Javed Rao

Javed Rao ऐसा नजरिया जो आम बातों में भी कुछ खास ढूंढता है। सोच, सवाल और सच्चाई को शब्द देता हूं,

रोबोट की तरह बनते इंसान-आज की दुनिया में बढ़ते बाज़ारवाद और प्रतिस्पर्धा ने बहुत से इंसानों को रोबोट की तरह बना दिया है।...
11/03/2026

रोबोट की तरह बनते इंसान-
आज की दुनिया में बढ़ते बाज़ारवाद और प्रतिस्पर्धा ने बहुत से इंसानों को रोबोट की तरह बना दिया है। यहाँ रोबोट से मतलब मशीन नहीं, बल्कि ऐसे इंसानों से है जो केवल नियम, लाभ और लक्ष्य के अनुसार काम करते हैं।

बाज़ारवाद की इस अंधी दौड़ में बहुत से लोग अपने काम को केवल नौकरी, पैसे और लक्ष्य (टारगेट) तक सीमित कर लेते हैं। वे अपने काम को बस एक मशीन की तरह करते हैं। उनके पास इतना समय और संवेदनशीलता नहीं बचती कि वे किसी की परेशानी, दुख या मजबूरी को समझ सकें। धीरे-धीरे उनके अंदर की दया, सहानुभूति और इंसानियत कम होने लगती है।
ऐसे लोग हर काम को केवल नियमों और फायदे के हिसाब से देखने लगते हैं। अगर कोई व्यक्ति कठिन परिस्थिति में भी हो, तब भी वे उसी कठोर व्यवस्था के अनुसार व्यवहार करते हैं। इस तरह वे इंसान होते हुए भी रोबोट की तरह व्यवहार करने लगते हैं।

इसके विपरीत एक सच्चा इंसान वही है जो परिस्थिति को समझे, दूसरों के दुख-दर्द को महसूस करे और इंसानियत के आधार पर निर्णय ले। दुनिया चाहे कितनी भी प्रतिस्पर्धी क्यों न हो जाए, लेकिन इंसान की असली पहचान उसकी संवेदनशीलता, करुणा और हमदर्दी में ही होती है।

इसलिए जरूरी है कि हम केवल बाज़ार और प्रतिस्पर्धा के दबाव में रोबोट न बन जाएँ, बल्कि अपने अंदर की इंसानियत को जीवित रखें।

जब लगे कि मैं ही सब कुछ हूं , मैं हूं तो सब ठीक चल रहा हैं मैं नहीं रहूंगा तो पता नहीं क्या हो जायेगा जब कभी दिलो दिमाग ...
10/03/2026

जब लगे कि मैं ही सब कुछ हूं , मैं हूं तो सब ठीक चल रहा हैं मैं नहीं रहूंगा तो पता नहीं क्या हो जायेगा

जब कभी दिलो दिमाग में 'मैं' का भाव बहुत ज्यादा हावी हो रहा हो तो उस मनोस्थिति के लिए नीचे कुछ फैक्ट लिख रहा हूं उसको एक दो बार पढ़ लेना मन थोड़ा हल्का हो जायेगा

जिस यूनिवर्स को लेकर हम बहुत खुश रहते है ऐसे ऐसे कितने यूनिवर्स है पता नहीं,
एक यूनिवर्स में कितनी गैलेक्सी है पता नहीं,
एक गैलेक्सी में कितने स्टार है पता नहीं,
उसमे से एक गैलेक्सी मिल्की वे के एक स्टार सूर्य के नौ ग्रहों में से एक ग्रह पृथ्वी के 200 देशों में से एक देश की 1 ट्रिलियन species में से homosepians के 140 करोड़ में से एक मैं हूं।

अब मैं खुद को कितना सीरियस लूं
मतलब मेरे होने से क्या हो जायेगा?
और मेरे न होने से क्या रुक जायेगा?

