Reeta Gupta

Reeta Gupta This is an Educational page made for showing the true & tireless efforts of Basic school Teachers.
(4)

मिशन शक्ति के अंतर्गत ख्याति प्राप्त महिला द्वारा विद्यालय भ्रमण हेतु कस्तूरबा गांधी विद्यालय बेहट के आमंत्रण पर विद्याल...
24/03/2026

मिशन शक्ति के अंतर्गत ख्याति प्राप्त महिला द्वारा विद्यालय भ्रमण हेतु कस्तूरबा गांधी विद्यालय बेहट के आमंत्रण पर विद्यालय की छात्राओं के साथ बातचीत करने उनकी समस्याओं को जानने‌ व सुझाव देने का सुंदर अवसर प्राप्त हुआ।
#मिशनशक्ति

20/03/2026

देश के अमर बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि वही है, जो किसी की ज़िंदगी बन जाए 🇮🇳🩸

सुखदेव, भगत सिंह और राजगुरु के बलिदान दिवस को समर्पित यह रक्तदान शिविर केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

📅 मंगलवार, 24 मार्च 2026
⏰ प्रातः 09 बजे से शाम 04 बजे तक
📍 राजदेव धर्मशाला, निकट जनता इंटर कॉलेज, शाकुम्भरी रोड, बेहट

इस शिविर में अगर आप रक्तदान करते हैं, तो यह सिर्फ एक सेवा नहीं होगी, बल्कि बलिदानियों के सम्मान में आपका योगदान होगा। 🇮🇳

आयोजक और सहयोगी:
फ़ैमिली ऑफ़ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट (FBD)
भगतसिंह प्रेरणा कल्याणकारी संस्था, बेहट

18/03/2026
08/03/2026

News, Hindi News, Sport News, Breaking News, Jobs News, Saharanpur News, Uttar Pradesh News, INDIA News

08/03/2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए विशेष स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

-फ़ैमिली ऑफ़ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट की महिला विंग द्वारा आयोजित शिविर में 55 यूनिट रक्त हुआ एकत्र

सहारनपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फ़ैमिली ऑफ़ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट की महिला विंग द्वारा दिल्ली रोड स्थित ब्लड सेंटर में केवल महिलाओं के लिए एक विशेष स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का उद्देश्य महिलाओं को रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के प्रति प्रेरित करना और समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना रहा।

शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साह के साथ पंजीकरण कराया, जिनमें से 55 महिलाओं ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया, जबकि 15 से अधिक महिलाएँ स्वास्थ्य संबंधी नियमों के कारण रक्तदान नहीं कर सकीं। शिविर का संयोजन फ़ैमिली ऑफ़ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट की महिला विंग द्वारा किया गया।

अनीता शर्मा (वरिष्ठ सलाहकार, मुख्य निकाय) एवं नीरू सिंह (वरिष्ठ संरक्षक, मुख्य निकाय) ने कहा कि समाज में स्वैच्छिक रक्तदान को जनआंदोलन बनाने में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। जब महिलाएँ आगे बढ़कर रक्तदान करती हैं तो वह पूरे समाज के लिए प्रेरणा बनती हैं।

पूनम कम्बोज (उपाध्यक्ष, संगठन विंग) ने कहा कि फ़ैमिली ऑफ़ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को रक्तदान से जोड़ना है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए विशेष शिविर आयोजित करना इसी दिशा में एक सार्थक पहल है।

सोनिया कपूर (अध्यक्ष, महिला विंग) और नंदिनी बठला (उपाध्यक्ष, महिला विंग) ने कहा कि आज की महिलाओं ने यह सिद्ध कर दिया है कि वे समाज सेवा के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा सकती हैं। रक्तदान शिविर में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि नई पीढ़ी सामाजिक जिम्मेदारियों को समझ रही है।

मंजू अरोड़ा (महासचिव, महिला विंग) एवं प्रीति भाटिया (संयुक्त सचिव, महिला विंग) ने कहा कि रक्तदान केवल एक चिकित्सा प्रक्रिया नहीं बल्कि मानवता की सेवा का सर्वोच्च उदाहरण है। ऐसे आयोजनों से समाज में जागरूकता बढ़ती है और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो पाता है।

रीता गुप्ता (उपाध्यक्ष, शिक्षा एवं क्रिएटिव विंग) ने कहा कि रक्तदान का कोई विकल्प नहीं है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर साबित हो सकता है, इसलिए हर सक्षम व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।

शिविर का आयोजन पूर्णतः स्वैच्छिक एवं व्यवस्थित वातावरण में किया गया, जहाँ चिकित्सा मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं।

रक्तदान महादान🙏🏻🙏🏻 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं🙏🏻🌹🌹
08/03/2026

रक्तदान महादान🙏🏻🙏🏻 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं🙏🏻🌹🌹

शक्ति, साहस, आशा, सहानुभूति समस्त गुणों का एक ही नाम- नारीनारी दिवस पर प्रत्येक घर परिवार को सुख-शांति-समृद्धि से भर देन...
08/03/2026

शक्ति, साहस, आशा, सहानुभूति
समस्त गुणों का एक ही नाम- नारी
नारी दिवस पर प्रत्येक घर परिवार को सुख-शांति-समृद्धि से भर देने के वायदे व विश्वास की पूरक समस्त नारीशक्ति को बहुत-बहुत बधाई तथा शुभकामनाएं 🌹🌹💞💞

22/02/2026
21/02/2026

“इंसान वही बड़ा होता है, जो किसी अनजान के दर्द को भी अपना समझे।” 🩸

#हेमन्त भारद्वाज जी (O+ive) ने #स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। ❤️

“ऐसी छोटी-सी #सेवा कई घरों में बड़ी राहत बन जाती है।” ✨

नमन इस सेवा भावना को।🙏
#𝗧𝗲𝗮𝗺𝗙𝗕𝗗 🩸

20/02/2026

बहुत सराहनीय फैसला मुख्यमंत्री जी का💐💐

06/02/2026

आनंदपूर्ण पठन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाता है तथा नवीन कौशल विकसित करता है। कक्षा एक की गुनगुन और आयुषी ने अपने स्वर व्यंजन पठन को गीत और अभिनय से जोड़कर आज मुझे भी विस्मृत व आनंदित कर दिया। ये है हमारे सरकारी स्कूल का टैलेंट...
आप भी आनंद लीजिए इनकी प्रस्तुति का और इन बच्चों को आशीर्वाद अवश्य दीजिएगा 🙏🙏
प्राथमिक विद्यालय बेहट नं०1
साढौली कदीम सहारनपुर



Address

Saharanpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Reeta Gupta posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Reeta Gupta:

Share