Real newz

Real newz news

24/04/2026
12/04/2026

मथुरा में नाव पलटने से लगभग 10 श्रद्धालुओं की मौत सर्च ऑपरेशन जारी

11/04/2026

रियल न्यूज़ सभी ओटीटी प्लेटफार्म पर उपलब्ध

03/04/2026

हरदोई: डेयरी योजना के नाम पर ठगी के आरोप, किसानों ने कार्रवाई की उठाई मांग

हरदोई जनपद में संचालित गोल्ड सनशाइन एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड एवं गोपी गोल्ड दूध से जुड़े एक मामले में किसानों द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

पीड़ित किसानों का आरोप है कि कंपनी से जुड़े संचालक बताए जा रहे सलेश वर्मा उर्फ सलेश सिंह उज्जवल द्वारा डेयरी प्रोजेक्ट के नाम पर किसानों को बुलाकर प्रशिक्षण देने, सर्टिफिकेट उपलब्ध कराने तथा लगभग 10 लाख रुपये तक का बिना ब्याज लोन दिलाने का आश्वासन दिया गया।

किसानों का कहना है कि योजना में शामिल कराने के नाम पर उनसे कथित रूप से अवैध धनराशि वसूली गई, जिसके बाद संबंधित व्यक्ति कार्यालय से गायब हो गया। इससे कई किसान आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान बताए जा रहे हैं।

पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए, कथित आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में इस प्रकार की योजनाओं के नाम पर होने वाली संभावित ठगी पर रोक लगाई जाए।

बताया जा रहा है कि मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि आरोपों की आधिकारिक पुष्टि प्रशासनिक जांच के बाद ही हो सकेगी।

03/04/2026

Part:3 🚨

हरदोई: गोल्ड सनशाइन एग्रो टेक प्राइवेट लिमिटेड (गोपी गोल्ड दूध) के संचालक एवं मैनेजिंग डायरेक्टर बताए जा रहे शैलेश वर्मा उर्फ शैलेश सिंह उज्जल और कर्मचारियों के बीच कथित विवाद का तीसरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में कंपनी संचालन और आर्थिक लेन-देन को लेकर तीखी बहस दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद कंपनी पर लगाए जा रहे कथित ठगी और अवैध वसूली के आरोपों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता और लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी संबंधित प्रशासन या पुलिस द्वारा नहीं की गई है।

Hardoi Police UP Police Nitin Agarwal PK Verma #हरदोई

03/04/2026

Part:2 🚨

हरदोई: गोल्ड सनशाइन एग्रो टेक प्राइवेट लिमिटेड (गोपी गोल्ड दूध) के संचालक एवं मैनेजिंग डायरेक्टर बताए जा रहे शैलेश वर्मा उर्फ शैलेश सिंह उज्जल और कर्मचारियों के बीच कथित विवाद का तीसरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में कंपनी संचालन और आर्थिक लेन-देन को लेकर तीखी बहस दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद कंपनी पर लगाए जा रहे कथित ठगी और अवैध वसूली के आरोपों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता और लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी संबंधित प्रशासन या पुलिस द्वारा नहीं की गई है।

Hardoi Police UP Police Nitin Agarwal PK Verma #हरदोई

03/04/2026

Part:1🚨

हरदोई: गोल्ड सनशाइन एग्रो टेक प्राइवेट लिमिटेड (गोपी गोल्ड दूध) के संचालक एवं मैनेजिंग डायरेक्टर बताए जा रहे शैलेश वर्मा उर्फ शैलेश सिंह उज्जल और कर्मचारियों के बीच कथित विवाद का तीसरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में कंपनी संचालन और आर्थिक लेन-देन को लेकर तीखी बहस दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद कंपनी पर लगाए जा रहे कथित ठगी और अवैध वसूली के आरोपों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता और लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी संबंधित प्रशासन या पुलिस द्वारा नहीं की गई है।

Hardoi Police UP Police Nitin Agarwal PK Verma #हरदोई

02/04/2026

#हरदोई

गोल्ड सनशाइन एग्रीगेटेड प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े एक मामले को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। कंपनी से जुड़े लोगों और कुछ पीड़ितों द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार, कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर बताए जा रहे शैलेश सिंह उज्जल पर नाम बदलकर कार्य करने और लोगों से आर्थिक लेनदेन में कथित अनियमितताओं के आरोप लगाए जा रहे हैं

