26/09/2026
कोसी बराज से 3 लाख के पार पहुंचा पानी का डिस्चार्ज..
3,13,300 क्यूसेक पर पहुंचा जलस्राव, 42 गेट खुले; तटबंध किनारे और नदी से सटे लोग रहें सतर्क।
नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार बारिश के बीच कोसी नदी का जलस्राव तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार तड़के कोसी बराज से 3,13,300 क्यूसेक पानी छोड़े जाने का आंकड़ा दर्ज किया गया। जलस्राव अभी Rising है।
कोसी बराज के 42 गेट खोल दिए गए हैं। जलस्राव के तीन लाख क्यूसेक पार करने के बाद तटवर्ती और निचले इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
अपील: तटबंध किनारे, नदी से सटे और निचले इलाकों में रहने वाले लोग सतर्क रहें। प्रशासन की एडवाइजरी पर ध्यान दें और अनावश्यक रूप से नदी एवं तटबंध के संवेदनशील क्षेत्रों की ओर न जाएं।