24/09/2026
मैं तीन साल से 'वोट चोरी' की बात कर रहा हूं और हर बार मैंने सबूत दिए हैं।
• दिसंबर 2023 में प्रधानमंत्री मोदी एक नया कानून बनाते हैं, जो ज्ञानेश कुमार को immunity देता है- क्योंकि ज्ञानेश कुमार, मोदी के लिए काम कर रहे थे
• 7 फरवरी 2025 को मैंने महाराष्ट्र में 'वोट चोरी' से जुड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस की
• 17 फरवरी 2025 को ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति को लेकर मैंने प्रधानमंत्री को डिसेंट नोट भेजा, जिसे नजरअंदाज कर दिया गया
• 7 अगस्त 2025 को मैंने महादेवपुरा में हुई वोट चोरी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की
• 16 अगस्त 2025 से 1 सितंबर 2025 के बीच हमने 'वोटर अधिकार यात्रा' की, जिसमें हमने वोट चोरी के मुद्दे को उठाया
• 18 सितंबर 2025 को मैंने आलंद में हुई वोट चोरी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि सेंट्रलाइज्ड तरीके से वोट चोरी हो रही है
• 28 अक्टूबर 2025 से बाकी दो चुनाव आयुक्तों ने चिट्ठियां लिखना शुरू कीं
• 5 नवंबर 2025 को हमने हरियाणा वोट चोरी से जुड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस की
• आखिर में 23 सितंबर 2026 को इंडियन एक्सप्रेस में expose आया, जिसमें बताया गया कि दो चुनाव आयुक्तों ने चुनाव आयोग के कई फैसलों को लेकर 10 महीने में 14 बार आपत्ति दर्ज कराई
— राहुल गांधी
📍 दिल्ली