NeerajRaaz

NeerajRaaz Motivational वीडियो देखने वा सुनने के लिए मुझे सपोर्ट जरूर करे और फॉलो भी करे🙏

मुझे वो नहीं चाहिए, जो हर किसी का हो जाए... मुझे वो चाहिए जो सिर्फ मेरा हो, मेरे अलावा किसी और की तरफ देखे भी ना..!!,
23/07/2026

मुझे वो नहीं चाहिए, जो हर किसी का हो जाए... मुझे वो चाहिए जो सिर्फ मेरा हो, मेरे अलावा किसी और की तरफ देखे भी ना..!!,

बेटा जब पति की भूमिका निभाने लगता है, तो पत्नी को एक जीवनसाथी के रूप में नहीं, बल्कि सिर्फ़ एक माँ के बेटे के रूप में दे...
22/07/2026

बेटा जब पति की भूमिका निभाने लगता है, तो पत्नी को एक जीवनसाथी के रूप में नहीं, बल्कि सिर्फ़ एक माँ के बेटे के रूप में देखा जाता है। माँ-बेटे के रिश्ते में भावनात्मक सीमाएँ धुंधली होने से वैवाहिक रिश्ते प्रभावित होते हैं। एक स्वस्थ विवाह के लिए पति को अपनी माँ का सम्मान करना चाहिए और पत्नी के साथ न्याय करना चाहिए। रिश्तों में संतुलन ही परिवार को मज़बूत बनाता है।
Neeraj Raaz Gautam

'तडप होनी चाहिए एक दूसरे से बात करने की अगर प्रेम में वक्त मागकर बात की जाए तो इसको formalit कहते है मोहब्बत नहीं.!
22/07/2026

'तडप होनी चाहिए एक दूसरे से बात करने की अगर प्रेम में वक्त मागकर बात की जाए तो इसको formalit कहते है मोहब्बत नहीं.!

💔 *रिश्ते* बचाने में*उम्र* निकल जाती है...😶 और *लोग* कहते हैं,*छोड़ो... और भी मिल जाएंगे।*
06/07/2026

💔 *रिश्ते* बचाने में
*उम्र* निकल जाती है...

😶 और *लोग* कहते हैं,
*छोड़ो... और भी मिल जाएंगे।*

03/07/2026

baat
NeerajRaaz

पति-पत्नी ज़रूर पढ़ें...????एक आदमी अपनी पत्नी की कमियाँ गिनाते हुए एक बुजुर्ग से शिकायत कर रहा था..???“बाबा, मेरी पत्नी...
03/07/2026

