News Parikarma

News Parikarma हर खबर पर हमारी नज़र, हर मुद्दे की परिक्रमा!
(3)

12/07/2026

**न्यूज़ परिक्रमा**
👉👉सवारी बनी काल -मामूली कहासुनी के बाद रिक्शा चालक पर ताबड़तोड़ चाकू से वार-अस्पताल में टूटी सांस-नगर कोतवाली क्षेत्र में सनसनी...
✔️सहारनपुर : नगर कोतवाली क्षेत्र के जोगियान पुल स्थित एसबीआई बैंक के सामने करीब 9:30 बजे मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया - रिक्शा चालक पर उसकी ही सवारी ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया - गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई - घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई - मृतक की पहचान साहिद निवासी रसूलपुर दानिश कॉलोनी के रूप में हुई है - बताया जा रहा है कि साहिद रिक्शे में एक सवारी को लेकर जा रहा था-रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया - देखते ही देखते रिक्शा में सवार युवक ने ने चाकू निकालकर साहिद पर कई वार कर दिए और मौके से फरार हो गया -घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया - पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है- पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है-आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं - घटना के बाद स्थानीय लोगों मे भारी आक्रोश है और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठ रही है!!ll
रिपोर्ट : नवाजिश खान / साजिद अली

12/07/2026

वुडन सिटी की सड़कों पर जलभराव, जनता के सवाल और जनता के आरोप - सब आमने-सामने - विकास के दावों पर उठ रहे गंभीर प्रश्न, पार्षदों की राजनीति पर भी निशाना - आखिर कहा हैं विकाश - देखिए NPTV के लिये साजिद अली की विशेष रिपोर्ट...

**न्यूज़ परिक्रमा**👉👉सपनों की कमाई डूबी, भरोसा भी टूटा - Cross Market- Bot Bro, TLC, Botalpha और BMPI के बाद सहारनपुर में...
12/07/2026

**न्यूज़ परिक्रमा**
👉👉सपनों की कमाई डूबी, भरोसा भी टूटा - Cross Market- Bot Bro, TLC, Botalpha और BMPI के बाद सहारनपुर में मचा हड़कंप - कथित लीडर गायब - निवेशक आज भी अपनी मेहनत की कमाई वापस पाने का कर रहें इंतज़ार...
✔️सहारनपुर: Cross Market, Bot Bro, Botalpha, TLC और हाल ही में BMPI डूबने के बाद निवेशकों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है - इन योजनाओं में पैसा लगाने वाले कई लोग अब अपनी मेहनत की कमाई वापस पाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं - कई स्थानों पर शिकायतें दर्ज होने और जांच चलने की बात सामने आ रही है, जबकि कई निवेशक अब भी अपने पैसे के इंतजार में हैं - जानकारी के अनुसार, लविश चौधरी इन नेटवर्कों से जुड़े प्रमुख चेहरों में गिने जाते थे - वहीं कलीम शेख और तबरेज आलम का नाम भी बड़े प्रमोटरों के रूप में सामने आ रहा है - आरोप है कि इन प्लेटफॉर्मों में लोगों को अधिक मुनाफे का भरोसा देकर निवेश के लिए प्रेरित किया गया - इन आरोपों की जांच संबंधित एजेंसियों द्वारा भी की जा रही है - सूत्र बता रहे हैं कि इस गेम से जुड़ा में लीडर तबरेज आलम भी अपनी फैमिली को लेकर दुबई में गुम हो गया है - सहारनपुर में भी इन योजनाओं के जरिए बड़ी धनराशि निवेश होने की चर्चा सामने आयी है - BMPI के बंद होने के बाद जिले के कई निवेशकों की रकम फंसने की बात कही जा रही है - पहले पैसा वापस दिलाने का भरोसा देने वाले कई कथित स्थानीय लीडरों के अब संपर्क में न होने की चर्चाएं हैं, जिससे निवेशकों की बेचैनी और बढ़ गई है - निवेशक अब प्रशासन और जांच एजेंसियों से निष्पक्ष कार्रवाई, दोषियों की पहचान और अपनी मेहनत की कमाई वापस दिलाने की मांग कर रहे हैं - आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है- जबकि इससे पहले साइबर क्राइम पुलिस ऐसे कई मामलों का खुलासा भी कर चुकी है, सूत्रों की मानें तो अन्य कई कम्पनी भी रडार पर है!!ll
रिपोर्ट : नवाजिश खान / सुभाष कश्यप / सुशील मोगा

12/07/2026

सहारनपुर में 22वीं भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा बनेगी आस्था का महासंगम, भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के दिव्य रथ के दर्शन को उमड़ेगा जनसैलाब; भक्ति, सेवा, समरसता और सनातन संस्कृति का भव्य संदेश देगा महोत्सव...

