17/10/2025
श्रीमान पुलिस अधीक्षक यातायात महोदय एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक देहात महोदय के कुशल नेतृत्व में थाना तीतरों की टीम — निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, एवंम एंटी रोमियो प्रभारी उ0नि0 अवनि उपाध्याय एवं का0 दिव्यांशु द्वारा, स्कूल के प्रिंसिपल सर रहमान के सहयोग से साइबर अपराध सुरक्षा जागरूकता अभियान एवं मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
https://youtu.be/-jqhRpYB2Sc?si=UzuwmaWJ5Gp9hYwz
नीली पट्टी को टच करके वीडियो चलाएं
👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻
_______________________
ख़बर सहारनपुर जिले के थाना तीतरों क्षेत्र से है
बता दें ब्राइट होम पब्लिक स्कूल में श्रीमान पुलिस अधीक्षक यातायात महोदय एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक देहात महोदय के कुशल नेतृत्व में थाना तीतरों की टीम — निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, एवंम एंटी रोमियो प्रभारी उ0नि0 अवनि उपाध्याय एवं का0 दिव्यांशु द्वारा, स्कूल के प्रिंसिपल सर रहमान के सहयोग से साइबर अपराध सुरक्षा जागरूकता अभियान एवं मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को साइबर अपराध से जुड़ी विभिन्न प्रकार की धोखाधड़ी (Cyber Fraud) एवं अपराधों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही सरकार द्वारा जारी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों* —
📞 1930 (साइबर अपराध)
📞 1090 (वूमेन पावर हेल्पलाइन)
📞 112 (पुलिस इमरजेंसी हेल्पलाइन)
📞 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन)
के बारे में जानकारी दी गई
तथा पंपलेट वितरित किए गए। मौके पर उपस्थित लोगों से उनकी समस्याएं सुनी गईं और उनका निस्तारण भी किया गया।
कार्यक्रम के उपरांत दैनिक मीडिया से वार्ता के दौरान अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा हेतु पुलिस विभाग 24 घंटे, सातों दिन तत्पर है। वहीं का0 दिव्यांशु चौहान ने कहा कि
👇
> “हमें बेटियों के मन में पुलिस के प्रति जो डर या असहजता है, उसे दूर करना होगा। इसके लिए हम अपनी सीनियर उ0नि0 अवनि उपाध्याय के साथ मिलकर निरंतर प्रयासरत हैं।”
इसके अतिरिक्त स्कूल के छात्रों से भी बातचीत की गई, जिसमें बच्चों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े अपने प्रश्न पूछे। पुलिस टीम ने छात्रों को सोशल मीडिया पर सतर्क रहने, अनजान लिंक या कॉल पर प्रतिक्रिया न देने, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी पुलिस या हेल्पलाइन नंबर पर देने की सलाह दी। छात्रों ने भी पुलिस के इस जागरूकता अभियान की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए।
📰 दैनिक मीडिया से आस मौहम्मद की विशेष रिपोर्ट