पति-पत्नी ज़रूर पढ़ें...????
एक आदमी अपनी पत्नी की कमियाँ गिनाते हुए एक बुजुर्ग से शिकायत कर रहा था..???
“बाबा, मेरी पत्नी में बस कमियाँ ही कमियाँ हैं,” वह झुँझलाते हुए बोला। “उसे समय की क़द्र नहीं, हर बात पर टोकती है, मेरे माता-पिता की बातों पर सवाल करती है और कभी मेरी तारीफ़ तक नहीं करती। मैं कितना भी कर लूँ, उसे कुछ अच्छा नहीं लगता।
बुजुर्ग शांत भाव से उसकी बातें सुनते रहे। चेहरे पर न सहमति थी, न असहमति। जब आदमी बोल-बोलकर थक गया, तो बुजुर्ग उठे और बोले, “बेटा, मेरे साथ चलो।
वे उसे अपने आँगन में ले गए, जहाँ एक पुराना कुआँ था। बुजुर्ग ने कुएँ से पानी निकालने की बाल्टी दी और कहा, “इसमें अपना चेहरा देखो और बताओ, क्या दिख रहा है...???
आदमी ने झाँककर कहा, “मेरा ही चेहरा दिख रहा है।
बुजुर्ग मुस्कराए, “अब इसमें एक मुट्ठी मिट्टी डालो।” आदमी ने मिट्टी डाली। पानी मटमैला हो गया। बुजुर्ग ने फिर पूछा, “अब क्या दिख रहा है..???
“कुछ साफ़ नहीं,” आदमी बोला...
बुजुर्ग ने कहा, “अब धैर्य रखो।” कुछ देर बाद मिट्टी नीचे बैठ गई और पानी फिर साफ़ हो गया। बुजुर्ग बोले, “जीवन भी ऐसा ही है। जब मन में शिकायतों की मिट्टी भर जाती है, तो सामने वाले का सच नहीं दिखता। पत्नी की कमियाँ तुम्हें इसलिए दिख रही हैं क्योंकि तुम्हारा मन मटमैला है।
आदमी चुप हो गया। बुजुर्ग आगे बोले, “अब एक काम करो। घर जाकर आज अपनी पत्नी की कमियाँ मत गिनना। बस यह देखना कि वह तुम्हारे लिए क्या-क्या करती है।
आदमी ने संदेह से सिर हिलाया, पर मान गया।
घर पहुँचा तो उसने देखा—पत्नी सुबह से बच्चों की देखभाल में लगी है, सास-ससुर की दवाइयाँ समय पर दीं, उसके लिए पसंद की सब्ज़ी बनाई, और उसके गुस्से के बावजूद चुपचाप काम करती रही। पहली बार उसने महसूस किया कि जिन बातों को वह ‘टोकना’ समझता था, वे चिंता थीं; जिन्हें ‘समय की कमी’ कहता था, वे ज़िम्मेदारियों का बोझ थीं; और जिन सवालों से वह नाराज़ होता था, वे परिवार को बेहतर रखने की कोशिश थीं।
रात को उसने बुजुर्ग की बात याद की। वह पत्नी के पास गया और बोला, “आज तक मैंने सिर्फ़ तुम्हारी कमियाँ देखीं। कभी यह नहीं देखा कि तुम मेरे लिए कितना करती हो। मुझसे गलती हुई।”
पत्नी की आँखें भर आईं। उसने कहा, “मैं भी हमेशा तुम्हारी थकान नहीं समझ पाई।
उस रात दोनों ने पहली बार खुलकर बात की। शिकायतों की जगह समझदारी ने ली, और दूरी की जगह अपनापन आ गया।
सीख :-
पति-पत्नी का रिश्ता कमियाँ ढूँढने से नहीं, एक-दूसरे के प्रयासों को देखने और समझने से मज़बूत होता है। जब मन साफ़ हो, तो रिश्ता भी साफ़ दिखता है।
आपको कहानी कैसी लगी..??? अपने अनमोल विचार कमेंट्स में जरूर दीजियेगा।
कहानी

पिछले महीने मैं एक ज़रूरी काम से ट्रेन से सफ़र कर रही थी। मेरी सीट विंडो साइड थी। दोपहर का वक़्त था, बाहर धूप तेज़ थी और...
03/07/2026

