Uttarakhand Ek Jhalak

Uttarakhand Ek Jhalak उत्तराखण्ड से जुडी खबर के लिए हमें फेसबुक पेज को फॉलो करें। उत्तराखण्ड की ख़ूबसूरत वादियां

20/08/2026

नारायणबगड में पागल /आवारा कुत्तो के हमलों से विद्यालय में अवकाश घोषित. आम जन बाजार में बिना लाठी के नहीं चल सकते, कई लोगो पर कुत्ते हमला कर चुके हैं, और यह सिलसिला अभी भी जारी है, स्थानीय प्रशासन के सहयोग से कुत्तो को पकडकर इजेक्शन दिया जा रहा है, सावधान और सतर्क रहने की अपील भी की जा रही है।

19 अगस्त से फिर शुरू हुई मद्महेश्वर धाम यात्रा, ट्रॉली के लिए तय हुआ समयरुद्रप्रयाग। जनसुरक्षा के चलते कुछ समय के लिए स्...
19/08/2026

19 अगस्त से फिर शुरू हुई मद्महेश्वर धाम यात्रा, ट्रॉली के लिए तय हुआ समय

रुद्रप्रयाग। जनसुरक्षा के चलते कुछ समय के लिए स्थगित की गई श्री मद्महेश्वर धाम यात्रा-2026 बुधवार, 19 अगस्त से फिर शुरू हो गई है। प्रशासन ने यात्रा मार्ग और संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा के बाद श्रद्धालुओं को यात्रा की अनुमति दी है।

यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ट्रॉली स्थल पर भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। महिला और बुजुर्ग यात्रियों की सहायता के साथ किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और खोज एवं बचाव दलों को भी अलर्ट रखने के निर्देश दिए हैं। संबंधित विभागों को मार्ग, पुल-पुलिया, ट्रॉली स्थल और सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच करने को कहा गया है।

ट्रॉली संचालन का समय

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रॉली का संचालन तीन चरणों में होगा। सुबह 6:30 से 9:00 बजे तक, 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक ट्रॉली संचालित होगी। बीच के समय में आवश्यक विश्राम और व्यवस्थाओं के लिए हॉल्ट रहेगा।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों और विभागीय निर्देशों का पालन करें। यात्रा मार्ग की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की गई है।

19/08/2026

पिथौरागड - धारचूला -तवाघाट NH का पुल लगातार हो रहे भूसखलन से क्षतिग्रस्त।

18/08/2026

चमोली #पीपलकोटी हादसे में मृतको की संख्या पहुंची 09 अभी भी सर्च अभियान जारी।

18/08/2026

चमोली जनपद के विकासखंड जोशीमठ का किमाणा गांव इस बरसात में लगातार आपदा की मार झेल रहा है, लोग अपने घरो को छोड़कर तिरपाल के टेंट में रहने को मजबूर हैं,
#किमाणा_जोशीमठ

18/08/2026

ऋषिकेश में #चंद्रभागा नदी बारिश के चलते तेज प्रवाह में बह रही है। चंद्रभागा नदी के तेज बहाव में कई वाहन फसे। ऐसे में प्रशासन ने लोगो से नदी नालो से दूर रहने के लिए निर्देश जारी किये।
#चंद्रभागा

18/08/2026

अरुणाचल में लेंड स्लाइड की खौफनाख तस्वीरे जंहा एक बाइक सवार बाल बाल बचा।

18/08/2026

कलपेश्वर मंदिर परिसर जोशीमठ में घुसा मलबा।
#कल्पेश्वर

 #पंचम_केदार_कल्पेश्वर मंदिर में भारी बारिश से तबाही, मंदिर परिसर में घुसा मलबाकल्पेश्वर। पंचम केदार कल्पेश्वर मंदिर धाम...
18/08/2026

#पंचम_केदार_कल्पेश्वर मंदिर में भारी बारिश से तबाही, मंदिर परिसर में घुसा मलबा

कल्पेश्वर। पंचम केदार कल्पेश्वर मंदिर धाम में देर रात हुई भारी बारिश के चलते मंदिर परिसर में भारी मात्रा में मलबा आ गया। मलबे के कारण मंदिर प्रांगण को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं पुजारी कक्ष और भंडार कक्ष भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। घटना के बाद मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी खतरा बना हुआ है।

18/08/2026

महिला ने दी शानदार प्रस्तुति।

Address

Rudrapur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uttarakhand Ek Jhalak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Uttarakhand Ek Jhalak:

Shortcuts

Share