा गया।

​आवेदन में प्रमुख बातें:

​सिनेमा चौक (टावर चौक) और नंद चौक पर टेम्पो व ई-रिक्शा के सड़क पर खड़े होने से लगने वाले जाम से निजात दिलाना।
​डाक बंगला चौक के पास बड़े वाहनों की अनियंत्रित पार्किंग और आवागमन में बाधा पर रोक लगाना।

​शहरवासियों, राहगीरों और विद्यार्थियों को हो रही परेशानियों को दूर करने के लिए शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की मांग।

​इस दौरान अभिषेक सिंह, विवेक विराट और एआईएसएफ अध्यक्ष गौरव जी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

04/09/2026

अंगार घाट | का भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले को देखने जरूर आइए।🦚🙏

बेगूसराय के बिहट स्थित चर्चित गंगाराम मिष्ठान भंडार की मिठाई को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ग्राहक ने शिकायत साझा ...
03/09/2026

बेगूसराय के बिहट स्थित चर्चित गंगाराम मिष्ठान भंडार की मिठाई को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ग्राहक ने शिकायत साझा की है। ग्राहक का दावा है कि 30 अगस्त की शाम करीब5 बजे उन्होंने वहां से मिठाई खरीदी, और अगले दिन यानी31 अगस्त दोपहर लगभग1:30 बजे जब डिब्बा खोला गया तो उसमें से खराब गंध आ रही थी। ग्राहक ने यह भी कहा कि परिवार ने मिठाई नहीं खाई। पोस्ट में उन्होंने अन्य दुकानों का भी उल्लेख किया। फिलहाल यह जानकारी केवल ग्राहक के सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। संबंधित दुकान या आधिकारिक विभाग की ओर से कोई पुष्टि या जांच रिपोर्ट फिलहाल उपलब्ध नहीं है। आगे कोई आधिकारिक जानकारी आने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी।

संयुक्त छात्र संघर्ष मोर्चा के संघर्ष की हुई जीत, छात्रहित में कई मांगें मानी गईं।रोसड़ा, 29 अगस्त 2026। यू. आर. कॉलेज,...
29/08/2026

संयुक्त छात्र संघर्ष मोर्चा के संघर्ष की हुई जीत, छात्रहित में कई मांगें मानी गईं।

रोसड़ा, 29 अगस्त 2026। यू. आर. कॉलेज, रोसड़ा में व्याप्त विभिन्न समस्याओं एवं कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ संयुक्त छात्र संघर्ष मोर्चा के संघर्ष को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार को संयुक्त छात्र संघर्ष मोर्चा के छात्र प्रतिनिधियों ने कॉलेज प्रशासन को आवेदन देकर कॉलेज में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार एवं छात्र समस्याओं के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया।
इस दौरान एआईएसएफ के जिला सचिव कुमार गौरव, छात्र राजद के सत्य प्रियदर्शी एवं युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष कुशवाहा एवम अभिषेक सिंह ने संयुक्त रूप से प्रधानाचार्य डॉ. संजय झा से छात्रों की समस्याओं के समाधान की मांग की। छात्र नेताओं ने कॉलेज परिसर में स्थित शौचालयों की गंदगी और बदहाल व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
छात्र नेताओं के कहने पर प्रधानाचार्य डॉ. संजय झा ने यू. आर. कॉलेज परिसर का संपूर्ण भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने कैंपस में फैली गंदगी पर चिंता व्यक्त करते हुए एक सप्ताह के अंदर साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया।
वहीं संयुक्त छात्र संघर्ष मोर्चा के लंबे संघर्ष के बाद 2024-28 सत्र के एससी-एसटी छात्रों एवं सभी वर्गों की छात्राओं से निःशुल्क नामांकन के बावजूद ली गई कथित अवैध राशि को वापस करने के संबंध में भी प्रधानाचार्य द्वारा आधिकारिक पत्र जारी कर दी गई।
इसके अलावा छात्रहित में कई महत्वपूर्ण शुल्कों में कमी की गई है। सीएलसी एवं चरित्र प्रमाण पत्र निर्गत कराने के नाम पर लिए जाने वाले 250रुपये के शुल्क को घटाकर 125 रुपये कर दिया गया है। वहीं बोनाफाइड प्रमाण पत्र एवं स्नातक नामांकन के प्रोसेसिंग चार्ज को 100 रुपये से घटाकर 50 रुपये कर दिया गया है।
संयुक्त छात्र संघर्ष मोर्चा की मांग पर प्रधानाचार्य डॉ. संजय झा ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर नए विषयों की पढ़ाई शुरू कराने के लिए विश्वविद्यालय से पत्राचार करने का भी आश्वासन दिया।
इस संबंध में एआईएसएफ के अमरजीत कुमार एवं छात्र राजद के अर्जुन कुमार ने कहा कि संयुक्त छात्र संघर्ष मोर्चा की कई लंबित मांगें अभी भी शेष हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आगामी 10 दिनों के अंदर सभी लंबित मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में संयुक्त छात्र संघर्ष मोर्चा कॉलेज परिसर में तालाबंदी कर आंदोलन करने को बाध्य होगा।
मौके पर चंदन कुमार,सौरभ कुमार, गोविंद कुमार, बिट्टू यादव,प्रकाश कुमार भी मौजूद थे।
छात्र राजद के मुरारी गुप्ता ने कहा कि यह जीत संयुक्त छात्र संघर्ष मोर्चा के एकजुट संघर्ष और छात्रों की एकता का परिणाम है तथा छात्रहित के मुद्दों पर संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