पिछले महीने मैं एक ज़रूरी काम से ट्रेन से सफ़र कर रही थी। मेरी सीट विंडो साइड थी। दोपहर का वक़्त था, बाहर धूप तेज़ थी और ट्रेन अपनी रफ्तार से दौड़ रही थी। सफ़र लंबा था, इसलिए मैंने स्टेशन से अपने लिए एक बढ़िया सा लंच बॉक्स पैक करवा लिया था।
​तभी अगले स्टेशन पर मेरे सामने वाली सीट पर एक बुजुर्ग अम्मा आकर बैठीं। उम्र लगभग 70 पार रही होगी। उनकी रीढ़ की हड्डी थोड़ी झुकी हुई थी और हाथ में एक पुराना सा थैला था।
​ट्रेन चलने के कुछ देर बाद खाने का वक़्त हुआ। मैंने अपना लंच बॉक्स खोला, जिसमें खुशबूदार पुलाव और पनीर की सब्जी थी। वहीं दूसरी तरफ, उन अम्मा ने बड़े संकोच के साथ अपने थैले से एक पोटली निकाली। उसमें एक अखबार के टुकड़े में लिपटी हुई दो सूखी रोटियां और थोड़ा सा आम का अचार था। रोटियां इतनी सूखी थीं कि उन्हें चबाने में भी अम्मा को मशक्कत करनी पड़ रही थी।
​मुझे अपने हाथ का निवाला गले से नीचे उतारना भारी लगने लगा। मुझसे रहा नहीं गया।
​मैंने अपना लंच बॉक्स उनकी तरफ खिसकाया और मुस्कुराकर कहा— "अम्मा, अकेले खाने में मज़ा नहीं आ रहा। थोड़ा सा पुलाव आप भी चखिए ना, मुझे अच्छा लगेगा।"
​उन्होंने पहले तो मना किया, लेकिन मेरे बार-बार ज़िद करने पर उन्होंने एक निवाला खाया। उनके चेहरे पर जो तृप्ति और स्वाद का सुकून दिखा, वह बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, "बहुत स्वादिष्ठ है बिटिया, तुम्हारी माँ ने बड़े चाव से बनाया होगा।" (जबकि वह होटल का था)।
​
​जब मेरा स्टेशन आया और मैं अपना सामान उठाने लगी, तो उन अम्मा ने मुझे रोका। उन्होंने अपने थैले की सबसे निचली परत से अखबार में बहुत सहेज कर रखी हुई एक छोटी सी 'मिश्री की डली' निकाली।
​उन्होंने वह मिश्री मेरे मुंह में डाल दी और मेरे सिर पर हाथ रखकर रो पड़ीं। वो बोलीं— "मेरी बेटी भी अगर आज ज़िंदा होती, तो तेरी जितनी ही होती। भगवान तेरी जोड़ी-ज़िंदगी हमेशा सलामत रखे और तुझे कभी किसी चीज़ की कमी न हो।"
​ट्रेन से उतरकर जब मैं प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी, तो मेरे मुंह में मिश्री की मिठास थी और आँखों में आंसू। मुझे समझ आया कि इस दुनिया में माँ की ममता और बुजुर्गों का आशीर्वाद पाने के लिए आपको उनके खून का रिश्ता होने की ज़रूरत नहीं है, बस एक साफ़ दिल ही काफी है।
​💬 क्या आपको भी लगता है कि बुजुर्गों में पूरी दुनिया को अपना बना लेने वाली ममता होती है? क्या आपके साथ भी सफ़र में कभी ऐसा कोई यादगार वाकया हुआ है?
​कमेंट बॉक्स में अपने विचार ज़रूर शेयर करें! 👇✨
​

"शादी" से शुरू होते हैं, "नसीबों के खेल"...इसके बाद एक "बेटी" या तो "एक द़र" की हो जाती है...या फ़िर "द़र-बद़र" हो जाती ...
03/07/2026

"शादी" से शुरू होते हैं, "नसीबों के खेल"...इसके बाद एक "बेटी" या तो "एक द़र" की हो जाती है...या फ़िर "द़र-बद़र" हो जाती है...!!

कुछ रिश्ते प्यार से नहीं चल रहे होते हैं... चुप रहने से चल रहे होते हैं... मनमानी सहन करने से चल रहे होते हैं...ये जो लोग कह रहे होते हैं ना, कि ज़रा सी बात पर रिश्ता टूट गया... वह ज़रा सी बात द़रअसल ब़र्दा़श्त की आख़िरी हद़ होती है... रिश्ता तो कब टूट चुका था...बस ब़र्दा़श्त करने पर टीका हुआ था... जब ब़र्दा़श्त करने से मना कर दिया...उसी दिन रिश्ता ढह जाता है...!!

चेहरा देखकर कोई नहीं समझ पाता कि मुस्का़न के पीछे कितनी Anxiety, Dipression और कितना अकेलापन छुपा होता है...हर "मैं ठीक हूं" सच नहीं होता...कुछ लोग बस टूटकर भी मज़बूत दिखना सिख जाते हैं...!!

सबसे powerfull औरत वो नहीं, जो कभी टूटी नहीं है...powerfull औरत वो है, जिसे धोखा मिला, जिसका दिल टूटा, जिसने अपनी जिंदगी में बहुत कुछ खोया, फ़िर भी उसने ख़ुद को नहीं बदला... ऐसी औरत इसलिए हिम्मत वाली, क्यूंकि उसको ज़िंदगी ने बहुत हराने की कोशिश की...पर उसने हार नहीं मानी... ऐसी औरत को कोई कैसे हरा सकता है, जो इतने द़र्द से पहले ही गुजरी हो... ऐसी स्त्री को अब हार से डर नहीं लगता... क्यूंकि उसको ज़िंदगी में वापिस उठना आता है...!!

