09/06/2026
वार्ड नं. 26, तेलगुपाड़ा स्थित लाल बिल्डिंग गली में नई पाइपलाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
संघ कार्यालय मोड़ पर भाजपा मिड टाउन मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह (गुड्डू सिंह) एवं मंडल महासचिव जीतू राय के नेतृत्व में श्रीफल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया गया। यह पहल क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर बिरेन पति (बिरेन भैया), भाकु भैया, शंकर गिरी एवं हर्ष गोयल सहित स्थानीय कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।