15/07/2026
🚆 IRCTC की वेबसाइट बदलेगी पूरी तरह, 24 साल बाद मिलेगा नया अनुभव; टिकट बुकिंग होगी पहले से ज्यादा आसान
अगर आप ट्रेन से सफर करने के लिए IRCTC की वेबसाइट से टिकट बुक करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ने लंबे समय बाद अपनी ऑनलाइन टिकट बुकिंग वेबसाइट का नया और आधुनिक संस्करण पेश किया है। फिलहाल इसे टेस्टिंग फेज में जारी किया गया है, ताकि उपयोगकर्ताओं से मिले सुझावों के आधार पर इसे और बेहतर बनाया जा सके।
गौरतलब है कि IRCTC की वेबसाइट की शुरुआत वर्ष 2002 में हुई थी। वर्तमान में इस प्लेटफॉर्म पर प्रतिदिन औसतन 14.5 लाख से अधिक टिकट बुक किए जाते हैं। भारी ट्रैफिक के कारण कई बार वेबसाइट धीमी पड़ने या क्रैश होने जैसी समस्याएं भी सामने आती रही हैं।
नई वेबसाइट को पहले की तुलना में अधिक सरल, तेज और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब अनावश्यक विज्ञापन, पॉप-अप और स्क्रीन पर दिखने वाले अतिरिक्त तत्वों को हटाकर इंटरफेस को साफ-सुथरा रखा गया है, जिससे टिकट बुकिंग का अनुभव पहले से बेहतर होगा।
रेल यात्रियों की सबसे बड़ी परेशानी बार-बार कैप्चा भरने को भी काफी हद तक कम किया गया है। इसके अलावा अब स्लीपर, 3AC, 2AC समेत सभी प्रमुख श्रेणियों में सीटों की उपलब्धता एक ही स्क्रीन पर देखी जा सकेगी, जिससे अलग-अलग विकल्पों पर बार-बार क्लिक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
रेल मंत्रालय ने टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को भी पहले से आसान बनाया है। अब कम स्टेप्स और कम क्लिक के साथ टिकट बुक की जा सकेगी, जिससे समय की बचत होगी और पूरी प्रक्रिया अधिक तेज़ बनेगी।
इसके साथ ही रेलवे केवल वेबसाइट का डिज़ाइन ही नहीं बदल रहा, बल्कि इसके पीछे काम करने वाले Passenger Reservation System (PRS) को भी अपग्रेड किया जा रहा है। नई वेबसाइट को जल्द ही नए पीआरएस सिस्टम से जोड़ा जाएगा, जिससे भविष्य में वेबसाइट की गति और स्थिरता में भी सुधार होने की उम्मीद है।
📢 आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताइए।
👍 पोस्ट पसंद आई हो तो Like, Share और Follow करना न भूलें, ताकि देश-दुनिया की हर बड़ी और भरोसेमंद खबर सबसे पहले आप तक पहुंचे।
🔔 CS News Decoder — खबरों का सटीक विश्लेषण, सबसे पहले और सबसे अलग!