शिकायतकर्ताओं का दावा है कि शैलेश सिंह उज्जल पहले शैलेश वर्मा नाम से उत्तराखंड में सक्रिय थे। आरोप है कि उस दौरान भी उनके खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े विवाद सामने आए थे। कुछ लोगों का कहना है कि उस समय उत्तराखंड में तत्कालीन मुख्यमंत्री एन.डी. तिवारी के कार्यकाल के दौरान उन्हें दर्जा प्राप्त मंत्री का पद भी मिला था।

आरोप लगाने वालों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आने के बाद उन्होंने कथित रूप से डेयरी एवं कृषि योजनाओं के नाम पर विभिन्न प्रकार के निवेश और लाभ योजनाएं चलाईं। पीड़ितों का आरोप है कि किसानों और आम लोगों से निवेश कराया गया, लेकिन समय पर भुगतान नहीं किया गया।

कुछ कर्मचारियों ने भी आरोप लगाया है कि उन्हें पिछले डेढ़ वर्ष से वेतन नहीं मिला है।

शिकायतकर्ताओं का यह भी कहना है कि विरोध या शिकायत करने पर कथित रूप से हाईकोर्ट के नोटिस जैसे दस्तावेज भेजकर दबाव बनाने की कोशिश की जाती है। हालांकि इन दस्तावेजों की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।

इस पूरे मामले में प्रशासन और पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।

रफ्तार मीडिया अपील करता है कि किसी भी योजना में निवेश करने से पहले उसके दस्तावेज, सरकारी पंजीकरण और वैधानिक प्रमाण अवश्य जांच लें।

MYogiAdityanath Bharatiya Janata Party (BJP) Hardoi Police Chief Minister Office Uttar Pradesh UP Police Nitin Agarwal PK Verma अजीत सिंह बब्बन Raftaar Media News Channel Rajvardhan Singh जन सूत्र एस.बी.सिंह सेंगऱ #हरदोई

18/03/2026

बदायूं । एचपीसीएल हत्याकांड में बुलडोजर की कार्रवाई के बीच मृतक उपप्रबंधक हर्षित मिश्रा के परिजन पूरनपुर से बदायूं पहुंचकर एसएसपी से मिले परिजन बहुत गुस्से में थे हर्षित मिश्रा के मामा विकास मिश्रा ने कहा कि मैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यकर्ता हूँ योगी जी में पूर्ण आस्था रखता हूं लेकिन अगर मेरे परिजनों को न्याय नहीं मिला तो मैं कुछ भी कर लूंगा उन्होंने सरकार से पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की साथ ही उन्होंने आरोप लगाए कि इस पूरे प्रकरण में स्थानीय विधायक और सेंजनी गांव का प्रधान तथा अजय प्रताप सिंह के भाई भी शामिल है।

दरसल आज एचपीसीएल कांड में उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा के परिजन पूरनपुर से बदायूं आकर एसएसपी से मिलना चाहते थे बदायूं पहुंचकर हर्षित के मामा विकास मिश्रा ने आरोप लगाया कि हमें पीलीभीत से लेकर बरेली तक पुलिस गुमराह करती रही यहां मिलने आने से रोका जाता रहा हम बड़ी मुश्किल से समाज के सहयोग से बदायूं तक प्रशासन से मिलने पहुंच पाए हैं उन्होंने कहा कि मेरा भांजा बहुत होनहार था उस ने 2 बार upsc परीक्षा पास की और इंटरव्यू तक पहुंचा उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकरण में स्थानीय विधायक और सेंजनी के ग्राम प्रधान का हाथ है उन्होंने कहा कि हमारे भांजे ने 7 दिन पहले पुलिस को सूचना दे दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की उन्होंने कहा कि क्या ब्राह्मण पैदा होना पाप है उन्होंने कहा योगी जी आप से हाथ जोड़कर निवेदन है कि मैं आरएसएस का कार्यकर्ता हूं मेरे भांजे को न्याय दो यह ठाकुर पंडित की राजनीति नहीं होनी चाहिए उन्होंने आरोप लगाया कि जो आरोपी है वह थाने में बैठकर चाय पिया करता था पुलिस वाले के कंधों में हाथ डालकर घूम करता था।

