Uttrakhand Ujala TV 24

Uttrakhand Ujala TV 24 उत्तराखंड का नंबर 1 न्यूज़ पोर्टल

परिवार को बंधक बनाकर की गई लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, किच्छा पुलभट्टा कांड: तमंचे के बल पर लूट, फरार दो बदमाशों क...
31/01/2026

परिवार को बंधक बनाकर की गई लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार,
किच्छा पुलभट्टा कांड: तमंचे के बल पर लूट, फरार दो बदमाशों की तलाश तेज

ऊधमसिंहनगर। किच्छा क्षेत्र के पुलभट्टा इलाके में आधी रात को परिवार को बंधक बनाकर की गई सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
पुलिस के अनुसार ग्राम बरा, पुलभट्टा निवासी नरेश कुमार ने 22 जनवरी को थाने में तहरीर देकर बताया था कि रात के समय तीन अज्ञात युवक उनके घर में घुस आए और तमंचे के बल पर पूरे परिवार को बंधक बना लिया। बदमाश घर से 87 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के जेवरात तथा दो मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए थे।
इसी घटना के दौरान ग्राम बरी निवासी शिव कुमार पाल उर्फ प्रसव ने घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने की भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब व उत्तर प्रदेश समेत कई संभावित स्थानों पर दबिश दी।
लगातार प्रयासों के बाद 29 जनवरी को पुलिस ने ग्राम लोहार नगला, थाना फतेहगंज पश्चिमी, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) निवासी इस्लाम को तिराहा भोजीपुरा, बरेली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से तमंचा और लूटा गया माल बरामद किया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने भाई अबरार और दोस्त शकील के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। तीनों ने मिलकर तमंचे के बल पर वारदात को अंजाम दिया और बाद में एक घर के बाहर खड़ी बाइक लेकर फरार हो गए।
पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों अबरार और शकील की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

19/01/2026

तीर्थनगरी में एमआरपी से ऊपर वसूली पर बवाल, लोक जनशक्ति पार्टी ने सीएम पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत

हरिद्वार/रामनगर।
उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटक एवं तीर्थ स्थलों हरिद्वार और रामनगर (गर्जिया मंदिर) में दुकानदारों द्वारा खाद्य सामग्री एमआरपी से अधिक दामों पर बेचे जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। सुरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि हरिद्वार जैसे देवस्थान पर जहां देशभर से श्रद्धालु दर्शन एवं भ्रमण के लिए आते हैं, वहीं दुकानदार खुलेआम लूट कर रहे हैं। उन्होंने स्वयं दुकानों पर जाकर जांच की, जहां ₹20 एमआरपी वाली पानी की बोतल ₹30 में बेची जा रही थी और ₹30 से कम में देने से दुकानदारों ने साफ इनकार कर दिया। यही स्थिति रामनगर स्थित गर्जिया मंदिर क्षेत्र की है, जहां ₹10 एमआरपी वाला बिस्किट का पैकेट ₹15 में बेचा जा रहा है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह सीधी-सीधी जनता और श्रद्धालुओं के साथ धोखाधड़ी है। इस महंगाई और लूट-खसोट को लेकर पार्टी जिला कार्यालय में बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रशासन का ध्यान इस गंभीर मुद्दे की ओर आकर्षित किया जाए। इसके बाद मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई। सुरेंद्र सिंह चौहान ने आशा जताई कि माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ऐसे दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश देंगे, जो एमआरपी से अधिक दामों पर सामान बेच रहे हैं। उन्होंने जांच अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए यह भी आग्रह किया कि जांच प्रक्रिया में लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को सम्मिलित किया जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी जांच में पूरा सहयोग करेगी। इस मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रदेश सचिव श्रवण कुमार जैन, जिला उपाध्यक्ष उमेश कुमार कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

