Public Lens

Public Lens PL News_ (Public Lens)
एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ खबरें जनता की नज़र से, बिना डर और दबाव के दिखाई जाती हैं

26/09/2026

🚨 तेतेरकेला बालू घाट में आधी रात बड़ी दबिश, 5 अवैध बालू लदे वाहन जब्त; 5 चालक हिरासत में/

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों को किया अलर्ट /
25/09/2026

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों को किया अलर्ट /




सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकारी ITI में रक्तदान शिविर, 50 यूनिट रक्त संग्रहराउरकेला: सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदे...
25/09/2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकारी ITI में रक्तदान शिविर, 50 यूनिट रक्त संग्रह
राउरकेला: सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देते हुए पानपोष जेल रोड स्थित सरकारी ITI परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से देशभर में चल रहे सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत आयोजित किया गया।
शिविर का उद्घाटन पानपोष SDPO सुशांत दास ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अपना योगदान दिया।
रघुनाथपाली विधायक एवं जिला योजना बोर्ड के अध्यक्ष दुर्गा चरण तांती के निर्देश पर शुभेंदु माझी और रघु भाई के संयोजन में आयोजित इस शिविर में राउरकेला सरकारी अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम ने सहयोग किया। शिविर के दौरान कुल 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
कार्यक्रम में सरकारी ITI के प्राचार्य आर.के. कर, अजय कंसारी, गदाधर साहू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आयोजकों ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा सामाजिक कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में मदद मिल सकती है। इस तरह के आयोजनों के जरिए लोगों को सेवा, सामाजिक एकजुटता और रक्तदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।




पानपोष अस्पताल में लगा आयुष्मान आरोग्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षणराउरकेला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद...
25/09/2026

पानपोष अस्पताल में लगा आयुष्मान आरोग्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
राउरकेला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत राउरकेला के पानपोष स्थित उपखंड स्तरीय अस्पताल में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया।
शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समन्वय से आयोजित इस शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहे। इनमें त्वचा रोग, हृदय रोग और नेत्र रोग विशेषज्ञों के साथ अन्य विभागों के अनुभवी चिकित्सक भी शामिल थे।
शिविर में पहुंचे सैकड़ों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को अस्पताल की ओर से दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।
आयोजकों के अनुसार, इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाना और जरूरतमंदों को समय पर चिकित्सकीय जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है।

25/09/2026

सामाजिक न्याय और हक की मांग को लेकर गरजी भीम आर्मी, सुंदरगढ़ कलेक्टर कार्यालय में सौंपा ज्ञापन/

25/09/2026

📍 तबादले के 4 महीने बाद भी नहीं छोड़ी कुर्सी, चंपुआ NAC में उठे सवाल
चंपुआ से बड़ी खबर सामने आ रही है।
चंपुआ विज्ञापित क्षेत्र परिषद यानी NAC में एक कर्मचारी के तबादले के बावजूद लंबे समय से पद पर बने रहने को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
मामला NAC के वरिष्ठ लिपिक प्रकाश चंद्र कुंडू से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, करीब चार महीने पहले ओडिशा सरकार के हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत उनका तबादला बालूगांव विज्ञापित क्षेत्र परिषद में किया गया था।
लेकिन तबादला आदेश के चार महीने बाद भी वे चंपुआ NAC में ही कार्यरत बताए जा रहे हैं और नए स्थान पर योगदान नहीं दिया है।
इस मामले को लेकर हाल ही में कुछ लोगों के कार्यालय में पहुंचकर विरोध और हंगामे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद मामला और चर्चा में आ गया।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब तबादला आदेश जारी हो चुका था, तो आखिर चार महीने बाद भी कर्मचारी को चंपुआ NAC में क्यों रखा गया?
इस संबंध में चंपुआ NAC के कार्यकारी अधिकारी जगन्नाथ बेहरा से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि SIR कार्यक्रम से संबंधित कार्यों को देखते हुए प्रकाश चंद्र कुंडू को फिलहाल यहां रखा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि 30 तारीख के बाद उन्हें यहां से जिम्मेदारी छोड़ने की योजना है।
हालांकि, तबादला आदेश के बावजूद करीब चार महीने तक पुराने स्थान पर बने रहने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
अब देखना होगा कि 30 तारीख के बाद वास्तव में उन्हें कार्यमुक्त कर नए स्थान पर भेजा जाता है या यह मामला आगे भी जारी रहता है।

