22/04/2026
आज लेट्स इंस्पायर बिहार के तहत शाहपुर पटोरी अनुमंडल स्तर पर प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में 400+ अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कुल 150+ छात्रों को लेट्स इंस्पायर बिहार की ओर से पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम का सफल आयोजन
इंटेलेक्ट कोचिंग इंस्टीट्यूट (उमा शंकर सर) के द्वारा किया गया।
यह आयोजन छात्रों को प्रोत्साहित करने एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
Vikas Vaibhav, IPS