19/01/2026

किच्छा मे मंगल बाजार को लेकर व्यापारियों का आक्रोश, अवैध बाजार हटाने की मांग

किच्छा नगर में अवैध रूप से लग रहे फड़ और मंगल बाजार को लेकर व्यापारियों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। मंगलवार को देवभूमि व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों ने हाउस ऑफ हंगर में प्रेस वार्ता कर शासन–प्रशासन से एक ही मांग रखी— किच्छा में फड़ और मंगल बाजार को पूर्ण रूप से बंद किया जाए। प्रेस वार्ता में व्यापारियों ने बताया कि किच्छा नगर पालिका क्षेत्र में मंगलवार का तीसरा बाजार प्रधान मार्केट में लगाए जाने का प्रयास किया गया, जबकि यह स्थान नगर पालिका के सरकारी जीओ में शामिल नहीं है। प्रशासन द्वारा पहले इसे प्रधान मार्केट से हटाया गया था, लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने बाजार को सड़क पर लगवा दिया। व्यापारियों का आरोप है कि यह मंगल बाजार प्रधान मार्केट से लेकर महाराणा प्रताप चौक तक दोनों ओर सड़क पर लगाया गया, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई। बावजूद इसके प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। व्यापारियों ने सवाल उठाया कि क्या यह बाजार किसी “सफेदपोश दबाव” में लगवाया जा रहा है? यदि ऐसा नहीं है तो अब तक इसे पूरी तरह बंद क्यों नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि किच्छा का व्यापारी हर प्रकार का टैक्स देता है, फिर भी प्रशासन को उनकी कोई चिंता नहीं है। प्रेस वार्ता में यह भी आरोप लगाया गया कि मंगल बाजार लगवाने वाले ठेकेदारों और नगर पालिका के अधिकारियों की मिलीभगत से यह अवैध बाजार संचालित हो रहा है। व्यापारियों ने रुद्रपुर का उदाहरण देते हुए मांग की कि जिस प्रकार वहां सड़क पर लगने वाले फड़ और बाजार बंद किए गए हैं, उसी तरह किच्छा में भी इन्हें समाप्त किया जाए। अंत में व्यापारियों ने कहा कि यदि प्रशासन फड़ और मंगल बाजार हटाने की कार्रवाई करता है तो किच्छा का समस्त व्यापारी वर्ग प्रशासनिक अधिकारियों का आभारी रहेगा। इस अवसर पर देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय अरोड़ा, महामंत्री नितिन फुटेला, कार्यकारी जगरूप सिंह गोल्डी, सर्राफा व्यापारियों के अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, रेडीमेड यूनियन अध्यक्ष केशव लोहिया, अमित नारंग, कपड़ा व्यापारी जनरल मर्चेंट यूनियन कार्यकारी महामंत्री संदीप मलिक सहित राधेश्याम अरोड़ा, सन्नी सिडाना, गोविंद राम अरोड़ा, सिराज भाई, नितिन अरोड़ा, वसीम भाई, दिलीप अरोड़ा, चंदन गुप्ता, सनी पांडे, नवाब, कामिल भाई समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

कल देखिये स्पेशल रिपोर्ट
17/01/2026

कल देखिये स्पेशल रिपोर्ट

15/01/2026

किच्छा। देवभूमि व्यापार मंडल द्वारा आज जनरल स्टोर यूनियन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस दौरान महेंद्र फुटेला को जनरल स्टोर यूनियन का कार्यकारी अध्यक्ष एवं संदीप मलिक को कार्यकारी महामंत्री नियुक्त किया गया। नियुक्ति के बाद देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र फुटेला ने देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि शीघ्र ही जनरल स्टोर दुकानदारों की बैठक बुलाकर यूनियन की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यापारियों द्वारा मंगल बाजार हटाने को लेकर जो आंदोलन चलाया जा रहा है, उसमें जनरल स्टोर यूनियन पूरी मजबूती के साथ व्यापारियों के साथ खड़ी है।
इस अवसर पर देवभूमि व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष जगरूप सिंह (गोल्डी) ने कहा कि मंगल बाजार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे व्यापारी समाज का समर्थन हमारे साथ है और हम इस बाजार को बंद कराकर ही दम लेंगे।
रेडीमेड यूनियन के अध्यक्ष केशव लोहिया ने भी मंगल बाजार का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि किच्छा में पहले से ही दो बाजार लगते आ रहे हैं, तीसरा बाजार किसी भी स्थिति में नहीं लगने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किच्छा का व्यापारी एकजुट है और इस लड़ाई को जीतकर ही रहेगा।
कार्यक्रम में देवभूमि व्यापार मंडल महामंत्री नितिन फुटेला, रेडीमेड यूनियन अध्यक्ष केशव लोहिया सहित चंदन गुप्ता, सत्येंद्र मौर्य, हरपाल राठौर, राधेश्याम अरोड़ा, गोविंद अरोड़ा, नितिन अरोड़ा, सनी पांडे, गुलशन चावला समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

14/01/2026

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मृतक किसान के परिजनों से की मुलाकात, हर संभव मदद का दिया भरोसा

काशीपुर, 13 जनवरी। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज ऊधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर स्थित पैगा गांव पहुंचकर मृतक किसान सुखवंत सिंह के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत किसान के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

कृषि मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान करने तथा मामले में पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अत्यंत संवेदनशीलता से लेते हुए कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत को मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं और स्वयं प्रकरण की मॉनिटरिंग भी कर रहे है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान परिवार को न्याय दिलाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ेगी।

इस दौरान मृतक के भाई परविंदर सिंह, पिता तेजा सिंह, हरजीत सिंह, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, एसपी काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह, एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप, एसडीएम बाजपुर डॉ.अमृता शर्मा, ओबीसी मोर्चा महामंत्री रविपाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

I've just reached 100 followers! Thank you for continuing support. I could never have made it without each and every one...
14/01/2026

I've just reached 100 followers! Thank you for continuing support. I could never have made it without each and every one of you. 🙏🤗🎉

Address

Lalkuan
Rudrapur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uttrakhand Ujala TV 24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share