25/09/2026

लुआकेरा में स्वास्थ्य सेवा की पहल, छात्रों और ग्रामीणों को मिला निःशुल्क जांच का लाभ/

24/09/2026

नाला रोड में निकला 11वीं शरीफ का जुलूस, बड़ी संख्या में अकीदतमंद हुए शामिल/

24/09/2026

🚨 सावधान! बाबा के भेष में पहुंचे 3 संदिग्ध, महिला से छीनी सोने की चूड़ी—शोर मचा तो लोगों ने दबोचा/




टूटे आशियाने के बीच जिंदगी गुजार रही महिला से मिलीं विधायक की पत्नी सुचित्रा तंती, राशन देकर जाना हालराउरकेला।राउरकेला क...
24/09/2026

टूटे आशियाने के बीच जिंदगी गुजार रही महिला से मिलीं विधायक की पत्नी सुचित्रा तंती, राशन देकर जाना हाल
राउरकेला।
राउरकेला के सेक्टर-21 इलाके से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने तीन छोटे बच्चों के साथ टूटे हुए आशियाने के बीच रहने को मजबूर है।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले इस्पात शहर के सेक्टर-21 इलाके में स्थित एक परित्यक्त चिपी टाइप आवास को आरएसपी के नगर सेवा विभाग की ओर से तोड़ दिया गया था। इसके बाद इसी घर में अपने तीन बच्चों के साथ रह रही खुशी नाम की महिला के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया।
घर टूटने के बाद महिला अपने तीन बच्चों के साथ खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। बारिश और खराब मौसम के बीच परिवार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
मामले की जानकारी मिलने के बाद रघुनाथपाली विधायक दुर्गा चरण तंती की धर्मपत्नी सुचित्रा तंती आज अपने सहयोगी स्निग्धांजलि मुगुरी और भाजपा नेता अजय कंसारी के साथ सेक्टर-21 पहुंचीं।
उन्होंने महिला खुशी से मुलाकात कर उसकी परेशानियों और जरूरतों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान परिवार के लिए चावल, चूड़ा और बिस्कुट सहित कुछ खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।
वहीं, महिला ने आरएसपी नगर सेवा विभाग की कार्रवाई को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। महिला का कहना है कि जब वह अपने तीन बच्चों के साथ एक परित्यक्त आवास में रह रही थी, तो उसके सामने रहने का कोई दूसरा विकल्प नहीं था।
स्थानीय स्तर पर यह सवाल भी उठ रहा है कि एक तरफ आरएसपी की जमीन पर कथित तौर पर कई जगहों पर प्रभावशाली लोगों के कब्जे की चर्चा होती है, वहीं दूसरी तरफ तीन बच्चों के साथ रह रही एक असहाय महिला के आवास को तोड़े जाने के बाद उसके परिवार के सामने रहने का संकट क्यों खड़ा हुआ?
अब देखना होगा कि इस मामले में आरएसपी प्रबंधन और नगर सेवा विभाग की ओर से क्या कदम उठाया जाता है और इस महिला तथा उसके तीन बच्चों को कोई वैकल्पिक सहायता या आवास उपलब्ध कराया जाता है या नहीं।
Public Lens News — राउरकेला और सुंदरगढ़ की हर बड़ी खबर पर हमारी नजर।/




Address

Rourkela Bisra
Rourkela
769001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Public Lens posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share