AJJU VLOGS

AJJU VLOGS दोस्तों मेरे YouTube चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें🙏https://youtube.com/?si=KdrIPePToTB6DUFu

जिंदगी छोटी है, मगर यादें लंबी होनी चाहिए। ❤️    postviral
24/09/2026

जिंदगी छोटी है, मगर यादें लंबी होनी चाहिए। ❤️

postviral

ब्रेकिंग न्यूज़ खबरचौंकाने वाली हमारे ग्रामीण क्षेत्र के लोग थोड़ा शरीफ रहते हैं कृपया करके ऐसे लोगों पर विश्वास ना करें...
23/09/2026

ब्रेकिंग न्यूज़ खबरचौंकाने वाली
हमारे ग्रामीण क्षेत्र के लोग थोड़ा शरीफ रहते हैं कृपया करके ऐसे लोगों पर विश्वास ना करें धन्यवाद
KBC का इनाम पाने के चक्कर में गंवाए डेढ़ करोड़!!

8.5 लाख रुपये और कार जीतने का झांसा!!

पीएम मोदी-अमिताभ बच्चन की तस्वीरें और RBI के फर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा!!

रुद्रप्रयाग। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ऊखीमठ तहसील क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति से साइबर ठगों ने करीब 1.50 करोड़ रुपये ठग लिए। फेसबुक पर चल रहे कथित ‘KBC चेहरा पहचानो गेम’ में 8.5 लाख रुपये और कार जीतने का झांसा देकर ठगों ने कई महीनों तक अलग-अलग शुल्क और टैक्स के नाम पर रकम वसूल की। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार ग्रामीण ने 14 जनवरी 2026 को फेसबुक पर ‘KBC चेहरा पहचानो’ गेम में हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्हें 8.5 लाख रुपये की इनामी राशि जीतने का संदेश मिला। नितिन नाम के व्यक्ति ने व्हाट्सऐप के जरिए उनसे संपर्क किया और इनाम की रकम जारी कराने के लिए शुरुआत में टैक्स के नाम पर 1,550 रुपये जमा कराए।

इसके बाद ठगों ने अलग-अलग व्हाट्सऐप नंबरों से संपर्क करना शुरू किया। पीड़ित का भरोसा बढ़ाने के लिए उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उद्योगपति मुकेश अंबानी और अभिनेता अमिताभ बच्चन की तस्वीरों के साथ RBI के कथित फर्जी दस्तावेज भी भेजे गए। ठगों ने दावा किया कि कमल सिंह ने 8.5 लाख रुपये के साथ एक चार पहिया वाहन भी जीता है।

मार्च से सितंबर 2026 के बीच इनाम और कार की डिलीवरी के नाम पर उनसे लगातार अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा कराई गई। शिकायत के मुताबिक उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई, चमोली जिला सहकारी बैंक और उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के खातों से भुगतान किया। ठगों की मांग पूरी करने के लिए परिचितों से उधार लेकर भी रकम जुटाई गई। इस तरह करीब डेढ़ करोड़ रुपये ठगों के खातों तक पहुंच गए।

न इनाम मिला, न कार, उलटे जब ठगों ने और रकम की मांग शुरू कर दी तो पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में शिकायत दर्ज कराई।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह के अनुसार शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66, 66डी और बीएनएस की धारा 318(4), 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मोबाइल नंबरों, व्हाट्सऐप अकाउंट, बैंक खातों और रकम के लेनदेन की जांच कर रही है।

रुद्रप्रयाग–पोखरी मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, कार-बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौतरुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग–पोखरी मोटर...
23/09/2026

रुद्रप्रयाग–पोखरी मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, कार-बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग–पोखरी मोटर मार्ग पर सतेराखाल से करीब चार किलोमीटर रुद्रप्रयाग की ओर डाटपुल के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार और बाइक की आपस में जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त बाइक का नंबर UK 13A 7588 बताया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। फिलहाल मृतक की पहचान और हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सुकून भी, मस्ती भी…
23/09/2026