**न्यूज़ परिक्रमा**👉👉फर्जी खबरों से आहत बेहट विधायक उमर अली खान पहुंचे SSP के दरबार - 'समाचार प्लस ओटीटी' पर मानहानि का ...
12/07/2026

**न्यूज़ परिक्रमा**
👉👉फर्जी खबरों से आहत बेहट विधायक उमर अली खान पहुंचे SSP के दरबार - 'समाचार प्लस ओटीटी' पर मानहानि का आरोप-एफआईआर - साइबर जांच- पोस्ट हटाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की उठाई मांग...
✔️सहारनपुर : सोशल मीडिया पर कथित रूप से झूठी और मानहानिकारक खबरें प्रसारित होने से आहत बेहट विधायक उमर अली खान ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिख कर कार्यवाही की मांग की है -विधायक ने "समाचार प्लस ओटीटी" नामक कथित चैनल के खिलाफ शिकायत देकर आरोप लगाया कि फेसबुक सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके संबंध में भ्रामक, तथ्यहीन और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाली सामग्री प्रसारित की गई है - शिकायत के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को क्षेत्र के लोगों ने उन्हें वायरल पोस्ट और वीडियो की जानकारी दी - विधायक का कहना है कि प्रसारित सामग्री पूरी तरह असत्य है और इसका उद्देश्य उनकी सामाजिक, राजनीतिक एवं व्यक्तिगत छवि को धूमिल करना, जनता के बीच भ्रम फैलाना तथा उनकी साख को नुकसान पहुंचाना है - उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस तरह की पोस्ट से समाज में रोष का माहौल बना और समुदायों के बीच तनाव पैदा करने की कोशिश की गई - उमर अली खान ने एसएसपी से मांग की है कि संबंधित चैनल के संचालक, मालिक, एंकर, संपादक और अन्य जिम्मेदार लोगों की पहचान कर भारतीय न्याय संहिता (BNS), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और अन्य लागू कानूनी धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की जाए- साथ ही विवादित पोस्ट और वीडियो तत्काल हटवाए जाएं, साइबर एवं तकनीकी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में फर्जी और भ्रामक खबरों के प्रसार पर प्रभावी रोक लग सके!!ll
रिपोर्ट : नवाज़िश खान / सुभाष कश्यप

**न्यूज़ परिक्रमा**👉🏻👉🏻बारिश की त्रासदी के बीच मानवता की मिसाल बने नवाब मशूफ अली खान- कब्रिस्तान की चारदीवारी निर्माण को ...
12/07/2026

**न्यूज़ परिक्रमा**
👉🏻👉🏻बारिश की त्रासदी के बीच मानवता की मिसाल बने नवाब मशूफ अली खान- कब्रिस्तान की चारदीवारी निर्माण को बढ़ाया हाथ- संकट की घड़ी में सेवा और संवेदना ने जीता ग्रामीणों का दिल...
✔️सहारनपुर: दो दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश ने ग्राम सैयद माजरा के कब्रिस्तान में ऐसा दर्दनाक मंजर पैदा कर दिया, जिसे देखकर हर आंख नम हो गई- तेज पानी के बहाव ने कई कब्रों को क्षतिग्रस्त कर दिया और कुछ शव भी कब्रों से बाहर आ गए- यह दृश्य पूरे गांव को झकझोर देने वाला था- सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में कब्रिस्तान पहुंच गए- इसी कठिन समय में समाजसेवी आशू और पाशा ने मानवता का परिचय देते हुए ग्रामीणों के सहयोग से बाहर आए शवों को पूरे सम्मान और धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार दोबारा सुपुर्द-ए-खाक कराया- उनके इस संवेदनशील कार्य की पूरे क्षेत्र में सराहना हुई- इस घटना ने स्पष्ट कर दिया कि कब्रिस्तान की सुरक्षा के लिए मजबूत चारदीवारी कितनी आवश्यक है- ऐसे समय में पूर्व सांसद मंसूर अली खान के पुत्र नवाब मशूफ अली खान और राव बाबर आगे आए और चारदीवारी निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग देकर सेवा का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसने हर दिल को छू लिया- ग्रामीणों ने भावुक होकर कहा कि वर्षों से अनेक नेता और जनप्रतिनिधि गांव आए, आश्वासन भी दिए, लेकिन किसी ने इस आवश्यक कार्य के लिए आर्थिक सहयोग नहीं किया- नवाब मशूफ अली खान ने बिना किसी प्रचार या दिखावे के मदद का हाथ बढ़ाकर यह संदेश दिया कि सच्ची जनसेवा संकट की घड़ी में लोगों के साथ खड़े होने का नाम है- सैयद माजरा के लोगों ने कहा कि जब समाज कठिन दौर से गुजर रहा था, तब कुछ लोगों ने केवल चिंता जताई, लेकिन नवाब मशूफ अली खान, राव बाबर साहब, आशू और पाशा ने अपने कार्यों से यह साबित कर दिया कि इंसानियत, संवेदनशीलता और सेवा ही किसी व्यक्ति की सबसे बड़ी पहचान होती है- ग्रामीणों ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनते हैं और समाज में विश्वास, एकता तथा मानवता की भावना को और मजबूत करते हैं!!
*रिपोर्ट-नवाज़िश खान/सुभाष कश्यप/सचिन यादव!!*

12/07/2026

खाताखेड़ी यानी वुडन सिटी में दो भाई आमने-सामने - एक कर रहा समस्याओं के समाधान का दावा, दूसरा बता रहा सबको जुमला और झूठा वादा - आखिर किसके साथ है जनता - देखिए सिर्फ NPTV पर...

