24/08/2026
Kirat Singh
भाजपा द्वारा महापुरुषों के सम्मान एवं सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में अंबेहटा मंडल में आयोजित भव्य कलश वंदन यात्रा में सम्मिलित होकर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इसके उपरांत ग्राम इस्लामनगर में नवनिर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण किया। यह सड़क क्षेत्रवासियों के आवागमन को सुगम बनाने के साथ-साथ विकास की नई गति प्रदान करेगी।
संत रविदास जी का संदेश—समरस समाज, समान सम्मान और सबका कल्याण—हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।