ONE LIVE

ONE LIVE Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from ONE LIVE, News & Media Website, Samastipur, Samastipur.

आज दिनांक 15/07/2026 को अनुमंडल पदाधिकारी, समस्तीपुर श्री दिलीप कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण से ...
15/07/2026

आज दिनांक 15/07/2026 को अनुमंडल पदाधिकारी, समस्तीपुर श्री दिलीप कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों पर क्रमवार विचार किया गया तथा संबंधित पक्षों की बातें ध्यानपूर्वक सुनी गईं।
इस अवसर पर कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 08 आवेदनों का निष्पादन सुनवाई के दौरान ही कर दिया गया। शेष लंबित आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई एवं अगले आदेश के लिए सुरक्षित रखा गया।
अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का शीघ्र एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र आवेदकों को समय पर न्याय एवं राहत मिल सके।

15/07/2026

कॉलेज समस्तीपुर के कैंपस में मिला युवक का शव,इलाके में सनसनी

समस्तीपुर में जाली टिकट के साथ यात्रा करते चार यात्री गिरफ्तार, रेल थाना में मामला दर्जसमस्तीपुर रेल मंडल में टिकट जांच ...
15/07/2026

समस्तीपुर में जाली टिकट के साथ यात्रा करते चार यात्री गिरफ्तार, रेल थाना में मामला दर्ज

समस्तीपुर रेल मंडल में टिकट जांच अभियान के दौरान एक बड़ी कार्रवाई में जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्रियों को पकड़ा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 14 जुलाई 2026 को ट्रेन संख्या 11062 में यात्रा के दौरान टिकट जांच के क्रम में चार यात्रियों को संदिग्ध टिकट के साथ पकड़ा गया। जांच के बाद टिकट जाली पाए जाने पर सीटीआई कृष्ण कुमार मिश्रा, समस्तीपुर ने सभी यात्रियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना समस्तीपुर के हवाले कर दिया।

पकड़े गए यात्रियों में ADRE (49 वर्ष), मुस्ताक (35 वर्ष), रहमान शेख (34 वर्ष), पिता–मुहम्मद मुर्तुजा, ग्राम रजौली वार्ड संख्या-13, थाना हायाघाट, जिला दरभंगा, तथा मुहम्मद इस्लाम (67 वर्ष), पिता–वदूद, ग्राम खैरी बाँका वार्ड संख्या-09, थाना औशी/बिस्फी, जिला मधुबनी शामिल हैं।

इस संबंध में रेल थाना समस्तीपुर कांड संख्या 159/26 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि जाली टिकट कहां से तैयार किए गए तथा इसके पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ तो नहीं है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा अधिकृत माध्यमों से ही टिकट खरीदें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे अधिकारियों को दें।

14/07/2026

वारिसनगर विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही

समस्तीपुर: हत्या के प्रयास मामले में सरायरंजन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तारसमस्तीपुर जिले के सरायरं...
14/07/2026

समस्तीपुर: हत्या के प्रयास मामले में सरायरंजन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के गुढ़मा पूर्वी टोला में हुई मारपीट एवं हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 13 जुलाई 2026 का है, जिसमें वादिनी बिनीता देवी एवं उनके परिजनों के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था।

घटना के संबंध में सरायरंजन थाना कांड संख्या 173/26 दिनांक 14 जुलाई 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं, जिनमें हत्या के प्रयास की धारा भी शामिल है, के तहत तीन नामजद आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त गोपाल ईश्वर तथा प्रभास कुमार ईश्वर (दोनों पिता–रामानंद ईश्वर, निवासी गुढ़मा पूर्वी टोला, थाना सरायरंजन, जिला समस्तीपुर) को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले के अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। इस कार्रवाई का नेतृत्व सहायक अवर निरीक्षक (स०अ०नि०) जितेन्द्र कुमार सिंह ने सशस्त्र बल के साथ किया। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल सभी आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

14/07/2026

समस्तीपुर में ह'त्या कांड को लेकर पीड़ित परिवार की न्याय की गुहार, एसपी को सौंपा आवेदन....

