NPR Bharat News

NPR Bharat News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from NPR Bharat News, Media/News Company, Saharanpur.

सहारनपुर बिक रही नकली और प्रतिबंधित दवाएं, खांसी और दर्द निवारक दवा के नमूने फेल, नोटिस-नोटिस खेल रहा औषधि विभाग
05/09/2025

सहारनपुर बिक रही नकली और प्रतिबंधित दवाएं, खांसी और दर्द निवारक दवा के नमूने फेल, नोटिस-नोटिस खेल रहा औषधि विभाग

दोस्त की बहन से हुआ प्यार , पूछताछ मे पता लगा साथी को मारकर गंगा मे फेक दिया था शव बरामद।। खबर लिंक कॉमेंट बॉक्स मे
01/09/2025

दोस्त की बहन से हुआ प्यार , पूछताछ मे पता लगा साथी को मारकर गंगा मे फेक दिया था शव बरामद।। खबर लिंक कॉमेंट बॉक्स मे

भाजपा विधायक महेंद्र पाल सिंह के सगे भाई भोलेंद्र पाल सिंह ने मुख्यमंत्री और उनकेस ओएसडी के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी.....ख...
01/09/2025

भाजपा विधायक महेंद्र पाल सिंह के सगे भाई भोलेंद्र पाल सिंह ने मुख्यमंत्री और उनकेस ओएसडी के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी.....खबर कॉमेंट बॉक्स मे

पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से धमाका,दो लोगों की मौत व् पांच लोग घायल,। दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया...see more
31/08/2025

पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से धमाका,दो लोगों की मौत व् पांच लोग घायल,। दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया...see more

बीजेपी नेता के शव की पहचान मिटाने के लिए 50 हजार रुपये में हुआ था सौदा , आरोपी हिरासत में....see more
31/08/2025

बीजेपी नेता के शव की पहचान मिटाने के लिए 50 हजार रुपये में हुआ था सौदा , आरोपी हिरासत में....see more

गजब की धोखाधड़ी, मासिक किराये पर लेकर कार को बेचने का मामला सामने आया    ,  ,  ,  ,  ,  ,  ,   ,  ,   ,  ,  ,  ,  ,  ,  ...
26/08/2025

गजब की धोखाधड़ी, मासिक किराये पर लेकर कार को बेचने का मामला सामने आया
, , , , , , , , , , , , , , , , , , , ,
, ,
, ,
, ,

दिल्ली से बच्चे को चुरा कर आगरा के फतेहाबाद स्थित एक अस्पताल में 90 हजार में बेच दिया , दम्पति गिरफ्तार    ,  ,  ,  ,  ,...
26/08/2025

दिल्ली से बच्चे को चुरा कर आगरा के फतेहाबाद स्थित एक अस्पताल में 90 हजार में बेच दिया , दम्पति गिरफ्तार
, , , , , , , , , , , , , , , , , , , ,

, ,

, ,

, ,

25/08/2025

खबर की सच्चाई जाने बिना किया वायरल ,अब खुद भी हो गया वायरल

रोडवेज बस पर पेड़ गिर गया। जिसमें बस चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गईबाराबंकी: यूपी के बाराबंकी के जैदपुर थाना क्षेत्र ...
08/08/2025

रोडवेज बस पर पेड़ गिर गया। जिसमें बस चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई

बाराबंकी: यूपी के बाराबंकी के जैदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। चलती अनुबंधित रोडवेज बस पर पेड़ गिर गया। जिसमें बस चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बस में बैठे कई यात्री उसमें दब गए। अचानक हुए हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। फंसे हुए यात्रियों को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत की जा रही है। यह बस बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही थी। मृतकों में दो शिक्षक और एक लेखपाल भी शामिल हैं। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

सीएमओ अवधेश यादव ने बताया कि बस पर पेड़ गिरने से हादसा हुआ। एक घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि पांच लोग मृत अवस्था में लाए गए हैं। उनकी पहचान की जा रही है और परिजनों को सूचना दी जा रही है। जैदपुर थाने की पुलिस मौके पर रेस्क्यू अभियान चला रही है और फंसे हुए यात्रियों को बस से निकालकर जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।

उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस भीषण हादसे पर दुख जताया है और 5 लाख रुपये मुआवजे का भी ऐलान किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि, ‘सीएम योगी ने बाराबंकी जिले में हुए सड़क हादसे में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने और उनका समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।’

मोना गाँव में एक युवक की खाई में गिरने से हो गई थी मौत ,स्थानीय ग्रामीणों ने सरकार और जनप्रतिनिधियों को ज़िम्मेदार ठहराय...
08/08/2025

मोना गाँव में एक युवक की खाई में गिरने से हो गई थी मौत ,स्थानीय ग्रामीणों ने सरकार और जनप्रतिनिधियों को ज़िम्मेदार ठहराया
मोना गाँव में एक युवक की खाई में गिरने से हो गई थी मौत ,स्थानीय ग्रामीणों ने सरकार और जनप्रतिनिधियों को ज़िम्मेदार ठहराया
August 8, 2025 डॉ. अनिल जगन्नाथ

WhatsAppFacebookTwitterLinkedInTelegramGmailPinterestCopy LinkShare
पिथौरागढ़: राज्य के कई गाँव संपर्क मार्गों से नहीं जुड़े हैं। जिससे लोगों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 1 जुलाई को मोना गाँव में एक युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। जिसके लिए स्थानीय ग्रामीणों ने सरकार और जनप्रतिनिधियों को ज़िम्मेदार ठहराया। युवक के परिजनों को सांत्वना देने जा रही महिलाओं ने वीडियो बनाकर अपना गुस्सा ज़ाहिर किया। वे जनप्रतिनिधियों को कोसती भी नज़र आईं।

