13/12/2025
Dagshai Himachal Pradesh| Dagshai Jail Museum Solan
Dagshai हिमाचल प्रदेश के सोलन ज़िले में है। चंडीगढ़ शिमला हाई वे पर धरमपुर से लगभग 2 km है। Dagshai एक एसी जेल के लिए प्रसिद्ध है जिसे अंग्रेजों के शासन काल में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1849 में बनवाया था।एक एसी जेल जिसका नाम सुन कर ही उस समय कैदियो की रूह काँप जाती थी। इस जेल का फर्श व छत लकड़ी से बनाया गया । कैदियो के कदमों की हल्की से आहट भी सुरक्षा कर्मियो को सुनाई देती थी । इस जेल से कभी कोई कैदी भाग नहीं पाया था।इस जेल में 27 सामान्य क़ैद खाने व 16 एकांतवास क़ैद खाने बनाये गए । एक यातना कक्ष भी बनाया गया । महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथू राम गोडसे को एक रात के लिए इस जेल में रखा गया था । 2011 में एस जेल को म्यूजियम के रूप में लोगो के लिए खोल दिया गया । प्रतिदिन पर्यटक दूर दूर से इस एतिहासिक जेल को देखने के लिए आते है ।