अब मैं नहीं चाहती, कोई मेरा सहारा बने... मेरे आंसू पोंछे या मेरे द़र्द को समझे... बस इतनी चाहत है कि ख़ुद को इतना मज़बूत बना लूं, कि अपनी तक़लीफों, अपने ज़ख्मों और अपने संघर्षों का सामना का सामना ख़ुद कर सकूं...!!

"बर्दा़श्त" और "सब्र" कर लेने का इतना हौंसला था कि, आज सोचती हूं तो हैरान रह जाती हूं, कि कितना कुछ छीन लिया है, मुझसे इस "ब़र्दा़श्त" और "सब्र" कर लेने की आदत ने...!!

कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं, जो हमें मानसिक गुलामी दे देते हैं... और हम इतने टूट जाते हैं, कि वह व्यक्ति नहीं है, तो हमारा जीवन कुछ भी नहीं है...लेकिन जब ऐसे व्यक्ति से आज़ाद होते हैं, तो लगता है, अरे इस व्यक्ति के साथ अपना जीवन नर्क बना रहे थे...काश इतना समय ऐसे नहीं दिया होता...उसे तुरंत छोड़ देते...और ऐसे ग़द्दार व्यक्तियों को छोड़ना ही उचित होता है...किसी के बगैर जिंदगी नहीं ख़त्म होती, बल्कि ऐसे व्यक्ति को छोड़कर जिंदगी और ख़ुशहाल हो जाती है... व्यक्ति Strong हो जाता है...!!

""""""कड़वा सच"""""
"जन्म" भी औरत से..."परवरिश" भी औरत से
"घर-परिवार" भी औरत से…."वंश" भी औरत से
फ़िर भी यह मर्द किस बात की अक़्कड़ रखती हैं

ब़र्दा़श्त करने में कभी औरत की बराबरी नहीं कर सकते... क्यूंकि वो उन तक़लिफों को भी दिल में दबाए रखती है... जिनको ब़र्दा़श्त करने में "मर्द" को नशे की ज़रूरत पड़ती है...!!

सब कुछ सोचकर भी जब आंखों में आंसू आ जाते थे तो सभी कहते थे कि इसे तो बस रोने का मौका चाहिए... नहीं ऐसा बिल्कुल नहीं...रोना मेरी कमज़ोरी नहीं... बल्कि वो घुटन, वो द़र्द है जो आंसुओं के रूप में बाहर निकलता है... अन्दर से इतनी ख़ाली, कि यह घुटन, यह द़र्द, परेशानी, बेचैनी, घबराहट ये सब सहन नहीं होता था...!!

हवाओं के रुख़ को मोड़ना सीख लिया है
हमने मुश्कि़लों से नाता जोड़ना सीख लिया है
ख़्वाहिशों के समंदर में क़श्तियाँ डुबोईं नहीं हमने
तूफ़ानों की लहरों को भी मरोड़ना सीख लिया है
ज़मीन पर बैठकर जो देखते हैं आसमां को
उनसे कह दो कि हमने अब उड़ना सीख लिया है
लोग कहते थे कि बिख़र जाएंगे हम एक दिन
पर हर टूटे हुए टुकड़े को जोड़ना सीख लिया है
पीठ पीछे जो करते हैं बातें, करने दो उन्हें
हमने भी अब ख़ामोशी ओढ़ना सीख लिया है
मंज़िलें दूर हैं तो क्या, हौसले तो पास हैं
रास्तों की बंदिशों को अब तोड़ना सीख लिया है
नाका़मी की धूप से जो घबराकर बैठ गए
हमने उस धूप में ही खुद को झुलसाना सीख लिया है
जीत का परचम लहराएगा एक दिन इस क़दर
कि हार को भी ख़ुद पर शर्माना सीख लिया है...!!