समस्तीपुर पहुंचे पप्पू यादव, निजी कोचिंग संस्थानों को लेकर उठाया बड़ा सवालसमस्तीपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्णि...
25/08/2026

समस्तीपुर पहुंचे पप्पू यादव, निजी कोचिंग संस्थानों को लेकर उठाया बड़ा सवाल

समस्तीपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सरकारी स्कूल-कॉलेज के समय चल रही निजी कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि सरकारी शिक्षण संस्थानों के समय में निजी कोचिंग का संचालन न हो।

पप्पू यादव ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, छात्रों के हित और सरकारी स्कूल-कॉलेजों की भूमिका को लेकर अपनी बात रखी। उनके इस बयान के बाद शिक्षा व्यवस्था और निजी कोचिंग संस्थानों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

आप इस मुद्दे पर क्या सोचते हैं? 🤔
क्या सरकारी स्कूल-कॉलेज के समय निजी कोचिंग संस्थानों पर रोक लगनी चाहिए?

📍 समस्तीपुर, बिहार

रोसड़ा अनुमंडलीय पुस्तकालय के जीर्णोद्धार व नियमित संचालन को लेकर संयुक्त छात्र संघर्ष मोर्चा ने सौंपा मांग-पत्र!प्रमुख ...
22/08/2026

रोसड़ा अनुमंडलीय पुस्तकालय के जीर्णोद्धार व नियमित संचालन को लेकर संयुक्त छात्र संघर्ष मोर्चा ने सौंपा मांग-पत्र!
प्रमुख बिंदु:

दिनांक: 22 अगस्त 2026
स्थान: रोसड़ा, समस्तीपुर
मांग: रोसड़ा अनुमंडलीय पुस्तकालय के शीघ्र जीर्णोद्धार, बुनियादी संसाधनों (पेयजल, बिजली, पंखा, फर्नीचर) की उपलब्धता और नियमित संचालन।

मुख्य बातें:

संयुक्त छात्र संघर्ष मोर्चा रोसड़ा के नेतृत्व में छात्रों और युवा संगठनों ने अनुमंडल पदाधिकारी को मांग-पत्र सौंपा।

AISF जिला सचिव कुमार गौरव ने बताया कि वर्ष 2022 में मामला उठाए जाने के बावजूद अब तक पुस्तकालय का जीर्णोद्धार नहीं हुआ है, जिससे विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को भारी असुविधा हो रही है।

रोसड़ा युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष कुशवाहा और छात्र राजद के मुरारी गुप्ता ने पुस्तकालय में पर्याप्त पुस्तकें, समाचार-पत्र, पत्रिकाएं, टेबल-कुर्सी, और बिजली-पानी की व्यवस्था की मांग की।

NSUI के अभिषेक सिंह और अमरजीत कुमार ने चेतावनी दी कि यदि पुस्तकालय के जीर्णोद्धार और संचालन में अनावश्यक देरी की गई, तो छात्र संगठन भूख हड़ताल पर बैठने को बाध्य होंगे।
इस अवसर पर विभिन्न छात्र संगठनों के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

21/08/2026

रोसड़ा के विकास को लेकर सांसद शांभवी चौधरी का दावा, बाईपास से लेकर ट्रैफिक और नल-जल योजनाओं पर जारी है।

रोसड़ा में अभी चीनी का खुदरा भाव क्या चल रहा है? और क्या हाल में कोई सरकारी बदलाव आया है?
21/08/2026

रोसड़ा में अभी चीनी का खुदरा भाव क्या चल रहा है? और क्या हाल में कोई सरकारी बदलाव आया है?





Address

Rosera

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Roseraghat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share