22/02/2026
*सागर के डॉ दिनेश ग्लोबल सम्मेलन में हुए सम्मानित*
सागर। वाराणसी स्थित Banaras Hindu University में आयोजित Global Summit on Innovations in Reproductive Biology (GSIRB-2026) तथा 36वीं वार्षिक बैठक – Indian Society for the Study of Reproduction and Fertility (ISSRF-2026) के दौरान प्रजनन जीवविज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. दिनेश कुमार मिश्रा को प्रतिष्ठित “Prof. L. S. Ramaswami Memorial Oration” सम्मान से अलंकृत किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में देश-विदेश के अग्रणी वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने सहभागिता की।
डॉ. मिश्रा Guru Ghasidas Vishwavidyalaya, बिलासपुर से संबद्ध हैं। उन्होंने “Nano-enabled statin repurposing for targeted management of polycystic o***y syndrome (PCOS)” विषय पर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया। विशेषज्ञों ने उनके शोध को नवाचारी, समसामयिक और महिला प्रजनन स्वास्थ्य के क्षेत्र में दूरगामी प्रभाव वाला बताया।
“Prof. L. S. Ramaswami Memorial Oration” ISSRF का एक प्रतिष्ठित सम्मान है, जो प्रजनन विज्ञान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वैज्ञानिकों को प्रदान किया जाता है। डॉ. मिश्रा को यह सम्मान उनके नवाचारपूर्ण अनुसंधान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा पीसीओएस जैसी जटिल समस्या के लक्षित उपचार की दिशा में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दिया गया।
यह उपलब्धि न केवल डॉ. मिश्रा के वैज्ञानिक जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है, बल्कि गुरु घासीदास विश्वविद्यालय और छत्तीसगढ़ राज्य के लिए भी गौरव का विषय है। डॉ. दिनेश मिश्रा सागर के पूर्व राजस्व अधिकारी श्री जे.पी. मिश्रा एवं जनभागीदारी अध्यक्ष शासकीय कन्या महाविद्यालय श्रीमती मनीषा मिश्रा के देवर तथा श्री विनय मिश्रा के भाई हैं।
सम्मान प्राप्ति के पश्चात डॉ. मिश्रा ने इस उपलब्धि को अपने गुरुजनों, सहकर्मियों और विद्यार्थियों को समर्पित करते हुए कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रयास, सतत अनुसंधान और समर्पण का परिणाम है।
#डॉदिनेशमिश्रा
#बनारस
#मध्यप्रदेश