अगर घर वालों की पत्नी से नहीं बनती तो पति को क्या करना चाहिए पत्नी को छोड़ देना चाहिए या फिर पत्नी के साथ अलग किराए के घ...
02/07/2026

अगर घर वालों की पत्नी से नहीं बनती तो पति को क्या करना चाहिए पत्नी को छोड़ देना चाहिए या फिर पत्नी के साथ अलग किराए के घर में रहना चाहिए

कांता चाची सिसक रही थीं। "मुझे लगा था कि बेटे सेवा करेंगे। पर बेटे तो अपनी गृहस्थी की चक्की में ऐसे पिस गए हैं कि उन्हें...
02/07/2026

कांता चाची सिसक रही थीं। "मुझे लगा था कि बेटे सेवा करेंगे। पर बेटे तो अपनी गृहस्थी की चक्की में ऐसे पिस गए हैं कि उन्हें माँ-बाप, फर्नीचर का पुराना टुकड़ा लगने लगे हैं।

शाम की चाय की चुस्कियों के साथ कॉलोनी के पार्क की बेंच पर बैठना मनोरमा और कांता चाची का रोज़ का नियम था। मनोरमा, जो एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल थी, रिटायरमेंट के करीब थी। वहीं कांता चाची, जो उम्र में उनसे दस साल बड़ी थीं, एक पारंपरिक और रसूखदार परिवार की गृहणी थीं।

दोनों के बीच एक अजीब सा विरोधाभास था, फिर भी एक गहरी दोस्ती थी। मनोरमा की दुनिया किताबों और विचारों में सिमटी थी, जबकि कांता चाची की दुनिया उनके तीन हट्टे-कट्टे बेटों और उनके भविष्य की योजनाओं के इर्द-गिर्द घूमती थी।

कांता चाची अक्सर अपनी भारी-भरकम सोने की चूड़ियाँ खनकाते हुए कहतीं, "मनोरमा, तू बुरा मत मानना, पर मुझे तेरी चिंता होती है। तेरी दोनों बेटियां, रिया और जिया, परदेस चली जाएंगी। चिड़िया की तरह उड़ जाएंगी। फिर बुढ़ापे में तेरा और तेरे साहब का क्या होगा?

देखो मेरे घर को, तीन बेटे हैं—रवि, कवि और अवि। मेरा घर तो हमेशा बहुओं और पोते-पोतियों से भरा रहेगा। मैं तो राज करूँगी राज! तू अभी से आदत डाल ले अपना पानी खुद भरने की, क्योंकि बेटियों के घर का तो पानी भी नहीं पीते।"

मनोरमा बस मुस्कुरा देती। वह जानती थी कि कांता चाची के शब्दों में कड़वाहट नहीं, बल्कि वह सदियों पुरानी सोच है जो मानती है कि बेटा 'पूंजी' है और बेटी 'पराया धन'। मनोरमा हमेशा कहती, "चाची, औलाद तो औलाद होती है। अगर जड़ें मज़बूत हों, तो पेड़ चाहे कहीं भी हो, उसकी छांव माँ-बाप तक पहुँच ही जाती है।"

समय का पहिया घूमा। पांच साल बीत गए।

मनोरमा रिटायर हो गई थीं। उनकी दोनों बेटियां अपनी-अपनी फील्ड में नाम कमा रही थीं। बड़ी बेटी रिया बैंगलोर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी और छोटी जिया मुंबई में फैशन डिज़ाइनर। मनोरमा और उनके पति, रमेश जी, अपनी शांत ज़िंदगी जी रहे थे।

दूसरी तरफ, कांता चाची का घर वाकई भर गया था। तीनों बेटों की शादियां हो चुकी थीं। घर में तीन बहुएं आ गई थीं। ऊपर से देखने पर कांता चाची का घर किसी मेले जैसा लगता था। हर वक़्त गाड़ियां आती-जातीं, बच्चों का शोर, और रसोई में खटपट। लेकिन उस भरे-पूरे घर की दीवारों के पीछे की हकीकत कुछ और ही थी।

एक दोपहरी, जब सूरज सिर पर था, मनोरमा अपने बगीचे में पौधों को पानी दे रही थी। तभी उसने देखा कि कांता चाची धीरे-धीरे, लंगड़ाते हुए उनके गेट की तरफ आ रही हैं। उनके हाथ में एक टिफिन था। कांता चाची का चेहरा उतरा हुआ था, और वो पुरानी चमक, जो उनके तीन बेटों की माँ होने के गुरूर से आती थी, कहीं गायब थी।

मनोरमा ने दौड़कर गेट खोला। "अरे चाची! इतनी धूप में? और यह पैर में क्या हुआ?"

