Live18News

Call Contact the business

Live18News Sach Dikhane Ka Jajba

डीपीएस स्कूल पटुआहा में अग्निशमन टीम ने किया मॉक ड्रिलआग लगने की स्थिति में बचाव, सुरक्षित निकासी और अग्निशमन उपकरणों के...
19/09/2026

डीपीएस स्कूल पटुआहा में अग्निशमन टीम ने किया मॉक ड्रिल

आग लगने की स्थिति में बचाव, सुरक्षित निकासी और अग्निशमन उपकरणों के इस्तेमाल का कराया व्यावहारिक प्रदर्शन

डीपीएस सहरसा परिसर में शनिवार को अग्निशमन विभाग की टीम की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों और कर्मियों को आग लगने के विभिन्न कारणों, आग से बचाव के उपायों तथा आपात स्थिति में सुरक्षित बाहर निकलने के तरीकों की जानकारी दी गई। मॉक ड्रिल के दौरान अग्निशमन कर्मियों ने अलग-अलग प्रकार की आग के लिए उपयुक्त अग्निशमन उपकरणों के इस्तेमाल की जानकारी दी। टीम ने बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य और सूझबूझ से काम लेना चाहिए। इसके साथ ही सुरक्षित निकासी मार्ग का उपयोग करते हुए जल्द से जल्द खुले और सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के तरीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। अग्निशमन कर्मियों ने विद्यार्थियों और विद्यालय कर्मियों को बताया कि यदि किसी भवन में आग लगने के दौरान लोग अंदर फंस जाएं तो किस तरह सुरक्षित तरीके से बाहर निकला जा सकता है। विशेष रूप से धुएं से बचाव, झुककर या नीचे की ओर रहकर बाहर निकलने, निकासी मार्ग को खुला रखने तथा आग के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों का प्रदर्शन भी किया और बताया कि आपात स्थिति में किस उपकरण का किस प्रकार उपयोग किया जाना चाहिए। मॉक ड्रिल में जिला अग्निशमन पदाधिकारी सीमा भारती, अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी भगवान पासवान, सहायक अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी निरंजन कुमार के अलावा धीरज कुमार, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार तिवारी सहित अग्निशमन विभाग के अग्निक एवं अग्निक चालक मौजूद रहे। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और आम लोगों को आगजनी की स्थिति में तत्काल एवं सुरक्षित बचाव के लिए तैयार करना है। नियमित प्रशिक्षण और मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा के समय लोगों में जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ता है तथा जान-माल के नुकसान को कम करने में मदद मिलती है।

19/09/2026

सहरसा सदर अस्पताल का पुराना वीडियो वायरल, अधिकारी बोले- ‘जब जिला स्तरीय पदाधिकारी की यह दशा है तो पब्लिक को उठाकर फेंक देंगे’

सहरसा सदर अस्पताल से जुड़ा करीब एक साल पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक जिला स्तरीय अधिकारी सदर अस्पताल की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कथित तौर पर कहते नजर आ रहे हैं कि “जब जिला स्तर के पदाधिकारी का यह दशा है तो पब्लिक को तो सदर अस्पताल से उठाकर फेंक देंगे।”
बताया जा रहा है कि यह मामला करीब एक वर्ष पूर्व का है। नया बाजार स्थित चंदू सिंह स्मारक के समीप पशुपालन विभाग के जिला पदाधिकारी के आवास के पास खड़ी सरकारी गाड़ी में अचानक आग लग गई थी। आग बुझाने के दौरान जिला पशुपालन पदाधिकारी झुलस गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल लाया गया था।
इसी दौरान अस्पताल में इलाज और व्यवस्था को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई थी। वायरल हो रहे वीडियो में वे सदर अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अपनी परेशानी व्यक्त करते नजर आ रहे हैं।
पुराना वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब सहरसा सदर अस्पताल की कार्यप्रणाली और चिकित्सकीय व्यवस्था को लेकर पहले से ही चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है और वीडियो कब तथा किस परिस्थिति में रिकॉर्ड किया गया था, इसकी आधिकारिक पुष्टि भी सामने नहीं आई है।

18/09/2026

सदर अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो डॉक्टर मुख्यालय तलब

सहरसा सदर अस्पताल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया कर्मी से कथित अभद्र व्यवहार और मारपीट के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। जांच के बाद सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार आजाद और चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोशन लाल को स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। मामले में मीडिया कर्मी के साथ हुई कथित घटना के अलावा CCTV फुटेज को लेकर उठे सवालों की भी जांच की गई। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग की ओर से दोनों चिकित्सकों को मुख्यालय तलब करने का निर्णय लिया गया है। कार्रवाई की जानकारी सामने आने के बाद सदर अस्पताल में हड़कंप और चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। वहीं, पत्रकारों की ओर से पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग लगातार की जा रही थी।

प्रभात खबर डिजिटल के पत्रकार के साथ मारपीट करने वाले डॉक्टर को विभाग द्वारा सजा दिया गया या प्रोन्नति ?
18/09/2026

प्रभात खबर डिजिटल के पत्रकार के साथ मारपीट करने वाले डॉक्टर को विभाग द्वारा सजा दिया गया या प्रोन्नति ?