यही सत्य है
यही तथ्य है

10/01/2026

यदि आप किसी को बेवकूफ़ या डरपोक समझते हैं,
तो ज़रूरी नहीं कि वह सच में वैसा ही हो।
हो सकता है उसकी कोई मजबूरी हो,
और वह सही समय का इंतज़ार
बड़ी समझदारी से कर रहा हो।

और दूसरी ओर,
यदि आप किसी को — या ख़ुद को —
बहुत बहादुर समझते हैं,
तो यह भी ज़रूरी नहीं कि सच हो।
कुछ लोग जो ऊपर से बहादुर दिखते हैं,
अक्सर अंदर से काफ़ी खोखले होते हैं।

जैसे ही कोई उनके सामने
डटकर खड़ा हो जाता है,
वे दम दबाकर
भाग जाया करते हैं।

— जावेद राव

06/01/2026

🌍 वेनेजुएला: ऊपर से नीचे और अब ख़तरनाक मोड़ पर

एक समय था जब वेनेजुएला लैटिन अमेरिका का सबसे अमीर देश माना जाता था।
आज वही देश दुनिया के सबसे बड़े आर्थिक संकटों में गिना जाता है।

कैसे हुआ ये सफर? ⬆️⬇️

📈 ऊपर जाने का दौर
🔹 1920–50: तेल की खोज → तेज़ विकास
🔹 1950–70: काराकस में लग्ज़री लाइफ, ऊँची प्रति व्यक्ति आय
🔹 1970s: तेल संकट में भारी मुनाफा, डॉलर की बारिश
🔹 1976: तेल उद्योग का राष्ट्रीयकरण, PDVSA बनी

📉 नीचे गिरने का दौर
🔻 1980s: तेल कीमतें गिरीं, पहली आर्थिक दरार
🔻 1999–2013: पॉपुलिस्ट नीतियाँ, मुफ्त योजनाएँ, भविष्य में निवेश नहीं
🔻 2014 के बाद: तेल सस्ता हुआ → अर्थव्यवस्था ढहने लगी
🔻 2018: महंगाई लाखों % पहुँची, नोट बेकार हो गए
🔻 60 लाख+ लोग देश छोड़कर चले गए

⚠️ मुख्य कारण
• सिर्फ तेल पर निर्भरता (Dutch Disease)
• गलत आर्थिक नीतियाँ
• भ्रष्टाचार और काबिल लोगों का पलायन
• उद्योग और खेती की अनदेखी

📌 सीख
बिना युद्ध के भी कोई देश
👉 गलत नीतियों
👉 संसाधनों पर अंधी निर्भरता
👉 और दूरदृष्टि की कमी
से पूरी तरह बर्बाद हो सकता है।

वेनेजुएला की कहानी सिर्फ कहानी नहीं, एक चेतावनी है।

22/12/2025

हिंदी में एक शब्द होता है — “कूपमंडूक”।
इसका अर्थ है कुएँ का मेंढक — ऐसा प्राणी जो अपने छोटे से कुएँ को ही पूरी दुनिया समझ बैठता है। कुएँ के बाहर एक विशाल और व्यापक संसार है, इसका उसे कोई ज्ञान नहीं होता। वह केवल उसी सीमित दायरे में बने सड़े-गले नियमों और परंपराओं को सच मान लेता है, जिन्हें उसके मंदबुद्धि पूर्वजों ने उस पर थोप दिया होता है।

यदि किसी तरह प्रयास करके या संयोगवश कोई मेंढक उस कुएँ से बाहर निकल जाए और फिर लौटकर बाहरी दुनिया की उन्नत, आधुनिक और व्यापक बातों को समझाने का प्रयास करे, तो कूपमंडूक न केवल उसकी बातों पर विश्वास नहीं करते, बल्कि उसका उपहास उड़ाते हैं। कई बार उनकी कुंठा इतनी बढ़ जाती है कि वे हिंसा पर भी उतर आते हैं।

यह समूह भी ऐसे ही अंधे कुएँ में निवास करने वाले कूपमंडूकों का है।
और तुम उस अंधे कुएँ से बाहर निकलकर बहुत आगे बढ़ चुके हो मेरे दोस्त।
तुम्हारे तर्क, तुम्हारी सोच और तुम्हारी दलीलें उनकी सीमित समझ और संकीर्ण मानसिकता से कहीं ऊपर हैं — इसलिए वे उन्हें समझ पाने में असमर्थ हैं।

Address

Saharanpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Javed Rao posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share