कांता चाची ने जबरदस्ती मुस्कुराने की कोशिश की, "कुछ नहीं बहू... वो बस बाथरूम में पैर फिसल गया था। मोच आ गई है। सोचा, तेरे लिए थोड़ी कढ़ी बनाई थी, तुझे पसंद है न, तो दे आऊं।"

मनोरमा ने उन्हें सहारा देकर सोफे पर बिठाया। "चाची, घर में तीन-तीन बहुएं हैं, बेटे हैं, आप क्यों कष्ट करती हैं? किसी के हाथ भिजवा देतीं।"

कांता चाची की आँखों में एक पल के लिए पानी तैरा, जिसे उन्होंने पल्लू से पोंछ लिया। "अरे, वो सब बिजी रहते हैं। बड़ी वाली ऑफिस जाती है, मंझली बच्चों में उलझी है, और छोटी... वो तो अपने कमरे से निकलती ही नहीं। मैंने सोचा, थोड़ा चल लूँगी तो पैर ठीक हो जाएगा।"

मनोरमा समझ गई कि बात कुछ और है। उसने चाची के लिए ठंडा पानी मंगाया। कांता चाची घर को निहारने लगीं। घर एकदम शांत और व्यवस्थित था। "बड़ा सुकून है तेरे घर में मनोरमा," उन्होंने एक गहरी सांस भरकर कहा।

"सुकून तो है चाची, पर कभी-कभी सन्नाटा भी लगता है," मनोरमा ने सच कहा।

तभी मनोरमा का फ़ोन बजा। वीडियो कॉल थी। स्क्रीन पर रिया और जिया दोनों थीं।

"माँ! हैप्पी एनिवर्सरी इन एडवांस!" दोनों एक साथ चिल्लाईं।

मनोरमा खिलखिला उठी। "बदमाशों, कल है सालगिरह।"

"पता है माँ," रिया बोली, "लेकिन आपका गिफ्ट आज शाम तक पहुँच जाएगा। और सुनिए, पापा की शुगर की दवाई खत्म हो रही थी, मैंने ऑनलाइन आर्डर कर दी है, एक घंटे में आ जाएगी। और माँ, वो जो आपकी वाशिंग मशीन खराब थी, मैकेनिक को बुक कर दिया है, वो 4 बजे आएगा। आप बस गेट खोल देना।"

कांता चाची यह सब देख और सुन रही थीं। बेटियां कोसों दूर बैठकर भी अपनी माँ की रसोई की एक-एक खबर रख रही थीं। कॉल कटने के बाद मनोरमा ने देखा कि कांता चाची की आँखों से आंसू बह रहे थे।

"क्या हुआ चाची?" मनोरमा ने घबराकर पूछा।

कांता चाची का बांध टूट गया। "मनोरमा, तू ठीक कहती थी। राज करने के सपने देखना आसान है, पर हकीकत बहुत कड़वी होती है। मेरा घर भरा हुआ है, पर मैं अकेली हूँ। मेरे तीन बेटे हैं, पर मुझे डॉक्टर के पास ले जाने के लिए किसी के पास वक्त नहीं है। सब कहते हैं—'माँ, आप तो ठीक हो, बस वहम है'। आज सुबह पैर मुड़ा, तो मंझली बहू बोली—'अम्माजी, देख कर चला करो, अब मैं आपकी मालिश करूँ या बच्चों का टिफिन बनाऊं?'"

कांता चाची सिसक रही थीं। "मुझे लगा था कि बेटे सेवा करेंगे। पर बेटे तो अपनी गृहस्थी की चक्की में ऐसे पिस गए हैं कि उन्हें माँ-बाप, फर्नीचर का पुराना टुकड़ा लगने लगे हैं। मैं भरी रसोई में अपने लिए रोटियां खुद सेंकती हूँ मनोरमा। वो कहते हैं—'माँ, हमने तो पिज़्ज़ा मंगाया है, आप खाओगी नहीं, तो अपने लिए खिचड़ी बना लो।' बुढ़ापे में रानियों जैसा जीवन तो दूर, मुझे तो अपनी इज़्ज़त बचानी भारी पड़ रही है।"