सहरसा सदर अस्पताल के दो डॉक्टरों पर कार्रवाई, स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय में योगदान का निर्देशमीडिया कर्मी से अभद्र व्यवहा...
18/09/2026

सहरसा सदर अस्पताल के दो डॉक्टरों पर कार्रवाई, स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय में योगदान का निर्देश

मीडिया कर्मी से अभद्र व्यवहार व मारपीट और CCTV फुटेज मिटाने के आरोप की जांच के बाद लिया गया निर्णय

सदर अस्पताल, सहरसा में मध्याह्न भोजन से बीमार हुए बच्चों की रिपोर्टिंग करने पहुंचे मीडिया कर्मी के साथ कथित अभद्र व्यवहार एवं मारपीट के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। मामले में सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार आजाद एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोशन लाल के विरुद्ध घटना स्थल पर पूर्व से अधिष्ठापित CCTV कैमरे के फुटेज को मिटाने का आरोप भी प्रतिवेदित किया गया था। जांच प्रतिवेदन के आलोक में नियुक्ति प्राधिकार द्वारा दोनों चिकित्सकों को तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य विभाग, बिहार मुख्यालय में योगदान करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में जारी निर्देश के अनुसार डॉ. सुशील कुमार आजाद, प्रभारी अधीक्षक एवं डॉ. रोशन लाल, चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, सहरसा को तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य विभाग, बिहार (मुख्यालय) में योगदान करना सुनिश्चित करने को कहा गया है। कार्रवाई के बाद सदर अस्पताल से जुड़े इस मामले में विभागीय स्तर पर बड़ा कदम माना जा रहा है।

सहरसा सदर अस्पताल के दो डॉक्टरों पर कार्रवाई, स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय में योगदान का निर्देशमीडिया कर्मी से अभद्र व्यवहा...
18/09/2026

सहरसा सदर अस्पताल के दो डॉक्टरों पर कार्रवाई, स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय में योगदान का निर्देश

मीडिया कर्मी से अभद्र व्यवहार व मारपीट और CCTV फुटेज मिटाने के आरोप की जांच के बाद लिया गया निर्णय

सहरसा सदर अस्पताल, सहरसा में मध्याह्न भोजन से बीमार हुए बच्चों की रिपोर्टिंग करने पहुंचे मीडिया कर्मी के साथ कथित अभद्र व्यवहार एवं मारपीट के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। मामले में सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार आजाद एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोशन लाल के विरुद्ध घटना स्थल पर पूर्व से अधिष्ठापित CCTV कैमरे के फुटेज को मिटाने का आरोप भी प्रतिवेदित किया गया था। जांच प्रतिवेदन के आलोक में नियुक्ति प्राधिकार द्वारा दोनों चिकित्सकों को तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य विभाग, बिहार मुख्यालय में योगदान करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में जारी निर्देश के अनुसार डॉ. सुशील कुमार आजाद, प्रभारी अधीक्षक एवं डॉ. रोशन लाल, चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, सहरसा को तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य विभाग, बिहार (मुख्यालय) में योगदान करना सुनिश्चित करने को कहा गया है। कार्रवाई के बाद सदर अस्पताल से जुड़े इस मामले में विभागीय स्तर पर बड़ा कदम माना जा रहा है।

18/09/2026

सहरसा में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त पर हत्या का आरोप

सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के गौतम नगर वार्ड नंबर 11 में अभिजीत सिंह राजपूत नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ पंकज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस के अनुसार युवक का शव घर के अंदर बरामद हुआ है और प्रथम दृष्टया गोली मारकर हत्या की बात सामने आई है। मृतक के मित्र ने पैसों के लेनदेन को लेकर आर्यन नामक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया गया कि हत्या के बाद शव को तकिया से ढंक दिया गया था और आरोपी पिछले दरवाजे से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। एसडीपीओ ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

18/09/2026

सहरसा में भाजयुमो का रक्तदान कार्यक्रम, विधायक नीरज कुमार बबलू रहे मौजूद

सहरसा के सदर अस्पताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम में छातापुर भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान करना मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर शुरू किए गए सेवा संकल्प अभियान के तहत आगे भी विभिन्न सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

18/09/2026

आशीर्वाद का दीया’ में उमड़ी जनभागीदारी, दीपों से जगमगाया संतमत मंदिर

गांधी पथ स्थित संतमत सत्संग मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया गया। मौके पर संतमत सत्संग मंदिर के आचार्य स्वामी महेशानंद जी महाराज सहित विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ी जनभागीदारीगांधी पथ स्थित संतमत सत्संग मंदिर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजन, ब...
18/09/2026

आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ी जनभागीदारी
गांधी पथ स्थित संतमत सत्संग मंदिर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजन, बड़ी संख्या में नागरिक व कार्यकर्ता हुए शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा के अवसर पर गुरुवार को गांधी पथ स्थित संतमत सत्संग मंदिर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने किया। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता एवं विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में उपस्थित लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। दीपों की रोशनी के बीच सेवा, समर्पण, सामाजिक एकजुटता एवं राष्ट्रहित के संकल्प का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों की सहभागिता देखने को मिली। लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के संकल्प से जुड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ दीप प्रज्ज्वलन तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा की भावना को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को व्यापक बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भागीदारी इसी भावना को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि प्रज्ज्वलित प्रत्येक दीप सेवा के संकल्प और जनसेवा के प्रति सम्मान का प्रतीक है। कार्यक्रम में संतमत सत्संग मंदिर के आचार्य स्वामी महेशानंद जी महाराज, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रदेव मुखिया, जदयू महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा गुप्ता, भाजपा कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता, मिथिलेश भगत एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शशि सोनी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने सेवा एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। दीपों से जगमग संतमत सत्संग मंदिर परिसर में कार्यक्रम के दौरान जनभागीदारी और उत्साह का माहौल बना रहा।

Address

Saharsa

Telephone

+918877760777

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Live18News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Live18News:

Shortcuts

Share