पाताल भुवनेश्वर से मोना गाँव की दूरी दो किलोमीटर है, लेकिन ग्रामीण लंबे समय से इसे सड़क से जोड़ने की मांग कर रहे हैं। गाँव की आबादी 200 से ज़्यादा है। पैदल रास्ते में बनी खाइयों में गिरने से पहले भी कई लोग घायल हो चुके हैं। पाताल भुवनेश्वर के मोना गाँव निवासी 22 वर्षीय सूरज सिंह भंडारी की 1 जुलाई की देर शाम भुवनेश्वर से गाँव आते समय 300 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। सूरज सिंह अपनी दादी की तेरहवीं का सामान लेकर गंगोलीहाट भुवनेश्वर से अपने गाँव मोना जा रहे थे।

घर से एक किलोमीटर दूर वह अचानक संकरे रास्ते पर फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। उसके साथ चल रहे उसके चचेरे भाई कमल भंडारी ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी। घटना के बाद कमल भी बेहोश हो गया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गहरी खाई और रास्ता न होने के कारण सूरज को ढूंढना मुश्किल हो गया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण रस्सी के सहारे गहरी खाई तक पहुंचे, जहां सूरज घायल अवस्था में पड़ा था। स्थानीय ग्रामीण उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया। घटना के बाद जहां घर पर दादी की तेरहवीं होनी थी, वहीं पूरा परिवार शोक में डूब गया।

पाताल भुवनेश्वर मंदिर समिति की अध्यक्ष नीलम भंडारी ने बताया कि जिस जगह खाई में गिरने से युवक की मौत हुई है, वहां से तीन लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लेकिन उसके बाद सड़क की मरम्मत नहीं की गई। उन्होंने सरकार से परिवार को मुआवजा देने की मांग की। नीलम भंडारी ने बताया कि इस मार्ग से लोग रोजाना जीआईसी छलोड़ी समेत पाताल भुवनेश्वर आते-जाते हैं। यहां लंबे समय से सड़क की मांग की जा रही है, लेकिन सड़क बनाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भू

जादू-टोना के शक में ग्रामीणों के एक समूह ने एक युवक की कथित तौर पर बेरहमी से कर दी हत्या,गजपति: ओडिशा के गजपति ज़िले में...
08/08/2025

जादू-टोना के शक में ग्रामीणों के एक समूह ने एक युवक की कथित तौर पर बेरहमी से कर दी हत्या,
गजपति: ओडिशा के गजपति ज़िले में जादू-टोना के शक में ग्रामीणों के एक समूह ने एक युवक की कथित तौर पर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने उसे जंगल में दफना दिया। मृतक के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों को हिरासत में लिया है।

खबरों के अनुसार, गजपति ज़िले के मोहना थाना क्षेत्र के जिरांग गाँव का करुणाकर दलाई नाम का युवक लगभग 8 महीने से कुसुमपुर गाँव में रह रहा था। वहाँ वह कंद-मूल और जड़ी-बूटियों से स्थानीय मरीजों का इलाज करता था।

कुछ दिन पहले, गाँव का एक 11 वर्षीय बच्चा कुत्ते के काटने के बाद करुणाकर के पास इलाज के लिए गया था। हालाँकि, दो दिन बाद बच्चे की मौत हो गई। इससे ग्रामीणों को शक हुआ कि बच्चे की मौत जादू-टोने के कारण हुई है। ग्रामीणों के शक की सुई करुणाकर पर अटक गई। उन्हें लगा कि उसने जादू-टोना करके बच्चे की हत्या की है।

इसके बाद 28 जुलाई को कुछ लोगों ने गाँव के आंगनवाड़ी केंद्र में करुणा के हाथ-पैर बाँधकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। पिटाई से करुणाकर की मौत हो गई। बाद में, ग्रामीणों ने शव को गाँव के पास जंगल में दफना दिया। यह खबर मिलने पर करुणाकर के परिवार ने मोहना थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मृतक की भाभी सबिता दलाई ने बताया कि उन्हें पता चला है कि करुणाकर की हत्या कर दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने जादू-टोने के शक में उसकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

परिवार ने जादू-टोने के शक में हत्या और शव दफनाने की शिकायत पुलिस से की। शिकायत मिलने के बाद मोहना पुलिस कुसुमपुर गाँव पहुँची और जाँच शुरू की। उन्होंने जंगल में करुणाकर के शव की तलाश की। बाद में पुलिस को वह जगह मिल गई जहाँ शव दफनाया गया था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ब्रह्मपुर भेज दिया गया है। पुलिस ने इस घटना में 8 लोगों को हिरासत में लिया है।

मोहना थाने के आईआईसी बसंत सेठी ने बताया कि इस घटना में कुछ और लोग शामिल हैं, उन्हें ढूंढकर गिरफ्तार किया जाएगा। थाने के आईआईसी बसंत सेठी ने बताया, “युवक की मौत के बाद कुछ लोगों ने शव को गाँव से ढाई किलोमीटर दूर जंगल में दफना दिया। जिस जगह शव दफनाया गया था, उसे स्थानीय तहसील, वैज्ञानिक टीम और पुलिस की मौजूदगी में खोदा गया।”

उन्होंने बताया कि इस घटना में 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह पता लगाने के लिए जाँच चल रही है कि क्या इसमें कोई और शामिल है। हालाँकि, जादू-टोने के बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं है।

पारिवारिक कलह के चलते युवक ने आत्महत्या कर ली।युवक का शव कमरे में पड़ा मिला
08/08/2025

पारिवारिक कलह के चलते युवक ने आत्महत्या कर ली।युवक का शव कमरे में पड़ा मिला

Address

Saharanpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NPR Bharat News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share