मनोरमा ने चाची का हाथ थाम लिया। वह उन्हें कोई ज्ञान नहीं देना चाहती थी, न ही 'मैंने तो कहा था' बोलकर उन्हें नीचा दिखाना चाहती थी।

कुछ दिन बाद, मनोरमा के पति रमेश जी को अचानक दिल का दौरा पड़ा। यह खबर कॉलोनी में आग की तरह फैल गई। कांता चाची घबरा गईं। उन्हें लगा, अब मनोरमा क्या करेगी? अकेली औरत, बेटियां दूर बैठी हैं, कैसे संभालेगी सब? कांता चाची लाठी टेकते हुए अस्पताल पहुँचीं, यह सोचकर कि मनोरमा अकेली बिलख रही होगी।

लेकिन जब वे अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में पहुँचीं, तो नज़ारा देखकर दंग रह गईं।

रमेश जी बिस्तर पर थे, उनकी हालत स्थिर थी। रिया और जिया, दोनों वहाँ मौजूद थीं। रिया डॉक्टर से फाइलों पर चर्चा कर रही थी, और जिया अपने लैपटॉप पर शायद ऑफिस का काम भी निपटा रही थी और पिता के लिए जूस भी निकाल रही थी। कमरे में सब कुछ व्यवस्थित था। किसी के चेहरे पर लाचारी नहीं, बल्कि आत्मविश्वास था।

कांता चाची ने दबी आवाज़ में मनोरमा से पूछा, "ये दोनों इतनी जल्दी कैसे आ गईं?"

मनोरमा ने गर्व से बेटियों की ओर देखा। "चाची, जैसे ही खबर मिली, रिया ने बैंगलोर से और जिया ने मुंबई से पहली फ्लाइट पकड़ी। और आने से पहले ही इन्होंने यहाँ के बेस्ट कार्डियोलॉजिस्ट से बात कर ली थी। एम्बुलेंस भी इन्होंने ही भेजी थी। मुझे तो बस एम्बुलेंस में बैठना पड़ा। पैसों का इंतज़ाम, दवाईयां, यहाँ तक कि मेरे खाने-पीने का ख्याल... सब इन दोनों ने संभाल लिया।"

कांता चाची ने देखा कि रिया अपने पिता के सिर पर हाथ फेर रही थी और कह रही थी, "पापा, आप टेंशन मत लो, मैंने और जिया ने डिसाइड किया है कि हम रोटेशन में वर्क-फ्रॉम-होम करेंगे और अगले दो महीने आपके साथ ही रहेंगे।"

उस पल कांता चाची को अपनी वो बात याद आ गई—"तू खुद के लिए खाना बनाएगी, खटेगी।" आज अस्पताल में खड़े होकर उन्हें महसूस हुआ कि 'खट' तो वो रही हैं, अपने भरे-पूरे घर में। और मनोरमा? मनोरमा तो सच में रानी की तरह जी रही थी, क्योंकि उसकी बेटियों ने उसे कभी 'बोझ' महसूस ही नहीं होने दिया।

शाम को जब कांता चाची घर लौटीं, तो उनके घर में टीवी की तेज़ आवाज़ आ रही थी। ड्राइंग रूम में उनके बेटे और बहुएं हंसी-मजाक कर रहे थे। किसी ने यह भी नहीं पूछा कि "माँ, आप कहाँ गई थीं?" या "माँ, आपको भूख लगी है?"

कांता चाची चुपचाप अपने कमरे में गईं। अँधेरा पसरा हुआ था। उन्होंने पानी का जग उठाया, जो खाली था। उन्हें खुद उठकर पानी भरने जाना पड़ा। उस एक घूँट पानी ने उनके गले के साथ-साथ उनके सालों पुराने भ्रम को भी नीचे उतार दिया।

अगली सुबह, पार्क की बेंच पर मनोरमा अकेली बैठी थी। कांता चाची धीरे-धीरे आईं और उनके बगल में बैठ गईं। आज उनके चेहरे पर एक अजीब सी शांति थी।

"मनोरमा," कांता चाची ने धीमे स्वर में कहा।

"हाँ चाची?"

