Sohan News Nation

  • Home
  • Sohan News Nation

Sohan News Nation Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sohan News Nation, Media/News Company, Rajanpur Mahishi, .

डबल इंजन की सरकार में अतिपिछड़ों पर रोज़ हो रहे जघन्य जुल्म – अब बस!कुछ दिन पहले आरा में प्रजापति समाज की बेटी का गैंगरे...
30/05/2025

डबल इंजन की सरकार में अतिपिछड़ों पर रोज़ हो रहे जघन्य जुल्म – अब बस!

कुछ दिन पहले आरा में प्रजापति समाज की बेटी का गैंगरेप कर हत्या,
फिर नालंदा में चंद्रवंशी समाज की महिला को पीट-पीटकर मार डाला गया।
लेकिन सरकार और नेता वर्ग चुप्पी साधे बैठे हैं — न कोई कार्रवाई, न आवाज़!

👉 EBC समाज का खून बहता रहा और सत्ता मौन रही।
👉 11 साल के मोदी शासन में भी EBC की गिनती सिर्फ वोटबैंक के तौर पर हुई।

📢 हम मांग करते हैं:

1. EBC पर अत्याचार-उत्पीड़न रोकने के लिए विशेष कानून बने।

2. EBC आयोग को सक्रिय और जवाबदेह बनाया जाए।

3. NDA सरकार EBC सुरक्षा और प्रतिनिधित्व की गारंटी दे।

और जो लोग अब भी "मोदी-मोदी" कर रहे हैं –
उनकी आत्मा मर चुकी है, शरीर सिर्फ वोट डालने के लिए जिंदा है।

✊ अब नहीं सहेंगे! अब बोलेंगे!
अब अतिपिछड़ा समाज अपनी ताकत पहचान कर जवाब देगा।



्याचार_बंद_हो
ांग_मजबूरी_नहीं_हक़_है
#अतिपिछड़ा_आयोग_सक्रिय_करो

मधेपुरा में गुरुवार की शाम नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई। घटना गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत औराही एकपरहा प...
30/05/2025

मधेपुरा में गुरुवार की शाम नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई। घटना गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत औराही एकपरहा पंचायत के बेलही गांव की है। मृत बच्चियों की पहचान बेलही वार्ड संख्या 13 निवासी मुकेश कुमार (फौजी) की बेटी रिचा कुमारी (9) शिवनारायण यादव की बेटी प्रेमलता कुमारी (11) और मुकेश कुमार की बेटी अंशु कुमारी (9) के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब पांच बजे तीनों बच्चियां अपने कुछ साथियों के साथ घर के पास स्थित बेलही पुल के किनारे खेल रही थी। खेल-खेल में वे सभी नदी में नहाने चली गई। नदी में पानी अधिक गहरा होने के कारण तीनों बच्चियां डूबने लगीं। साथ में नहा रही एक अन्य बच्ची ने जब उन्हें डूबते देखा तो शोर मचाकर परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचे लोग

बिहार के सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक रूपेश कुमार की जान चली...
29/05/2025

बिहार के सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक रूपेश कुमार की जान चली गई। घटना पतरघट–मधेपुरा मुख्य मार्ग पर रात करीब साढ़े 11 बजे कापसिया बिशनपुर के पास घटी, जब मधेपुरा से लौटते समय एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

रूपेश कुमार, कासनगर थाना अंतर्गत कुम्हार टोला वार्ड संख्या 05 के निवासी थे और मधेपुरा जिले में फर्नीचर कारीगर के रूप में कार्यरत थे। मंगलवार सुबह वह रोज़ की तरह काम पर गए थे, लेकिन लौटते समय यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें घायल अवस्था में पतरघट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पतरघट थाना अध्यक्ष रोशन कुमार मौके पर पहुंचे और बताया कि वाहन चालक फरार है, लेकिन पुलिस गहन जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

रूपेश तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और अपने पीछे एक वर्ष का पुत्र व दो वर्ष की पुत्री छोड़ गए हैं। पत्नी पूजा की हालत बेहद खराब है। परिवार और स्थानीय लोग दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

बिहार में 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया शिक्षा विभाग का सहायक, विशेष निगरानी इकाई ने कर दी बड़ी कार्रवाई  #जहानाबाद
28/05/2025

बिहार में 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया शिक्षा विभाग का सहायक, विशेष निगरानी इकाई ने कर दी बड़ी कार्रवाई #जहानाबाद

28/05/2025

घोर अनर्थ 😡
पिता करते थे, पुत्री के साथ दुष्कर्म बेटी के मना करने पर बांधकर मार पीट करते थे, अंत में बीते दिन (25/05/2025) लड़की के पिता, मौसा-मौसी ने जहर देकर मार दिया ।
_________________________________
--"""""""""""""""""""""''''"""""""""""""
सिहौल (बिहरा थाना सहरसा बिहार) निवासी मो• कमाल लगातार करता था,अपने पुत्री के साथ दुष्कर्म विरोध करने पर भारी प्रताड़ना देता था, बीते 25/05 को मक्के के खेत में बांधकर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया, तब जहर पिला कर जान से मार दिया ।

सुनिये स्थानीय महिलाओं की जूबानी.....
स्‍थानीय लोगों का कहना है, कि अभी भी एक बेटी मो• कमाल के साथ हमबिस्तर रहती है । ऐसे पिता को फाँसी की सजा देना चाहिए।

Address

Rajanpur Mahishi

852106

Telephone

+917992210527

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sohan News Nation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Sohan News Nation:

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share