सुकून भी, मस्ती भी…


बहुत ही दुखद😭😭तिलवाड़ा के प्रसिद्ध बुलेट मैकेनिक रामासरे भाई अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन का समाचार सुनकर मन अत्यंत ...
22/09/2026

बहुत ही दुखद😭😭
तिलवाड़ा के प्रसिद्ध बुलेट मैकेनिक रामासरे भाई अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन का समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

 #दून_पुलिस का  #त्वरित_एक्शन:- देहरादून में देर रात डिलीवरी ब्यॉय के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मामले का दू...
22/09/2026

#दून_पुलिस का #त्वरित_एक्शन:- देहरादून में देर रात डिलीवरी ब्यॉय के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मामले का दून पुलिस ने लिया तुरंत संज्ञान! सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया....

अभियुक्त ओएसिल माल में करता है सिक्योरिटी गार्ड का काम, शराब के नशे में अभियुक्त ने समान की डिलीवरी देने आये जोमेटो डिलिवरी व्यॉय से करी थी मारपीट।।

गिरफ्तार अभियुक्त ओएसिल मॉल में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है तथा शराब के नशे में डिलिवरी ब्यॉय य के साथ हुई बहस के दौरान उसके द्वारा डिलीवरी ब्यॉय के साथ मारपीट की थी।

बड़ी खबर: तुंगनाथ ट्रेक पर सेल्फी लेते हुए खाई में गिरी लड़की! कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद।देर रात तक सुनाई देती रही चीख...
21/09/2026

बड़ी खबर: तुंगनाथ ट्रेक पर सेल्फी लेते हुए खाई में गिरी लड़की! कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद।
देर रात तक सुनाई देती रही चीखने की आवाजें, अंधेरा और दुर्गम खाई बनी रेस्क्यू में बड़ी चुनौती
रुद्रप्रयाग। तृतीय केदार तुंगनाथ की यात्रा पर आई एक महिला यात्री रविवार शाम गणेश मंदिर के समीप ट्रेक से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद देर रात तक खाई से महिला के चीखने की आवाजें सुनाई देती रहीं। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्रों की टीमों ने मौके पर पहुंचकर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन अंधेरा, अत्यधिक गहरी खाई और दुर्गम भूभाग अभियान में बड़ी बाधा बन गए। रात करीब साढ़े 12 बजे अभियान को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा।
सोमवार सुबह दोबारा शुरू किए गए सर्च एवं रेस्क्यू अभियान में टीमों को सफलता मिली और महिला को खाई से बरामद कर लिया गया। महिला की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
जानकारी के अनुसार रविवार 20 सितंबर की शाम करीब 6:21 बजे तुंगनाथ ट्रेक पर गणेश मंदिर के समीप महिला यात्री अचानक अनियंत्रित होकर ट्रेक से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, रुद्रप्रयाग ने डीडीआरएफ और तुंगनाथ क्षेत्र में तैनात आपदा मित्रों की टीम को तत्काल अलर्ट किया। टीम मौके पर पहुंची और खाई में उतरकर महिला की तलाश शुरू की।
महिला के खाई में गिरने के बाद काफी देर तक उसकी आवाजें सुनाई देती रहीं। इससे रेस्क्यू टीमों ने रात में ही उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रयास तेज कर दिए। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ अगस्त्यमुनि और तहसीलदार ऊखीमठ को भी सूचना दी गई। अधिकारियों के निर्देश पर डीडीआरएफ ऊखीमठ की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
रात के अंधेरे में खाई की गहराई और बेहद जोखिमभरी परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू टीमों ने महिला तक पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन परिस्थितियां लगातार चुनौतीपूर्ण बनी रहीं। सुरक्षा को देखते हुए रात करीब 12:30 बजे अभियान स्थगित कर दिया गया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सोमवार सुबह मौसम और परिस्थितियों को देखते हुए पुनः सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। अभियान के दौरान महिला को खाई से बरामद कर लिया गया। महिला की पहचान और हादसे से संबंधित अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

18/09/2026

Address

Rudraprayag

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AJJU VLOGS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share