Reporter Raju Bihari

Reporter Raju Bihari सच और हकीकत की आवाज़ �
हर खबर सबसे पहले और सटीक �
बिहार की धरती से जुड़े मुद्दों पर खास रिपोर्टिंग

30/06/2026

खान सर का क्या होगा? कोर्ट में उठा बॉडीगार्ड के लाइसेंस का मुद्दा

बिहार के खगड़िया जिले में गोगरी अनुमंडल स्थित प्राथमिक विद्यालय के 50 से अधिक बच्चे बीमार हो गए हैं। सुखदेव सुमन साह लेव...
30/06/2026

बिहार के खगड़िया जिले में गोगरी अनुमंडल स्थित प्राथमिक विद्यालय के 50 से अधिक बच्चे बीमार हो गए हैं। सुखदेव सुमन साह लेवा स्कूल में पढ़ने वाले इन बच्चों ने मिड डे मील का खाना खाया था। खाना खाने के बाद उनकी स्थिति बिगड़ने लगी। बताया जा रहा है कि खाने में कीड़ा मिला हुआ था। कुछ ही देर बाद बच्चों ने उल्टी करनी शुरू कर दी। उसके बाद बच्चों को आनन- फानन में अस्पताल ले जाया गया।

29/06/2026

बिहार के बक्सर जिले के सिमरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सामने आई एक दर्दनाक घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि ऑक्सीजन, एंबुलेंस और समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण 13 साल के मासूम की जान चली गई। परिजन बच्चे को खुद बक्सर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 #गुमशुदा :नाम : उमेश कापर पिता : जगदीश कापरपता : ग्राम + पोस्ट- पंडित टोल टभका, वार्ड नंबर-8 थाना- विभूतिपुर, जिला- समस...
28/06/2026

#गुमशुदा :
नाम : उमेश कापर
पिता : जगदीश कापर
पता : ग्राम + पोस्ट- पंडित टोल टभका, वार्ड नंबर-8
थाना- विभूतिपुर, जिला- समस्तीपुर
संपर्क सूत्र : 7542015658
9135398107

यह आदमी पिछले 5 दिनों से लापता है , मानसिक रूप से विक्षिप्त है, किन्हीं को भी कहीं दिखे तो कृपया उपर दिए गए मोबाइल नंबर पर सूचित करें

28/06/2026

सीवान- ग्रामीणों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा: ASI का सिर फोड़ा, जान बचाकर भागी टीम; सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद हंगामा!

ब्रिटेन में पढ़ाई के लिए गए 25 साल के भारतीय छात्र की मौत हो गई है। तेलंगाना के एस श्रीनाथ रेड्डी इस हफ्ते की शुरुआत में...
28/06/2026

ब्रिटेन में पढ़ाई के लिए गए 25 साल के भारतीय छात्र की मौत हो गई है। तेलंगाना के एस श्रीनाथ रेड्डी इस हफ्ते की शुरुआत में एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए थे। उसके अगले ही दिन संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। श्रीनाथ के परिवार ने बताया कि वे 14 महीने पहले उच्च शिक्षा के लिए लंदन गए थे। परिवार ने शव वापस लाने के लिए सरकार से मदद मांगी है।
श्रीनाथ रेड्डी तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के तालमडला गांव के रहने वाले थे। श्रीनाथ रेड्डी के पिता मधुसूदन रेड्डी ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि उनका बेटा 14 महीने पहले लंदन गया था। श्रीनाथ लीसेस्टर की डी मोंटफोर्ट यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे थे।

महाराष्ट्र के अमरावती में धमनगांव रेलवे एरिया के पास समृद्धि महामार्ग पर एक तेज रफ्तार कार एक खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा ग...
28/06/2026

महाराष्ट्र के अमरावती में धमनगांव रेलवे एरिया के पास समृद्धि महामार्ग पर एक तेज रफ्तार कार एक खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा गई, जिसमें एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई.

| |

28/06/2026

देखिए किस तरह मंदिर में बजरंगबली की प्रतिमा को अपमान किया है इस वीडियो को देखकर आप लोग क्या कहना चाहते हैं कमेंट कीजिए।

 #बेगूसराय में बोरे में बंद मिली लड़की की लाश:भूसे से ढंककर सड़क किनारे फेंका,गला दबाकर हत्या..बेगूसराय में बोरी में बंद...
28/06/2026

#बेगूसराय में बोरे में बंद मिली लड़की की लाश:भूसे से ढंककर सड़क किनारे फेंका,गला दबाकर हत्या..

बेगूसराय में बोरी में बंद एक लड़की का शव मिला है। हत्या कर शव सुनसान जगह पर फेंकने की आशंका है। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के रजौड़ पोखर से कोरियामा जाने वाली मुख्य सड़क की है।। संदेह होने पर ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। वहां पड़े बोरे को खोला गया, तो उसके अंदर का नजारा देखकर सब दंग रह गए। बोरे के अंदर करीब 18-20 वर्षीय अज्ञात लड़की की लाश पड़ी हुई थी, जिसे ऊपर से भूसे से ढंका गया था।

गला दबाकर हत्या की आशंका

मामले की गंभीरता को देखते हुए बखरी डीएसपी कुंदन कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। शव की स्थिति देखकर प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि करीब तीन-चार दिन पहले ही लड़की की गला दबाकर हत्या की गई होगी।हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे बोरे में बंद किया गया और इस सुनसान रास्ते के किनारे फेंक दिया गया। फिलहाल पुलिस मृतका के हुलिए के आधार पर पहचान करने के प्रयास में जुटी है। पुलिस का मानना है कि पहचान होने पर कारणों का पता चलेगा। बखरी डीएसपी कुंदन कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले में सघन जांच कर रही है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। हमारी पहली प्राथमिकता सभी संभावित बिंदुओं पर काम करते हुए पहचान करना है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Address

Singhiya Ghat
Samastipur
848236

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Reporter Raju Bihari posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share