"मुझे माफ़ कर दे बहन। मैं अपनी अज्ञानता में तुझे ताने मारती रही। मुझे लगता था कि बुढ़ापे का सहारा 'लिंग' (जेंडर) तय करता है। पर कल समझ आया कि सहारा 'संस्कार' और 'प्रेम' तय करते हैं। तेरी बेटियां बेटा बनकर नहीं आईं, वो तो 'माँ' बनकर तेरी और तेरे पति की सेवा कर रही हैं। और मेरे बेटे... वो शायद मेरे होकर भी मेरे नहीं हैं।"

मनोरमा ने चाची के कंधे पर हाथ रखा। "चाची, गलती आपकी नहीं है। समाज ने हमें यही पट्टी पढ़ाई है कि बेटा कुल का दीपक है। पर हम भूल जाते हैं कि दीये की रोशनी इस बात पर निर्भर करती है कि उसमें तेल और बाती कैसी है, न कि दीया मिटटी का है या सोने का। आप दुखी मत होइए। आप जब चाहें, हमारे घर आ जाया कीजिये। रिया और जिया तो आपको अपनी बड़ी नानी मानती हैं।"

कांता चाची मुस्कुराईं, पर इस बार उनकी मुस्कान में दर्द नहीं, एक नई समझ थी। "जानती है मनोरमा, कल रात मैंने अपने बेटों से कह दिया।"

"क्या कह दिया?"

"मैंने कह दिया कि मैं अब रसोइ में खटकर नहीं खाऊंगी। मेरे पास मेरे पति की पेंशन है और मेरी जमापूंजी है। मैंने अपने लिए एक टिफिन सर्विस लगवा ली है और घर के काम के लिए एक सहायिका रख ली है। मैंने उनसे कह दिया कि—मुझे रानी बनने का शौक नहीं है, बस इज़्ज़त से जीने का हक़ है। अगर तुम सेवा नहीं कर सकते, तो मैं तुम पर बोझ भी नहीं बनूँगी।"

मनोरमा हैरान रह गई। "इतनी बड़ी हिम्मत?"

कांता चाची ने आकाश की ओर देखा। "हिम्मत तो तेरी बेटियों को देखकर आई। जब वो लड़कियां होकर अपने माँ-बाप के लिए दुनिया हिला सकती हैं, तो मैं अपने ही घर में, अपने ही बेटों के सामने, नौकरानी बनकर क्यों जीऊं? मैंने मान लिया कि मेरे कोई 'श्रवण कुमार' नहीं हैं, और इस सच को स्वीकारते ही मुझे आज़ादी महसूस हुई।"

हवा का एक झोंका आया और गुलमोहर के कुछ लाल फूल उन दोनों के ऊपर गिर गए।

कांता चाची ने हंसते हुए कहा, "देख, भगवान भी कह रहे हैं कि ज़िन्दगी अभी बाकी है।"

उस दिन के बाद से, कांता चाची ने अपनी खुशियां दूसरों से उम्मीद करने की बजाय, खुद में तलाशनी शुरू कर दीं। वे अब मनोरमा के साथ सत्संग जातीं, योगा करतीं और कभी-कभी अपनी बहुओं को भी खरी-खरी सुना देतीं। उन्हें समझ आ गया था कि बेटा या बेटी होना गारंटी कार्ड नहीं है; असली गारंटी तो वह आत्मनिर्भरता और स्वाभिमान है जो इंसान अपने भीतर ज़िंदा रखता है।

और रही बात "खुद के लिए खाना बनाने" की, तो अब अक्सर शाम को कांता चाची, मनोरमा के घर बैठी, रिया और जिया के भेजे हुए ऑनलाइन आर्डर वाले पिज़्ज़ा का आनंद लेती नज़र आती थीं, और कहती थीं—"बेटियां तो सच में परियां होती हैं, जो दूर रहकर भी पास होने का अहसास कराती हैं।"

इस कहानी ने उस पुरानी कहावत को बदल दिया था—जरूरी नहीं कि बुढ़ापे की लाठी बेटा ही हो, कभी-कभी बेटियों का हौसला वो उड़न खटोला बन जाता है, जिस पर बैठकर माँ-बाप इज़्ज़त की उड़ान भरते हैं।

कहानी पसंद आई हो तो like comment share और follow जरूर करें जी 🙏 🙏 🙏

#नयाकहानी #कहानी #फोटोग्राफी

Address

Rudrapur
263153

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NeerajRaaz posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share