The Bihar View

Call Website Contact the business

The Bihar View "सत्ता का स्थाई विपक्ष"
देश दुनियां सहित बिहार के सभी खबरों को देखने के लिये पेज को लाइक फॉलो करें।

आमिर खान के भांजे और एक्‍टर इमरान खान को मुंबई पुलिस ने देश छोड़ने का नोटिस जारी किया है। 'जाने तू... या जाने ना' से बॉल...
15/10/2026

आमिर खान के भांजे और एक्‍टर इमरान खान को मुंबई पुलिस ने देश छोड़ने का नोटिस जारी किया है। 'जाने तू... या जाने ना' से बॉलीवुड डेब्‍यू करने वाले इमरान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है। एक्‍टर के ख‍िलाफ यह नोटिस ऐसे समय में आई है, जब मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में 10 अक्‍टूबर को वह विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए एक विरोध प्रदर्शन में उन्‍हें हिरासत में लिया गया था, जिसके बाद रात को रिहाई हो गई थी। इसके दो दिन बाद ही 12 अक्‍टूबर को मुंबई पुलिस ने इमरान खान के ख‍िलाफ एक FIR भी दर्ज की थी।

मुंबई पुलिस ने अब 'भारत छोड़ने का नोटिस' जारी करते हुए बताया है कि इमरान भारतीय नागरिक नहीं हैं। लेकिन इसके बावजूद वह विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। ऐसे में उनके ख‍िलाफ इमिग्रेशन एक्ट (प्रवासन अधिनियम) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

छात्र नेता नेहा बोरा के 'बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया' वाले वीडियो पर बीजेपी ने तीखा हमला किया है। बीजेपी का मानना ह...
15/10/2026

छात्र नेता नेहा बोरा के 'बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया' वाले वीडियो पर बीजेपी ने तीखा हमला किया है। बीजेपी का मानना है कि उसे इस बात का पक्का सबूत मिल गया है कि इस तरह का बयान सत्ता परिवर्तन की खुली स्वीकारोक्ति है।

29 साल की छात्र नेता नेहा ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड एस्थेटिक्स में डॉक्टरेट शुरू करने से पहले दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई की थी। उन्हें एक साक्षात्कार (जिसकी तारीख स्पष्ट नहीं है) में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि भारत में जो जेन जी आंदोलन देखने को मिल रहा है, उसकी शुरुआत सबसे पहले बांग्लादेश में हुई थी।

बीजेपी नेता की ओर से शेयर किए गए क्लिप में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, "इस देश में हर जगह जो जेन जी आंदोलन हम देख रहे हैं, उसकी शुरुआत सबसे पहले बांग्लादेश में हुई थी। हमें रास्ता दिखाने और इस देश के युवाओं के साथ एकजुटता दिखाने के लिए आपको बधाई।"

बता दें कि 5 अगस्त 2024 को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को नाटकीय ढंग से सत्ता से हटा दिया गया। इससे पहले हफ्तों तक छात्रों के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन चले, जो बाद में पूरे देश में फैल गए और हिंसक हो गए।

बोरा ने इस बात पर जोर दिया कि बांग्लादेश की तरह ही भारत में भी लोकतांत्रिक और मतदाता अधिकारों की बहाली के लिए संघर्ष चल रहा है। इसके तहत कथित चुनावी गड़बड़ियों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, "हम जानते हैं कि बांग्लादेश में जो आंदोलन शुरू हुआ था, वह लोकतांत्रिक और मतदाता अधिकारों के लिए था। आज युवा जिस आंदोलन में हिस्सा ले रहे हैं और जिसका नेतृत्व कर रहे हैं, वह भी लोकतांत्रिक और मतदान अधिकारों के लिए ही है।"

उन्होंने आगे कहा, "हम जानते हैं कि आपके देश में धार्मिक कट्टरवाद के खिलाफ आप जो लड़ाई लड़ रहे हैं, वही लड़ाई आज जेन जी और हमारे देश के युवा भी लड़ रहे हैं।" इसी दौरान नेहा को यह बोलते हुए भी सुना जा सकता है, "और हमें उम्मीद है कि बांग्लादेश में आप और भारत में हम मिलकर एक बेहतर दक्षिण एशिया और एक बेहतर दुनिया के लिए संघर्ष कर सकते हैं।"

बीजेपी प्रवक्ता का यह आकलन इसी क्लिप पर आधारित है और वे इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि यह सत्ता परिवर्तन की खुली स्वीकारोक्ति है।

भंडारी ने दावा किया, "राहुल गांधी और उनका पूरा इकोसिस्टम सिर्फ राजनीतिक विरोध नहीं करना चाहता। उनका मकसद सत्ता परिवर्तन है। एक इंटरव्यू में नेहा बोरा ने कहा कि वह बांग्लादेश में जेन जी के नेतृत्व वाले आंदोलन से प्रेरित हैं और वे भारत में भी वही दोहराना चाहते हैं जो बांग्लादेश में हुआ था।"

भंडारी ने दावा किया, "राहुल गांधी और उनका पूरा इकोसिस्टम सिर्फ राजनीतिक विरोध नहीं करना चाहता। उनका मकसद सत्ता परिवर्तन है। एक इंटरव्यू में नेहा बोरा ने कहा कि वह बांग्लादेश में जेन जी के नेतृत्व वाले आंदोलन से प्रेरित हैं और वे भारत में भी वही दोहराना चाहते हैं जो बांग्लादेश में हुआ था।"

