The Samastipur Story

The Samastipur Story “The Samastipur Story 📍 | Local to viral 🔥 | Reels • News • Culture | Bihar on the rise 🚀”

23/07/2026

I'm also part of IT

नगर पंचायत का नया कमाल 🤡टैक्स देंगे शहर वालों जैसा 💸लेकिन सुविधा मिलेगी गाँव वालों जैसी 🏚️मुसरीघरारी–सरायरंजन के लोगों स...
17/05/2026

नगर पंचायत का नया कमाल 🤡
टैक्स देंगे शहर वालों जैसा 💸
लेकिन सुविधा मिलेगी गाँव वालों जैसी 🏚️
मुसरीघरारी–सरायरंजन के लोगों से होल्डिंग टैक्स, रजिस्ट्री शुल्क, नक्शा पासिंग सब शहरी दर से वसूला जा रहा है…
लेकिन गैस बुकिंग के लिए 45 दिन का इंतज़ार! ⏳🔥
लगता है नगर पंचायत का नया स्लोगन है —
“वसूली में शहर, सुविधा में गाँव!” 😏
जब जेब काटनी हो तो शहरी क्षेत्र
और जब सुविधा देनी हो तो ग्रामीण क्षेत्र
वाह रे सिस्टम!
जनता पूछ रही है —
टैक्स भी पूरा, तो सुविधा अधूरी क्यों?
#मुसरीघरारी #सरायरंजन #नगरपंचायत_का_खेल #जनतापरेशान

13/05/2026

"शराब" पर लड़खड़ा गए डिप्टी सीएम
#राजद

13/05/2026

अगर किसी भी देश या समूह की ओर से भारत की संप्रभुता को चुनौती देने वाली भाषा इस्तेमाल होती है, तो यह गंभीर चिंता का विषय है।
भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था और आंतरिक मामलों पर बाहरी दबाव या धमकी किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए।
राजनीति अपनी जगह है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा और देश की गरिमा पर सभी दलों को एकजुट होकर स्पष्ट रुख रखना चाहिए।
जनता जवाब चाहती है—
क्या भारत के खिलाफ बयानबाज़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी?
क्या राजनीतिक हितों से ऊपर उठकर राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता दी जाएगी?
देश की संप्रभुता पर कोई समझौता नहीं। 🇮🇳
#भारत_सर्वोपरि #देश_की_गरिमा

13/05/2026

प्रधानमंत्री महोदय,
“परीक्षा पर चर्चा” के साथ-साथ “पेपर लीक” पर भी चर्चा होनी चाहिए।
देश का युवा दिन-रात मेहनत करता है,
सपने देखता है, उम्मीदें पालता है,
लेकिन जब बार-बार पेपर लीक होते हैं तो सिर्फ परीक्षा नहीं टूटती —
युवाओं का भरोसा भी टूटता है।
यह सिर्फ एक प्रशासनिक गलती नहीं,
लाखों छात्रों की मेहनत और भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
आज देश का युवा हतोत्साहित है।
उसे मोटिवेशनल बातें नहीं,
एक निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था चाहिए।
अगर सच में युवाओं की चिंता है,
तो “परीक्षा पर चर्चा” के मंच से
पेपर लीक माफियाओं पर सख्त कार्रवाई और स्थायी समाधान की भी बात होनी चाहिए।
युवा सिर्फ सुनना नहीं चाहता,
अब समाधान चाहता है।
#परीक्षा_पर_चर्चा #शिक्षा_बचाओ

13/05/2026

चलिए मान लिया — देश खत्म है।
अर्थव्यवस्था तबाह है।
सब बर्बाद हो चुका है।

फिर भी सुबह 8 बजे कोचिंग फुल है।
मेट्रो में पैर रखने की जगह नहीं।
शादियों में 32 तरह की डिशें हैं।
आईफोन की EMI समय पर कट रही है।
क्रिकेट मैच की टिकट नहीं मिल रही।
हर दूसरा आदमी करोड़पति बनने का कोर्स बेच रहा है।
और ट्विटर पर वही लोग, जिनका देश कल खत्म हो गया था, आज फिर लिख रहे हैं — “भारत अब नहीं बचेगा।”
देश इतनी बार “खत्म” हो चुका है कि अब तो उसे खुद भी याद नहीं होगा आख़िरी बार जिंदा कब था।
90s में कहा गया — उदारीकरण आया, देश बिक गया।
2000 में — MNC आईं, संस्कृति खत्म।
2008 में — मंदी आई, सब डूबेगा।
2014 में — लोकतंत्र खत्म।
2016 में — नोटबंदी से सभ्यता समाप्त।
2020 में — कोरोना के बाद भारत नहीं बचेगा।
2026 में फिर वही घोषणा… बस हैशटैग नया है।
भारत दुनिया का पहला ऐसा देश है
जो हर शाम बर्बाद हो जाता है
और अगली सुबह फिर ऑफिस चला जाता है।
सच यह है —
भारत न उतना महान है जितना अंधभक्त बताते हैं,
न उतना बर्बाद जितना पेशेवर दु:खवादी बेचते हैं।
यह एक विशाल, उलझा हुआ, विरोधाभासी, जिद्दी देश है…
जो गालियाँ खाते-खाते भी आगे बढ़ता रहता है।
बाकी चिंता मत कीजिए।
कल सुबह फिर कोई नया विशेषज्ञ आएगा और बताएगा —
“इस बार सच में देश खत्म हो गया है।” 🇮🇳
#भारत #देश_खत्म_नहीं_हुआ #भारत_बढ़_रहा_है

🚨 मुसरीघरारी की बड़ी विडंबना! 🚨जब मुसरीघरारी जैसे महत्वपूर्ण चौक पर शौचालय नहीं, तो विकास के बड़े-बड़े दावे किस काम के? ...
13/05/2026

🚨 मुसरीघरारी की बड़ी विडंबना! 🚨
जब मुसरीघरारी जैसे महत्वपूर्ण चौक पर शौचालय नहीं, तो विकास के बड़े-बड़े दावे किस काम के?
#मुसरीघरारी #नगरपंचायत #जनसमस्या #सार्वजनिकशौचालय #समस्तीपुर #विकास_कहाँ_है

Address

Samastipur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Samastipur Story posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share