18/03/2026

अपने घर में सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें

12/03/2026

*दिनाँक: 12 मार्च, 2026* *थाना: मुजरिया*
*थाना मुजरिया पुलिस द्वारा फर्जी लूट की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्तों को मय गायब किये 1,15,520 रुपये बरामद करते हुये गिरफ्तार कर 24 घण्टे के भीतर सफल अनावरण किया गया।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ, डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद मे अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में थाना मुजरिया पुलिस द्वारा फर्जी लूट की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्तों को मय गायब किये 1,15,520 रुपये बरामद करते हुये गिरफ्तार किया गया । दिनांक 10.03.2026 को थाना मुजरिया पर एक रिकवरी एजेंट अभिनय मिश्रा पुत्र मुरलीधर निवासी ग्राम दहलिया थाना परौर जनपद शाहजहाँपुर के द्वारा समिति से रिकवर किये हुए 1,40,640 रुपये ग्राम कोल्हाई व सराय मंशुख वाले रास्ते पर लूट लेने के संबंध में मु0अ0सं0 27/2026 धारा 309(4) बीएनएस बनाम 03 अज्ञात पंजीकृत कराया गया था। दौराने विवेचना पुलिस द्वारा गहन पूछताछ व जाँच में यह तथ्य प्रकाश में आये कि माइक्रो फाइनेंस कंपनी ‘’शिखर अर्बन एंड रूरल एंटरप्राइजेज प्रा0 लि0” के सहसवान शाखा प्रबन्धक विपिन पुत्र भगवानदास निवासी ग्राम नवादा श्यामपुर थाना जहाँनाबाद जनपद पीलीभीत व रिकवरी एजेंट वादी अभिनय मिश्रा उपरोक्त द्वारा रिकवरी के पैसे गबन करने हेतु आपसी मिली भगत कर फर्जी लूट की सूचना देकर थाना पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। तथा रिकवरी के रुपये 1,15,520 रुपये को एक गमछे में रखकर घटना स्थल के पास पेड झाडी में छुपा दिया गया था जिसे अभियुक्त की निशांदेही पर बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर स्वयं घटना कारित करने वाले दोनो अभियुक्तगण के विरुद्ध मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)/61(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। तथा अभियुक्तगण को धारा 309(4)/ 317(2)/61(2) बीएनएस के अपराध के अन्तर्गत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*विवरण पूछताछ --* मुकदमा उपरोक्त के वादी अभिनय मिश्रा द्वारा पूछताछ मे बताया कि उसने व फर्म मेनेजर विपिन उपरोक्त ने मिलकर रिकवरी के पैसे हड़पने के उद्देश्य से यह लूट की झूठी योजना रची थी। अभिनय द्वारा रिकवरी के 25,510 रुपये समिति के सदस्यों से ऑनलाइन कम्पनी के एकाउंट में जमा किये थे तथा नगद 115520 रुपये नगद अपने पास एक गमछे में रखकर घटनास्थल के पास पेड़झाडी में छुपा दिये थे जिसे मैने पुलिस को बरामद करा दिया है ।।

*गिरफ्तारी स्थान व दिनाँक-* मुकदमा उपरोक्त के घटनास्थल ग्राम कोल्हाई व सराय मंशूख वाले रास्ते पर थाना मुजरिया जनपद बदायूँ, दिनाँक 12.03.2026

*विवरण बरामदगी-*
लूटी गयी रकम 1,15,520 रुपये।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*
1. अभिनय मिश्रा पुत्र मुरलीधर निवासी ग्राम दहलिया थाना परौर जनपद शाहजहाँपुर
2. विपिन पुत्र भगवानदास निवासी ग्राम नवादा श्यामपुर थाना जहाँनाबाद जनपद पीलीभीत

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. थाना प्रभारी मुजरिया निरीक्षक श्री विदेश कुमार शर्मा मय टीम
2. प्रभारी सर्विलांस उ0नि0 श्री धर्वेन्द्र सिंह मय टीम

Address

Kichha Road Rudrapur
Rudrapur

Telephone

+917088428551

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Real newz posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Real newz:

Share