उर्स-ए-मखदूम अशरफ पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने भेजी चादरपटना/अंबेडकर नगर। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी न...
14/07/2026

उर्स-ए-मखदूम अशरफ पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने भेजी चादर
पटना/अंबेडकर नगर। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले स्थित विश्वविख्यात सूफी दरगाह किछौछा शरीफ में आयोजित हजरत सुल्तान मखदूम अशरफ जहांगीर सिमनानी रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स मुबारक के अवसर पर अपनी ओर से अकीदत की चादर भेजी है। चादर दरगाह पर पेश कर देश, प्रदेश और समाज में अमन, भाईचारे, खुशहाली तथा तरक्की की दुआ की गई।
उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी लंबे समय से सूफी संतों की शिक्षाओं और उनकी साझा सांस्कृतिक विरासत के प्रति गहरा सम्मान रखते हैं। उनका मानना है कि सूफी संतों ने प्रेम, इंसानियत, सद्भाव और आपसी सौहार्द का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज को जोड़ने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
हजरत सुल्तान मखदूम अशरफ जहांगीर सिमनानी रहमतुल्लाह अलैह भारतीय उपमहाद्वीप के महान सूफी संतों में गिने जाते हैं। उनका जन्म ईरान के सिमनान के शाही परिवार में हुआ था, लेकिन सांसारिक वैभव का त्याग कर उन्होंने आध्यात्मिक मार्ग अपनाया। बाद में वे भारत आए और उत्तर प्रदेश के किछौछा (वर्तमान अंबेडकर नगर) को अपनी कर्मभूमि बनाया। उन्होंने सूफी सिलसिला अशरफिया की स्थापना की, जिसने प्रेम, करुणा, सेवा, आध्यात्मिक साधना और मानवता के संदेश को व्यापक रूप से फैलाया।
किछौछा शरीफ की दरगाह आज देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। हर वर्ष उर्स मुबारक के अवसर पर विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंचकर हाजिरी देते हैं और अमन, शांति तथा खुशहाली की दुआ मांगते हैं। विजय चौधरी द्वारा भेजी गई चादर को भी इसी गंगा-जमुनी तहजीब, सांप्रदायिक सौहार्द और सूफी परंपरा के प्रति सम्मान के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। इस अवसर पर बिहार अल्‍पसंख्‍यक आयोग के उपाध्‍यक्ष मौलाना उमर नूरानी, अताउर्रहमान, महताब आलम, फैजुल कादरी विशेष रूप से मौजूद थे।

13/07/2026

समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाहन चेकिंग में दो अपराधी गिरफ्तार, रिवॉल्वर, जिंदा कारतूस और दो वाहन बरामद

समस्तीपुर: जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अपराधियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई ग्राम कोरबद्ध महादेव चौक के पास की गई, जहां पुलिस ने विमलेश कुमार विमल उर्फ विमलेश राय और पल्लव कुमार उर्फ प्रशांत कुमार को एक रिवॉल्वर, तीन जिंदा गोलियां, एक स्कॉर्पियो और एक वैगनार कार के साथ दबोच लिया। हालांकि, उनके पांच अन्य साथी मौके से फरार होने में सफल रहे।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे अपने साथियों के साथ देसुआ रैक प्वाइंट पर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने गए थे और लौटने के दौरान वाहन जांच में पकड़े गए। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी नगर थाना के वर्ष 2010 के एक हत्या कांड में भी फरार चल रहे थे।

इस मामले में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 300/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 55 तथा शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। फरार पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है और उन्हें रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की तैयारी में जुटी है।

13/07/2026

समस्तीपुर में शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 792.54 लीटर विदेशी शराब और 300 लीटर बियर बरामद

समस्तीपुर में शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 792.54 लीटर विदेशी शराब और 300 लीटर बियर बरामदसमस्तीपुर पुलिस ने शरा...
13/07/2026

समस्तीपुर में शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 792.54 लीटर विदेशी शराब और 300 लीटर बियर बरामद

समस्तीपुर पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। खानपुर थाना पुलिस ने छापेमारी के दौरान थाना क्षेत्र के ग्राम शोभन में एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने ट्रक से 792.54 लीटर विदेशी शराब एवं 300 लीटर बियर जब्त की है। इस कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक समीन, पिता–तेयब, निवासी अमीननगर, थाना–तिजारा, जिला–अलवर (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने ट्रक को भी अपने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है ताकि शराब तस्करी के नेटवर्क का खुलासा हो सके। पुलिस के अनुसार मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। समस्तीपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शराब तस्करों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Address

Samastipur
Samastipur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ONE LIVE posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share