उन्होंने आगे कहा, "इससे साबित होता है कि राहुल गांधी का मकसद राजनीतिक विरोध नहीं है, बल्कि उनका लक्ष्य भारत के संविधान और लोकतंत्र को नष्ट करना है। यह दिखाता है कि पूरी कांग्रेस व्यवस्था का ध्यान केवल भारतीय लोकतंत्र को खत्म करने और सत्ता परिवर्तन कराने पर है, ठीक वैसा ही जैसा बांग्लादेश में हुआ था। राहुल गांधी और कांग्रेस व्यवस्था भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरा हैं और जो कोई भी भारतीय लोकतंत्र में विश्वास रखता है, उसे उनका विरोध करना चाहिए।"

इस हफ्ते नेहा बोरा ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए राहुल गांधी के नेतृत्व वाले विपक्षी इंडी गठबंधन के नेताओं के मार्च में शामिल हुईं।

मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में सजा का ऐलान हो गया है। इस हत्याकांड की दोषी मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा हुई ...
14/10/2026

मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में सजा का ऐलान हो गया है। इस हत्याकांड की दोषी मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा हुई है।

 #समस्तीपुर  #खानपुर  इलमासनगर कोठी के मालिक कुमार विशाल धोखाधड़ी मामले में दरभंगा से गिरफ्तार।
14/10/2026

#समस्तीपुर #खानपुर इलमासनगर कोठी के मालिक कुमार विशाल धोखाधड़ी मामले में दरभंगा से गिरफ्तार।

सौरव दास और आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, जंतर-मंतर मामले में कार्रवाईCJP के सौरव दास और आशुतोष रांक...
14/10/2026

सौरव दास और आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, जंतर-मंतर मामले में कार्रवाई

CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को अदालत ने पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों को इससे पहले एहतियातन गिरफ्तार किया गया था।


14/10/2026

बिहार के हाजीपुर में राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव के पास गंगा नदी में नाव पलट गई. नाव पर करीब 20 लोग सवार थे और सभी भोज खाने जा रहे थे. हादसे में 14 लोगों की डूबने से मौत हो गई.

CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने फिर लिया हिरासत में, जंतर-मंतर पर रोक के बावजूद पहुंचे।दिल्ली पुलिस न...
13/10/2026

CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने फिर लिया हिरासत में, जंतर-मंतर पर रोक के बावजूद पहुंचे।
दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका को जंतर-मंतर से हिरासत में लिया। दोनों नेताओं को विरोध प्रदर्शन की अनुमति न होने के बावजूद वहां पहुंचने पर प्रशासनिक कार्रवाई के तहत पकड़ा गया।



कल के मार्च से पहले INDIA ब्लॉक को झटका, CJI सूर्यकांत ने मुलाकात से किया इनकार सोमवार को INDIA ब्लॉक के नेता CJI जस्टिस...
11/10/2026

कल के मार्च से पहले INDIA ब्लॉक को झटका, CJI सूर्यकांत ने मुलाकात से किया इनकार

सोमवार को INDIA ब्लॉक के नेता CJI जस्टिस सूर्यकांत से मुलाकात कर अपना ज्ञापन सौंपने जाने वाले थे. हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, CJI जस्टिस सूर्यकांत ने INDIA ब्लॉक के नेताओं की मुलाकात की मांग को खारिज कर दिया है. उन्होंने ईमेल के जरिए भेजे जवाब में मुलाकात से इनकार करने की वजह भी बताई है.

दिल्ली में 10 अक्तूबर को हुए विरोध-प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की कार्रवाई, प्रदर्शनकारियों की हिरासत, मेट्रो स्टेशनों को ...
11/10/2026

दिल्ली में 10 अक्तूबर को हुए विरोध-प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की कार्रवाई, प्रदर्शनकारियों की हिरासत, मेट्रो स्टेशनों को बंद करने और इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध से जुड़े मामलों की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हुई. सुनवाई के दौरान मेट्रो सेवाओं की स्थिति, नागरिकों की आवाजाही और इंटरनेट कनेक्टिविटी से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर टिप्पणी की गई . सुप्रीम कोर्ट ने संबंधित याचिकाओं पर जवाब और अपने आदेशों के अनुपालन की रिपोर्ट मंगलवार तक दाखिल करने का निर्देश दिया. अदालत ने कहा कि मेट्रो सेवाएं सामान्य समय-सारणी के अनुसार चलती रहनी चाहिए.सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के दौरान पूरी दिल्ली से बैरिकेड हटाने और नागरिकों की आवाजाही सामान्य करने की मांग की गई. सॉलिसिटर जनरल ने अदालत को बताया कि इंटरनेट सेवाएं पिछली रात से ही बहाल हैं. अदालत ने इस बयान को रिकॉर्ड पर लेने की बात कही. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली में फ्री मूवमेंट सुनिश्चित हो और बैरिकेडिंग की समीक्षा हो.

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया गया है। वे ...
10/10/2026

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया गया है। वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रोकने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर बुलाए गए पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। ट्यूबर ध्रुव राठी को उनके गुरुग्राम के घर से ही हिरासत में लिया गया। इसके अलावा 1000 अन्य समर्थकों को भी राजधानी के अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया।

Address

Samastipur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Bihar View posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The Bihar View:

Shortcuts

Share