**न्यूज़ परिक्रमा**👉👉देशभर में करोड़ों की ट्रेडिंग ठगी का मास्टरमाइंड लविश चौधरी उर्फ नवाब अली पुलिस के रडार पर - सूरत, ...
11/07/2026

**न्यूज़ परिक्रमा**
👉👉देशभर में करोड़ों की ट्रेडिंग ठगी का मास्टरमाइंड लविश चौधरी उर्फ नवाब अली पुलिस के रडार पर - सूरत, यूपी और पंजाब में कई FIR दर्ज - दुबई से चलता हैं नेटवर्क - लुकआउट नोटिस की तैयारी तेज - सहारनपुर कनेक्शन की भी गुप्त जांच तेज...
✔️सहारनपुर : देशभर में ट्रेडिंग इनवेस्टमेंट के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित ठगी करने वाले लविश चौधरी उर्फ नवाब अली के खिलाफ जांच का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है - गुजरात के वलसाड जिले के वापी में सामने आए बड़े फ्रॉड के बाद पुलिस अब आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कराने की तैयारी में है - आरोप है कि लविश दुबई में बैठकर पूरे नेटवर्क का संचालन करता हैं और फर्जी फॉरेक्स ट्रेडिंग व हाई रिटर्न का झांसा देकर लोगों से करोड़ों रुपये निवेश कराए गए -जांच में सामने आया है कि QFX कंपनी के जरिए कथित तौर पर बिना किसी वैधानिक मंजूरी के मल्टी-लेवल मार्केटिंग (MLM) और फॉरेक्स ट्रेडिंग का जाल बिछाया गया - इस मामले में यूपी के मेरठ, मुजफ्फरनगर, गुजरात के सूरत और पंजाब के चंडीगढ़ सहित कई स्थानों पर FIR दर्ज होने की जानकारी सामने आई है - पीड़ितों का दावा है कि ठगी की रकम 125 से 300 करोड़ रुपये से भी अधिक हो सकती है - इस मामले में अंजलि यादव की गिरफ्तारी हो चुकी है - जांच के दौरान दुबई स्थित आरोपी के कथित बंगले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिससे जांच एजेंसियों को कई अहम सुराग मिलने की बात कही जा रही है - वहीं सूत्रों के मुताबिक सहारनपुर से जुड़े आरोपी के कुछ कथित गुर्गे भी पुलिस के रडार पर हैं - पुलिस लगातार दबिश देकर नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश में जुटी है - यदि जांच में आरोपों की पुष्टि होती है तो आने वाले दिनों में इस हाई-प्रोफाइल ठगी कांड में कई और बड़े खुलासे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं - इसी की तरफ से चार कंपनियां सहारनपुर के सरसावा और नकुड़ की करोड़ों रुपए का हेर फेर देहरादून बैठकर चल रहा है- वही सी प्राइम लोगों का पैसा लेकर रफू चक्कर होने की भी सूचना भी हवा मे तेर रही है!!ll
रिपोर्ट : नवाजिश खान / सुभाष कश्यप / सुशील मोगा

11/07/2026

दिनभर की हर छोटी - बीस बड़ी खबर एक साथ...
कुत्तों पर नगर निगम का एक्शन, हाईवे पर दर्दनाक हादसे, दुष्कर्म व गोकशी के आरोपी गिरफ्तार, एएसपी हाउस अरेस्ट पर हंगामा, होमगार्ड भर्ती तैयारियां तेज, यमुना का बढ़ता जलस्तर, किसानों की फसलें बर्बाद, बूढ़ी यमुना में शव मिलने से सनसनी, अवैध कब्जे पर कार्रवाई, कांग्रेस का भाजपा पर हमला और पर्यावरण से जुड़ी बड़ी पहल...

11/07/2026

भाई बनाम भाई...
पानी पर सियासी संग्राम - सड़क पर पानी और नल है गायब - जनता के मुद्दों पर दो नेताओं की सीधी टक्कर - अब होंगे तीखे सवाल और करारे जवाब... ..आमने-सामने
COMING SOON...

Address

Saharanpur

Telephone

+919458551000

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Parikarma posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to News Parikarma:

Shortcuts

Share